अम्बिकापुर। 14 अप्रैल। सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरिमा में शनिवार की रात मांझी परिवार के एक घर में आग लगने से घर में सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी अमले सहित मौके पर पहुंचे है। घर में कैसे आग लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों में दो बहन और एक भाई शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरिमा के पकरीपारा में स्थित देवप्रसाद मांझी के घर में रात को आग लगी थी जो झोपड़ीनुमा घर में तेजी से फैली। घर मे उसकी 8 वर्षीय पुत्री गुलाबी, 5 वर्षीय सुषमा व ढाई वर्षीय पुत्र रामप्रसाद था । बच्चों की माँ घर को बाहर से बंद कर रिश्तेदार के यहाँ चली गई थी। वहीं पिता काम के लिए बाहर गया हुआ था। आग की जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर वे आग पर काबू नहीं पा सके। सुबह राख के बीच तीन बच्चों का भस्मीभूत शव मिला।
Trending
- महासमुन्द : ‘योगा संगम एवं ‘हरित योग थीम पर 21 जून को महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
- Rihand Times 17-06-2025
- महासमुंद : स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 22 जून को, शिविर सरायपाली में आयोजित
- रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश
- उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
- उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तर पर ‘योग संगम’ की थीम पर होगा कार्यक्रम आयोजित