अम्बिकापुर। 01 अप्रैल। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार सोमवार से शनिवार तक शाला संचालन के समय में एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगी।
ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक तथा हाई व हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 02 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा। कार्यालय का समय यथावत रहेगा।
Trending
- महासमुन्द : ‘योगा संगम एवं ‘हरित योग थीम पर 21 जून को महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
- Rihand Times 17-06-2025
- महासमुंद : स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 22 जून को, शिविर सरायपाली में आयोजित
- रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश
- उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
- उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तर पर ‘योग संगम’ की थीम पर होगा कार्यक्रम आयोजित