कुसमी। 07 अपै्रल।
कुसमी थाना अंतर्गत रविवार को खेलते-खेलते कुएं में गिरी मासूम बालिका को औंधे मुंह पड़ा देख हड़कम्प मच गया। किसी तरह उसे रस्सी के सहारे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में स्टाम्प वेंडर का काम करने वाले हीरालाल कश्यप की 10 वर्षीय पुत्री सुप्रिया रविवार दोपहर से घर से गायब थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खेाजबीन शुरू की। इस दौरान रात करीब 9 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर एक व्यक्ति के घर पर स्थित कुआँ में वह गिरी हुई दिखायी दी जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहंुची तथा एक व्यक्ति को रस्सी के सहारे कुएं में उतारकर बालिका को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
वहीं इस बारे में जिस घर में कुआं हैं उसके मालिक ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे के आसपास कुए में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर उपस्थित घर के सदस्य ने कुए में जाकर झांककर देखा तो उसे कुछ दिखाई नहीं देने पर वह वापिस चला गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बालिका लुका-छिपी का खेल अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी वह कुए में गिर गयी होगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
Trending
- Rihand Times 02-05-2025
- पिता ने गमछे से गला घोंटकर की थी पुत्र की हत्या
- पानी की तलाश में गांव में पहुंचा 30 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत
- छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ का संग्रहण
- सरगुजा में तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
- कलेक्टर ने शिविरों के आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
- सूकर पालन और बाड़ी विकास एक साथ-नरेगा योजना का अभिनव पहल
- जिला स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक 5 मई को