बलरामपुर। 24 मार्च। भाजपा ने सामरी से वर्तमान विधायक उद्देश्वरी पैकरा के पति तथा पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
विदित हो कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैंकरा ने भी जिला पंचायत का चुनाव जीता था पार्टी ने हीरामणि निंकुज को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया था इसके बाद भी सिद्धनाथ पैंकरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा था और बगावत करके चुनाव लड़ा था जिसमें उनकी हार हुई थी।
इस मामले में पार्टी ने सख्त रूख दिखाते हुए सिद्धनाथ पैंकरा पर कार्यवाही करते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है भाजपा संगठन की इस कार्यवाही की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
Trending
- Rihand Times 03-03-2026
- Rihand Times 02-03-2026
- बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या
- Rihand Times 01-03-2026
- विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल
- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि
- Rihand Times 28-02-2026
- बोलिविया में सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत; दुर्घटना के बाद नोटों से पटी दिखी सड़क
