अम्बिकापुर। 22 नवम्बर। जल संसाधन विभाग संभाग क्र-1 अम्बिकापुर के अन्तर्गत आने वाले श्याम घुनघुटटा परियोजना से फसलों को होने वाली पानी की आपूर्ति इस बार एक ओर की नहर के मरम्मत कार्य के कारण नहीं हो पाएगी।
इस संबंध में जल संसाधन संभाग क्र0-1 के कार्यपालन अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार बांध के दांयी तट नहर के ग्राम खर्रा से ग्राम जगदीषपुर के बीच नहर लाईनिंग का कार्य, स्ट्रक्चरांे के मरम्मत का कार्य एवं नये स्ट्रक्चरों का निर्माण किया जाना है। जिसके कारण दायी तट नहर से लाभन्वित ग्रामांे को रबी फसल के लिये पानी नहीं दिया जायेगा, जिसकी सूचना पूर्व में भी संबंधित गांवो में दी जा चुकी है।
वहीं बांयी तट नहर की ओर कोई कार्य वर्तमान में नहीं होगा जिस कारण श्याम घुनघुटटा के बायीं तट नहर के ग्रामीण क्षेत्रों में रबी फसल के लिये पानी दिया जायेगा। बांयी तट नहर से लाभान्वित ग्रामों में ग्राम लिबरा से पुहपुटरा तक रबी फसल के लिये किसानों को भरपूर पानी दिया जायेगा।
Trending
- नक्सलियों ने हत्या की वारदात के बाद 12 ग्रामीणों को किया रिहा
- CG -आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी मुठभेड़, नक्सली चलपति की पत्नी अरुणा समेत 3 बड़े नक्सली ढेर
- कैबिनेट की बैठक शुरू
- छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर : मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ
- रायपुर : समाज की अपेक्षा पुलिस से होती है और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- रायपुर : रेत के अवैध भंडारण पर ग्राम बरबसपुर में बड़ी कार्रवाई
- ‘मोर गांव, मोर पानी महाअभियान‘ के तहत जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित