अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड से नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को उसके जीजा के साथ बतौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1200 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की शाम टीम गश्त पर बतौली जा रही थी। बेलकोटा बस स्टॉप पर दो व्यक्ति बोरियों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अनूप गुप्ता निवासी गोदरमाना, जिला गढ़वा (झारखंड) एवं विनय गुप्ता निवासी पाटोली, जिला सरगुजा बताया। तलाशी लेने पर एक बोरी से 600 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन तथा दूसरी बोरी से 600 नग एवीआईएल इंजेक्शन बरामद किए गए।

पूछताछ में अनूप गुप्ता ने खुलासा किया कि वह झारखंड बॉर्डर क्षेत्र में रहकर पूरे सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करता था। उसने गढ़वा के रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी और प्रमोद जायसवाल से माल खरीदने की बात भी कबूली। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अंबिकापुर में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जनवरी माह में उड़नदस्ता टीम की यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई है।
खुदाई के दौरान धंसी जमीन, 200 से ज्यादा की मौत
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर केहरी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारु राम, नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता और नीरज चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

