अम्बिकापुर। 31 जनवरी। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज सरगुजा जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसे जिला अध्यक्ष विकल झा, प्रदेश महासचिव विष्णु सिंह देव, RTI चेयर मैन हिमांशु जायसवाल ने संबोधित किया एवं मनरेगा में किए गए संशोधनों का कड़ा विरोध व्यक्त किया और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया।
युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा द्वारा मनरेगा में संशोधन कर वीबी जीरामजी लागू किया है यह महज नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। इस पर युवक कांग्रेस की कई आपत्तियां है जिनमें मूल मनरेगा में 100 दिनों की रोजगार गारंटी कानूनी अधिकार थी, जो मांग-आधारित थी। वीबी जीरामजी में गारंटी 125 दिनों तक बढ़ाई गई है लेकिन यह अब पूर्णतः मांग-आधारित नहीं रह गई। इसके साथ इसमें काम केवल अधिसूचित क्षेत्रों तक सीमित करने, ठेकेदारों की भूमिका बढ़ाने, सामाजिक ऑडिट कमजोर करने, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी प्रभावित करने और वित्तीय बोझ राज्यों पर अधिक डालने जैसे प्रावधान किये जाने का आरोप भी युवा नेताओं ने लगाया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार पेश करेंगी बजट, रहने वाली हैं ये 9 बड़ी चुनौतियां
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई: झारखंड का सप्लायर जीजा संग 6 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित गिरफ्तार
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस को इसी के विरोध में 12 फरवरी 2026 को रायपुर में युवा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से हजारों युवा शामिल होंगे। 40 वर्ष से कम आयु के युवा नेता, चुनाव लड़ चुके युवा एवं निर्दलीय उम्मीदवार भी भाग लेंगे। जो ग्रामीण मजदूरों की आवाज बुलंद करेंगे और वीबी जीरामजी अधिनियम को वापस लेने की मांग करेंगे।
इस अवसर पर आज NOB फॉर्म (National Office Bearer Program Form) का लॉन्च किया गया। युकां नेताओं ने कहा कि NOB भारतीय युवा कांग्रेस में नेतृत्व की भूमिका है, जो युवाओं को संगठन की विचारधारा से जुड़कर बदलाव लाने का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि युवा कांग्रेस में शामिल होकर मनरेगा बचाओ जैसे आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है (iyc.in/nob&introduction) या ऑफलाइन जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान आलोक सिंह, लोकेश पासवान, रजनीश सिंह, अवनेंद्र सिंह, संजर नवाज सहित युवक कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

