अम्बिकापुर। 21 फरवरी।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 23 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जायेगा।
विदित हो कि इस वर्ष 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ रोपाखार जलाशय के पास बने कार्यक्रम स्थल में 23 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी व वित्त एवं आवास तथा पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल सहित संभाग के सभी विधायक इस दौरान मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ के दिन प्रसिद्ध गायक अल्ताफ राजा व रूपकुमार राठौर का कार्यक्रम होगा इसके अलावा हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे सहित गायिका मनाली सांखला, आंचल मंदिलवार व अन्य के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इस दिन यहां पैरासेलिंग, फैन्सी पतंग, कुश्ती दंगल, पैराग्लाईडिंग आयोजन भी होंगे।
आयोजन के दूसरे दिन 24 फरवरी शनिवार को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल तथा प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम एवं छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी को बालीवुड गायिका पलक मुच्छल व संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ ही छत्तीसगढ़िया गायक संजय सुरीला सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जायेगी। इसी दिन कार्यक्रम का समापन भी होगा।
Trending
- रायपुर : वनमंत्री कश्यप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ
- चाकू गोदकर युवक की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव
- मछली पकड़ने गया मछुआरा तेज आंधी-तूफान के बीच हुआ लापता
- शालाओं एवं शिक्षकों का होगा युक्तियुक्तकरण, दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश
- युवा शक्ति से होगा ‘विकसित भारत’ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय
- Rihand Times 02-05-2025
- पिता ने गमछे से गला घोंटकर की थी पुत्र की हत्या