अंबिकापुर। रिहन्द टाइम्स। 10 जनवरी 2026। कोयला ट्रेडिंग के कारोबारी से व्यवसाय के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड निवासी बिजेन्द्र गुप्ता आ0 मुंशी साव 63 वर्ष ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कोयला ट्रेडिंग का व्यवसाय के दौरान उनकी पहचान रायपुर निवासी गल्ला कारोबारी हेमन्त कुमार जैन से हुई थी जिसने उन्हें बताया कि वह मंदी तेजी के आधार पर चना, हल्दी आदि का व्यापार करता है जिसमें उसका साला और उसकी पत्नी भी उसके काम में मदद करते हैं। उसने बिजेन्द्र गुप्ता को भी व्यापार में पैसा लगाने को कहा पर उक्त व्यापार के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद उसने उधार में 1 प्रतिशत मासिक ब्याज पर पैसे की मांग की।
कोयला कारोबारी को झांसे में लेने के लिए हेमंत जैन ने उन्हें अपने फर्म के कागजात भी दिये जिसके बाद भरोसा कर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में तीन बार में 1 करोड़ 45 लाख 23 हजार रूपये रायपुर के व्यवसायी को दे दिया। बाद में रकम वापस करने के समय हेमन्त कुमार जैन, उसकी पत्नी व साले ने खरीदी में लगाया हुआ पैसा फंस जाने व वापस मिलने पर ब्याज सहित देने की बात कहकर टालमटोल शुरू कर दिया।
6 माह का समय बीतने के बाद भी इन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। कोयला व्यवसायी को बाद में पता चला कि इन लोगों द्वारा पूर्व मंे भी इसी प्रकार कई लोगों से पैसे लिए जा चुके हैं कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 34, 420 का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- Rihand Times 03-03-2026
- Rihand Times 02-03-2026
- बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या
- Rihand Times 01-03-2026
- विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल
- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि
- Rihand Times 28-02-2026
- बोलिविया में सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत; दुर्घटना के बाद नोटों से पटी दिखी सड़क

