अंबिकापुर। 03 जून।
सहकारी बैंक की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रूपये का गड़बड़झाला करने के मामले में पुलिस ने अम्बिकापुर से जमुना अलंकार मंदिर के संचालक को गिरफ्तार किया है वहीं इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार हो चुके बैंक मैनेजर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।
फर्जीवाड़े की रकम से बैंक मैनेजर द्वारा 60 लाख रूपये के जेवरात बनवाने तथा डेढ़ करोड़ रूपये की जमीन खरीदे जाने का भी खुलासा हुआ है वहीं जमुना अलंकार मंदिर के संचालक 43 वर्षीय नवनीत सोनी उर्फ पिन्टू को डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक की रकम ट्रांसफर किया गया है।
ज्ञात हो कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आपसी मिलीभगत व कूटरचना कर षडयंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए विभिन्न फर्जी बैंक अकाउंट में करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन का मामला सामने आया था।
जिसके बाद कुसमी थाना में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी व 34 के तहत अपराध पूर्व में प्रकरण के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 8 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के विस्तृत जमा-आहरण का स्टेटमेन्ट संबंधित बैंक से प्राप्त किया गया। इसमें पाया गया कि आरोपी बैंक मैनेजर अशोक कुमार सोनी के बैंक खाते से जमुना अलंकार के बैंक खाता में 1 करोड़ 82 लाख 2 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है।
पूछताछ में मिली जानकारी व आगे की विवेचना के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर के ब्रम्ह रोड निवासी जमुना अलंकार के संचालक नवनीत सोनी उर्फ पिन्टू उम्र 43 वर्ष व शंकरगढ़ निवासी सुषमा सोनी पति अशोक सोनी (बैंक मैनेजर) उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार किया है। जमुना अलंकार के संचालक नवनीत सोनी उर्फ पिन्टू के खाते में जमा हुए रकम के संबंध में कथन एवं बिल बाउचर प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया। इस पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी अशोक सोनी के साथ मिलकर अवैध रूप से धन अर्जित करने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अशोक सोनी ने ट्रांजेक्शन किए गए रकम से नवनीत सोनी उर्फ पिंटू से सोने-चांदी के आभूषण खरीदकर पत्नी सुषमा सोनी के पास रखे थे। इसके अलावा अशोक ने फर्जीवाड़े की ही रकम से 6 प्लॉट्स भी खरीदे थे।
इस आधार पर पुलिस ने सुषमा सोनी को विधिक नोटिस देकर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के कागजात एवं सोने चांदी के आभूषण प्रस्तुत करने हेतु कहा मगर महिला ने कोई जवाब नहीं दिया इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर 60 लाख 30 हजार के जेवरात सहित 6 प्लॉट के कागजात जब्त किए गए हैं।
Trending
- अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल
- अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम
- रायपुर : विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के लिए फायदेमंद : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- शराब से दूरी बनाने में ही है समझदारी 5 ड्रिंक्स की रैंकिंग आई सामने