National Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/national/ Mon, 02 Mar 2026 09:43:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg National Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/national/ 32 32 बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या https://www.rihandtimes.in/national/son-hacks-parents-sister-and-grandmother/ Mon, 02 Mar 2026 09:43:43 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27887 बहराइच। जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून [...]

The post बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बहराइच। जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है। चारों ओर से घिरा देख आरोपी खुद पर भी ईट से हमला कर जान देने की कोशिश की।

विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

गंभीर हालत में उसे बहराइच से लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया है घटनास्थल का एसपी ने निरीक्षण किया।
रुपईडीहा इलाके के बसंतपुर रुदल में रात करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव निवासी बदलूराम के घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया।
बदलूराम का बेटा निरंकार पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने का पैसा न देने की बात को लेकर विवाद कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि निरंकार अपना आपा खो बैठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर मौत ज घाट उतार दिया।
बदलूराम को बचाने दौड़े उसकी 56 वर्षीय पत्नी संजू देवी, बेटी पार्वती व 80 वर्षीय मां सिताला को भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। रात में शोर शराबा सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं।
खुद को ग्रामीणों से घिरा देख निरंकार ने भी अपने सिर पर ईंट से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।
पुलिस ने निरंकार को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि फोरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल https://www.rihandtimes.in/national/massive-blast-at-explosives-factory/ Sun, 01 Mar 2026 09:21:38 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27878 नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार, 1 मार्च को तेज धमाका हुआ। यह धमाका खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) और अन्य विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव स्थित [...]

The post विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार, 1 मार्च को तेज धमाका हुआ। यह धमाका खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) और अन्य विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत बचाव के दल पहुंचे।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि
बोलिविया में सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत; दुर्घटना के बाद नोटों से पटी दिखी सड़क
ट्रंप ने कहा- मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान पीएम मारे जाते!

पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।
कब की है घटना?
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ब्लास्ट कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ। SBL एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।
इस धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

The post विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पश्चिम बंगाल में कांपी धरती, कोलकाता में आया जोरदार भूकंप, डरकर इधर-उधर भागे लोग https://www.rihandtimes.in/national/earthquake-hits-west-bengal/ Fri, 27 Feb 2026 10:12:45 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27859 कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज यानी शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आस-पास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. इस मैग्नीट्यूड के भूकंप से लोग कांप उठे. भूकंप आने के बाद लोगों में घबराहट फैल [...]

The post पश्चिम बंगाल में कांपी धरती, कोलकाता में आया जोरदार भूकंप, डरकर इधर-उधर भागे लोग appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज यानी शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आस-पास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. इस मैग्नीट्यूड के भूकंप से लोग कांप उठे. भूकंप आने के बाद लोगों में घबराहट फैल गई और वे घरों, ऑफिसों और कमर्शियल जगहों से बाहर निकल आए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोलकाता में आए भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आया. इस भूकंप ने कोलकाता और साउथ कोलकाता जैसे इलाकों को हिला दिया. इस खबर के लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान, चोट या हताहत की कोई सूचना नहीं मिली थी. यहां बताना जरूरी है कि इससे पहले आज सुबह ही नेपाल में भूकंप आया था.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध का एलान, पाकिस्तान ने काबुल में की एयर स्ट्राइक, तालिबान ने पाकिस्तान के 15 पोस्ट पर कब्जे का किया दावा
सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

बताया गया कि इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के आसपास कहीं था. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई थी. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) के प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता लगभग 5.5 थी. इसका केंद्र बांग्लादेश के खुलना से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.
भूकंप का दिखा असर
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के मुताबिक, कोलकाता में आए इस भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. इस भूकंप के कारण ऊंची इमारतों और व्यस्त बाजारों में एहतियातन खाली कराया गया. कई लोगों ने एक्स पर लिखा कि पंखे हिल रहे थे. फर्नीचर और खिड़कियां कांप रही थीं. इस भूकंप का असर खासकर बहुमंजिला इमारतों में इसका असर ज्यादा महसूस दिखा.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में लोग झटकों के तुरंत बाद सड़कों पर जमा होते दिखे. अन्य तस्वीरों में घरों और दफ्तरों में लटकती चीजें और लाइटें हिलती नजर आईं, जिससे शहर के कई हिस्सों में झटकों की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
सिक्किम में भी आया था भूकंप
एक दिन पहले पड़ोसी सिक्किम में कई भूकंप और झटकों से दहशत फैल गई थी. सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार की सुबह कई झटके महसूस किए गए. सिक्किम में शुक्रवार सुबह करीब 4:10 बजे 3.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

The post पश्चिम बंगाल में कांपी धरती, कोलकाता में आया जोरदार भूकंप, डरकर इधर-उधर भागे लोग appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
ट्रंप ने कहा- मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान पीएम मारे जाते! https://www.rihandtimes.in/national/trump-said-if-i-had-not-intervened/ Wed, 25 Feb 2026 11:21:39 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27845 नई दिल्ली। पाकिस्तान जीता है, जीता है’ करने वाले पाकिस्तानियों को डोनॉल्ड ट्रंप का बयान सुनने के बाद अच्छी खासी मिर्ची लगने वाली है। ट्रंप ने खुल्ला कहा है कि ‘अगर वो ऑपरेशन सिंदूर में दखल नहीं देते, तो पाकिस्तान के PM मारे जाते।’ अब ट्रंप के स्टेटमेंट के बाद शहबाज शरीफ पर मीम्स वायरल [...]

The post ट्रंप ने कहा- मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान पीएम मारे जाते! appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली। पाकिस्तान जीता है, जीता है’ करने वाले पाकिस्तानियों को डोनॉल्ड ट्रंप का बयान सुनने के बाद अच्छी खासी मिर्ची लगने वाली है। ट्रंप ने खुल्ला कहा है कि ‘अगर वो ऑपरेशन सिंदूर में दखल नहीं देते, तो पाकिस्तान के PM मारे जाते।’ अब ट्रंप के स्टेटमेंट के बाद शहबाज शरीफ पर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

पाकिस्तन के पीएम पर वायरल हुए मीम्स (X)
अमेरिका के प्रेसिडेंट ने स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण में सांसदों को संबोधित करते हुए काफी कुछ कहा। लेकिन पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ को लेकर जो कहा उसे सुनने के बाद भारतीयों की हंसी नहीं रुक रही है। पाकिस्तान भले ही अपने देश में सेना के दम पर कितना भी प्रोपेगेंडा चला लें कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन ट्रंप ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को उसकी हैसियत दिखा दी है।
​रोने लगे होंगे…
​ट्रंप का बयान सुनने के बाद पाकिस्तान पीएम, रोने को हो रहे होंगे। इसी चीज को मीमर ने एक AI वीडियो से समझाया है।
मैं हाथ जोड़कर कहता हूं!
​‘बंद करो, मैं हाथ जोड़कर गुजारिश करता हूं’ वाले मीम टेम्पलेट के साथ मीमर ने पाकिस्तान के पीएम का ट्रंप के इस बयान पर रिएक्शन दिखाया है।

The post ट्रंप ने कहा- मैं दखल नहीं देता तो पाकिस्तान पीएम मारे जाते! appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे खतरनाक ग्रुप ढेर, मारे गए तीनों आतंकियों की हुई शिनाख्त https://www.rihandtimes.in/national/the-most-dangerous-group-of-jaish-e-mohammed/ Tue, 24 Feb 2026 10:15:20 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27825 जम्मू-कश्मीर/ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त पूरी हो गई है. जैश-ए-मोहम्मद के सबसे खतरनाक आतंकियों का पूरा ग्रुप ढेर हो गया है. इन मारे गए आतंकियों में सैफुल्लाह, फरमान अली और बाशा उर्फ हुरैरा हैं. तीनों पर पिछले साल किश्तवाड़ पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया [...]

The post जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे खतरनाक ग्रुप ढेर, मारे गए तीनों आतंकियों की हुई शिनाख्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
जम्मू-कश्मीर/ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त पूरी हो गई है. जैश-ए-मोहम्मद के सबसे खतरनाक आतंकियों का पूरा ग्रुप ढेर हो गया है. इन मारे गए आतंकियों में सैफुल्लाह, फरमान अली और बाशा उर्फ हुरैरा हैं. तीनों पर पिछले साल किश्तवाड़ पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था.
घाटी में इन तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद अब जैश-ए-मोहम्मद का सैफुल्लाह ग्रुप पूरी तरह खत्म हो गया है. पिछले 30 दिनों में भारतीय सुरक्षाबलों ने खुफिया विभाग की मदद से इस खतरनाक ग्रुप के सभी बचे हुए आठ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. यह सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी
IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा
‘हमने पावरप्ले में ही मैच गंवा दिया’, हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया बल्लेबाजी का ब्लंडर

घाटी में काफी दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. इसी सिलसिले में 22 फरवरी को किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 चलाया गया. इसमें तीन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया गया. इस मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर मारा गया था. यह ऑपरेशन जम्मू कश्मीर पुलिस और इंटरनेशनल खुफिया एजेंसी ने मिलकर चलाया था. इस दौरान सभी आतंकियों के शव बरामद किए गए थे. इनमें तीसरे आतंकी का शव झुलसा हुआ मिला था. साथ ही मौके से AK-47 और गोला बारूद समेत कई हथियार बरामद किए गए थे.
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ऑपरेशन के बारे में क्या जानकारी दी थी?
ऑपरेशन के दौरान सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी. इसमें लिखा था कि किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत जारी अभियान के तहत, सीआईएफ (काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स) डेल्टा, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तीसरे आतंकी का झुलसे हुआ शव और हथियार बरामद कर लिए हैं.

The post जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे खतरनाक ग्रुप ढेर, मारे गए तीनों आतंकियों की हुई शिनाख्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी https://www.rihandtimes.in/national/terrorists-made-shocking-revelations/ Mon, 23 Feb 2026 10:47:43 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27819 नई दिल्ली/ पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने दिल्ली, मुंबई, अयोध्या समेत देश के कई भीड़ और धार्मिक स्थानों की रेकी कर ली थी। पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे [...]

The post आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली/ पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने दिल्ली, मुंबई, अयोध्या समेत देश के कई भीड़ और धार्मिक स्थानों की रेकी कर ली थी।
पकड़े गए कथित आतंकियों ने पुलिस की जांच में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने दिल्ली, मुंबई, अयोध्या समेत देश के कई भीड़ और धार्मिक स्थानों की रेकी कर ली थी। इससे संबंधित वीडियो भी आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं। फिलहाल यह लोग हथियारों के इंतजाम में लगे हुए थे। बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा व विदेश में बैठा सैद-उल-इस्लाम इनकी मदद कर रहे थे। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनकी रिमांड मांगी जा रही है। पुलिस कस्टडी में लेकर इनसे बाकी राज खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।

‘हमने पावरप्ले में ही मैच गंवा दिया’, हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया बल्लेबाजी का ब्लंडर
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल
कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज

कुशवाहा ने बताया कि मूलरूप से कंगन, श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर का रहने वाला लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सेल की टीम ने वर्ष 2007 में दिल्ली से एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। दरअसल उस समय शब्बीर फिदायीन हमले में देश के किसी बड़े नेता को मारने की फिराक में था। मामले में उसको सजा भी हो गई। वर्ष 2018-19 में वह अपनी सजा पूरी करने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से निकला। इसके बाद वह सैद-उल-इस्लाम की मदद से बांग्लादेश भाग गया। वहां पहुंचने के बाद इसने लश्कर के कमांडरों से दोबारा संपर्क किया और बांग्लादेश में दोबारा अपना सेटअप खड़ा कर लिया। वह बांग्लादेश से लड़के भारत भेज रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शब्बीर बांग्लादेश के रास्ते कई बार पाकिस्तान गया और वहां लश्कर के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग लेकर आया।

The post आतंकियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, निशाने पर थे कई शहर, हो चुकी थी रेकी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सोना और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी, टूट गया सारा रिकॉर्ड https://www.rihandtimes.in/national/gold-and-dollar-both-rise/ Sat, 21 Feb 2026 10:34:19 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27797 मुंबई: भारत को इस सप्ताह दोहरी खुशी मिली। एक तो अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यूएस टैरिफ (US Tariff) में राहत के आसार हैं। दूसरा, विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से खूब बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान जहां सोने के भंडार में करीब पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, [...]

The post सोना और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी, टूट गया सारा रिकॉर्ड appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मुंबई: भारत को इस सप्ताह दोहरी खुशी मिली। एक तो अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यूएस टैरिफ (US Tariff) में राहत के आसार हैं। दूसरा, विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से खूब बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान जहां सोने के भंडार में करीब पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं विदेशी मुद्रा अस्तियों या एफसीए के भंडार भी 3.5 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। इसी के साथ विदेशी मुद्रा भंडार का पिछला रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया।

अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की एंट्री, क्या है ये और कैसे होगा फायदा?
ब्रिटेन के शाही परिवार में हड़कंप: किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन कांड से जुड़े हैं तार
अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार $8.663 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $6.711 billion की गिरावट दर्ज की गई थी। अब अपना भंडार बढ़ कर $725.727 billion का हो गया है। इससे पहले 30 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $723.774 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था। अब वह रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया।
FCA भंडार में हुई है बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 13 फरवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $3.550 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $7.661 billion की वृद्धि हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $573.603 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी खूब बढ़ा
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। इस वजह से बीते 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $4.990 billion की बढ़ोतरी हुई। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $14.208 billion की खासी कमी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने के भंडार का वैल्यू बढ़ कर $128.466 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 15 फीसदी बैठता है।

The post सोना और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी, टूट गया सारा रिकॉर्ड appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की एंट्री, क्या है ये और कैसे होगा फायदा? https://www.rihandtimes.in/national/indias-entry-into-the-us-led/ Fri, 20 Feb 2026 09:48:02 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27790 नई दिल्ली। ट्रेड डील को लेकर चल रही असमंजसता को दूर करने के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों में दिनों-दिन नए भरोसे का संचार हो रहा है। इस क्रम में भारत ने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया। [...]

The post अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की एंट्री, क्या है ये और कैसे होगा फायदा? appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली। ट्रेड डील को लेकर चल रही असमंजसता को दूर करने के बाद भारत और अमेरिका के संबंधों में दिनों-दिन नए भरोसे का संचार हो रहा है। इस क्रम में भारत ने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया।
चीन पर कम होगी निर्भरता
यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और दुर्लभ खनिजों की सुरक्षित, मजबूत और विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। चूंकि अभी तक दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति, शोधन व खनन में पूरी दुनिया चीन पर निर्भर है। ऐसे में पैक्स सिलिका अमेरिका अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया एक नया अभियान है ताकि चीन के उपर निर्भरता ना रहे।

ब्रिटेन के शाही परिवार में हड़कंप: किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन कांड से जुड़े हैं तार
अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समझौते पर हस्ताक्षर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किए, जबकि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और आर्थिक मामलों के लिए अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जैकब हेलबर्ग भी इस समारोह में मौजूद थे।
क्या बोले अमेरिकी अधिकारी?
अमेरिका के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग ने भारत के सहयोग को 21वीं सदी की आर्थिक और तकनीकी व्यवस्था को परिभाषित करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि पैक्स सिलिका इस विश्वास की घोषणा है कि भविष्य उन्हीं देशों का है जो निर्माण क्षमता विकसित करते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर सहयोग को आगे बढ़ाते हैं।
वाशिंगटन में हुई पहल
पैक्स सिलिका की पहल दिसंबर 2025 में वाशिंगटन में की गई थी। इसकी पहली बैठक अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेट्री की अगुवाई में हुई थी जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री वैष्णव ने किया था। उसके बाद हाल ही में इसकी एक और बैठक अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुलाई थी जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिस्सा लिया था।
क्या है मकसद?
यह गठबंधन महत्वपूर्ण खनिजों से लेकर सेमीकंडक्टर और एआइ इंफ्रास्ट्रक्चर तक पूरी सप्लाई चेन में गहन आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य पारस्परिक समृद्धि, सुरक्षा और एआइ आधारित विकास सुनिश्चित करना है।
क्या होंगे फायदे?
भारत की इस गठबंधन में शामिल होने से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गति आई है, खासकर पिछले कुछ समय की तनावपूर्ण स्थिति के बाद। माना जाता है कि पैक्स सिलिका में भारत का शामिल होना प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और अन्य द्विपक्षीय सहयोग आगे बढ़ाने के प्रयासों के साथ जुड़ा हुआ है।

The post अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की एंट्री, क्या है ये और कैसे होगा फायदा? appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’ https://www.rihandtimes.in/national/india-was-humiliated-by-bringing-chinese-robots/ Wed, 18 Feb 2026 10:42:49 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27773 ग्रेटर नोएडा/एआई Impact समिट 2026 में ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के आरोप लगे हैं. समिट में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित AI टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था. दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस [...]

The post चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’ appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
ग्रेटर नोएडा/एआई Impact समिट 2026 में ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने के आरोप लगे हैं. समिट में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित AI टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था. दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस डेवलपेड तकनीक है. यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकारी सूत्रों ने बताया है कि उन्हें एआई समिट एक्सपो को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है.

नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल
कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
देसी AI रोबोट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह रोबोट असल में चीन की कंपनी का बना हुआ मॉडल है. china pulse ने सोशल मीडिया पर रोबोट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह वही मॉडल है, जो पहले चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी द्वारा प्रदर्शित किया जा चुका है. अब सामने आया है कि ये दरअसल चीनी कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जिसे विदेश से खरीदा गया था न कि भारत में बनाया गया है.
यूनिवर्सिटी की सफाई
यूनिवर्सिटी का कहना है कि उन्होंने इसे डेवलप करने का दावा कभी नहीं किया, बल्कि यह छात्रों के सीखने के लिए लाया गया एक टूल है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत के दौरान रोबोटिक डॉग के फीचर्स समझा रही हैं. वीडियो में इसे ओरियन नाम दिया गया और कहा गया कि इसे यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने तैयार किया है.
क्या है Go2 रोबोटिक डॉग
देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस वीडियो के सामने आने के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि यह असल में चीनी कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल है, जो बाजार में 2 से 3 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इस एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग में 4D LiDAR तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी मदद से ये सीढ़ियां चढ़ने के अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है.

The post चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’ appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल https://www.rihandtimes.in/national/first-indigenous-stealth-fighter-jet-project/ Tue, 17 Feb 2026 09:23:31 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27765 नई दिल्ली: भारत के पहले पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( DRDO ) ने बड़ा कदम बढ़ाया है। डीआरडीओ ने देश के पहले एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के प्रोटोटाइप बनाने के लिए 6 कंपनियों या कुल तीन दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया है। भारत इस फाइटर [...]

The post पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली: भारत के पहले पांचवीं पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( DRDO ) ने बड़ा कदम बढ़ाया है। डीआरडीओ ने देश के पहले एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के प्रोटोटाइप बनाने के लिए 6 कंपनियों या कुल तीन दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया है। भारत इस फाइटर जेट के भारतीय इंजन बनाने के लिए पहले से ही फ्रांस के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतीय वायु सेना को स्टील्थ टेक्नोलॉजी वाले लड़ाकू विमानों की अत्यंत आवश्यकता है।

कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज
भिवाड़ी अग्निकांड: फैक्ट्री बनी आग का गोला, 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत

एएमसीए के लिए कितनी कंपनियां शॉर्टलिस्ट
डीआरडीओ ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के प्रोटोटाइप के लिए बोली लगाने वाली कुल 6 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनके कुल तीन समूह हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार इनमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का एक कंसोर्टियम और भारत फोर्ज, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड और डेटा पैटर्नस के भी एक कंसोर्टियम शामिल हैं।
दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट एएमसीए
एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट या एएमसीए भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट है। यह एक सिंगल सीट और दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है। इस लड़ाकू विमान में एडवांस्ड स्टील्थ कोटिंग होगी, ये इंटर्नल वेपन वे और अगली पीढ़ी के एवियोनिक्स से भी लैस होंगे। स्टील्थ का मतलब है कि दुश्मनों के अत्याधुनिक रडार सिस्टम भी इस लड़ाकू विमान की भनक तक नहीं लगा सकेंगे।

The post पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>