बलरामपुर/कुसमी। 15 मई।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ से झारखंड जा रही एक बाराती बस आज दोपहर चांदो थाना अंतर्गत कंठी घाट में 50 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार लगभग 30 लोग घायल हो गये जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों द्वारा पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व स्थनीय लोगों की मदद से बचाव व राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 60 लोग सवार थे जिनमें से एक महिला तथा एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी तथा लगभग 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं सभी घायलों को किसी तरह गाड़ी से निकालकर बलरामपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आज अस्पताल में जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर व एसपी सहित अन्य लोग पहुंचे हुए थे।
Trending
- Rihand Times 15-05-2025
- 50 फीट गहरे घाट में गिरी बाराती बस, 3 की मौत, 30 से अधिक घायल
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में पहुंचे दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव ‘मुलेर’
- रायपुर : छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय
- रायपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- 2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना
- रायपुर : करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने ध्वस्त
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को दी ऑपरेशन की अनुमति