Chhattisgarh Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/ Tue, 24 Feb 2026 11:17:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Chhattisgarh Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/ 32 32 सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/koriya/acb-sub-inspector-and-manager-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-25000/ Tue, 24 Feb 2026 11:17:01 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27831 बैकुंठपुर। 24 फरवरी 2026। कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी [...]

The post सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बैकुंठपुर। 24 फरवरी 2026। कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी चौकी अंतर्गत रहने वाले निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मर्ग कायम हुआ था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को इसी मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी दी और बचाने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने चौकी परिसर में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

The post सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
औद्योगिक विकास का बजट, छत्तीसगढ़ में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/raipur/budget-for-industrial-development/ Tue, 24 Feb 2026 10:33:10 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27828 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले [...]

The post औद्योगिक विकास का बजट, छत्तीसगढ़ में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे खतरनाक ग्रुप ढेर, मारे गए तीनों आतंकियों की हुई शिनाख्त
आर्थिक सर्वेक्षण पेश: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GSDP में 11.57% वृद्धि का जताया भरोसा
मुख्यमंत्री साय का गुरु घासीदास की जन्मस्थली से ऐलान, ‘होली में निरस्त नहीं होगा ड्राई डे’

रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित 250 करोड़ रूपए का प्रावधान निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा। मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान Also Read – रूपचंद भीमनानी राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के प्रतिनिधि नियुक्त बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों हेतु ₹15 करोड़ का प्रावधान बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान

The post औद्योगिक विकास का बजट, छत्तीसगढ़ में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
आर्थिक सर्वेक्षण पेश: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GSDP में 11.57% वृद्धि का जताया भरोसा https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/economic-survey-presented-finance-minister-op-chaudhary-expressed-confidence-in-11-57-growth-in-gsdp/ Mon, 23 Feb 2026 09:50:00 +0000 https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/economic-survey-presented-finance-minister-op-chaudhary-expressed-confidence-in-11-57-growth-in-gsdp/ रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया. उन्होंने GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए होेने की संभावना जताई. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, [...]

The post आर्थिक सर्वेक्षण पेश: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GSDP में 11.57% वृद्धि का जताया भरोसा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया. उन्होंने GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए होेने की संभावना जताई.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग क्षेत्र में 10.26%, सेवा क्षेत्र में 13.15% के साथ स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया. उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई.

वित्त मंत्री ने सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर बताते हुए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया, जो 2024-25 के 10.07 प्रतिशत से अधिक है.

The post आर्थिक सर्वेक्षण पेश: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GSDP में 11.57% वृद्धि का जताया भरोसा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे आत्मसमर्पण, गृहमंत्री शर्मा जारी करेंगे सुरक्षा के वीडियो https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/15-naxalites-from-the-bbm-division-will-surrender-by-march-3-home-minister-sharma-will-release-security-videos/ Mon, 23 Feb 2026 09:45:00 +0000 https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/15-naxalites-from-the-bbm-division-will-surrender-by-march-3-home-minister-sharma-will-release-security-videos/ रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार जारी नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास के दौरे के बीच, अब नक्सल संगठन के बीबीएम डिवीजन की ओर से गृहमंत्री विजय शर्मा को एक पत्र लिखा गया है. इसमें 3 मार्च तक 15 नक्सली हथियार के साथ सरेंडर करने की बात कही गई है. सभी को बलांगिर, बरगढ़ और महासमुंद इलाकों [...]

The post BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे आत्मसमर्पण, गृहमंत्री शर्मा जारी करेंगे सुरक्षा के वीडियो appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
रायपुर.

छत्तीसगढ़ में लगातार जारी नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास के दौरे के बीच, अब नक्सल संगठन के बीबीएम डिवीजन की ओर से गृहमंत्री विजय शर्मा को एक पत्र लिखा गया है. इसमें 3 मार्च तक 15 नक्सली हथियार के साथ सरेंडर करने की बात कही गई है. सभी को बलांगिर, बरगढ़ और महासमुंद इलाकों में सक्रीय बताया जाता है. यह पत्र पश्चिम सब ब्यूरो सचिव विकास ने जारी किया गया है. 

पत्र में क्या-क्या लिखा?
बीबीएम डिवीजन के नक्सलियों के पत्र में कहा गया है कि वह हथियार सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं. गृहमंत्री से रेडियो के माध्यम से सुरक्षा की गारंटी देने की अपील की है. आश्वासन मिलने के बाद 2 से 3 मार्च तक बाहर आने की बात कही है. नक्सलियों ने बताया कि वह  ओडिशा में है, लेकिन अधिकांश सदस्य बस्तर क्षेत्र के होने के कारण छत्तीसगढ़ में ही सरेंडर करने पर सहमत हुए हैं. एक टीम आगे बढ़कर संपर्क स्थापित कर रही है, जबकि बाकी सदस्य धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. 1 मार्च तक समय देने का आग्रह किया गया है.

आत्मसमर्पण में देरी पर दी सफाई ?
केंद्रीय कमेटी (CC) के निर्णय का इंतजार, आत्मसमर्पण करने वालों को बैरकों में रखने और बाद में केस में फंसाने की आशंका और कॉम्बिंग के दौरान मुठभेड़ का डर. इन कारणों से नक्सलियों कहना है कि कैडर में संशय है, इसलिए कुछ दिन इंतजार किया गया. 
पत्र के अंत में लिखा गया है कि कुल 15 सदस्य – DVC-3, AC-5, PM-7, आत्मसमर्पण के लिए तैयार हैं और महासमुंद जिले में सरेंडर करने की योजना है. साथ ही मार्च 31 के लक्ष्य से 28 दिन पहले ही आत्मसमर्पण करने की बात कही गई है.

सुरक्षा देने की अपील 
पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि आत्मसमर्पण के लिए नक्सलियों के लिए पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई रोकी जाए, ताकि आने वाले नक्सली सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थान तक पहुंच सकें. साथ ही ओडिशा पुलिस को भी सूचना देकर बलांगिर और बरगढ़ जिलों में सर्च ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया गया है. नक्सलियों का कहना है कि रास्ते में सुरक्षा बलों की मूवमेंट दिखने पर समूह के बिखरने का खतरा है.

गृहमंत्री शर्मा करेंगे वीडियो जारी
गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सलियों के पत्र को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पत्र जारी कर बलांगिर, बरगढ़ और महासमुंद डिवीजन के नक्सलियों ने पुनर्वास की इच्छा जताई है. उनकी संख्या 15 से अधिक है. नक्सलियों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेडियो से संदेश देने अपील की है. नक्सलियों के लिए सुरक्षित मार्ग प्रशस्त करने को लेकर सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है. गृहमंत्री ने बताया कि वह नक्सलियों से वापस लौटने की अपील, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और उन्नति का पूरा ध्यान रखने के संदेश के साथ एक वीडियो जारी करेंगे.

The post BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे आत्मसमर्पण, गृहमंत्री शर्मा जारी करेंगे सुरक्षा के वीडियो appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मुख्यमंत्री साय से नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/newly-appointed-ias-officers-pay-a-courtesy-call-to-chief-minister-sai/ Mon, 23 Feb 2026 09:36:00 +0000 https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/newly-appointed-ias-officers-pay-a-courtesy-call-to-chief-minister-sai/ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल [...]

The post मुख्यमंत्री साय से नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने मुलाकात की.

मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी.

इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल, सुलीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर एवं तरुण किरण उपस्थित थे.

The post मुख्यमंत्री साय से नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मुख्यमंत्री साय का गुरु घासीदास की जन्मस्थली से ऐलान, ‘होली में निरस्त नहीं होगा ड्राई डे’ https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/chief-minister-sai-announced-from-the-birthplace-of-guru-ghasidas-there-will-be-no-cancellation-of-dry-day-on-holi/ Mon, 23 Feb 2026 09:15:00 +0000 https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/chief-minister-sai-announced-from-the-birthplace-of-guru-ghasidas-there-will-be-no-cancellation-of-dry-day-on-holi/ बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा. अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा. गिरौदपुरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, [...]

The post मुख्यमंत्री साय का गुरु घासीदास की जन्मस्थली से ऐलान, ‘होली में निरस्त नहीं होगा ड्राई डे’ appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलौदा बाजार.

छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा. अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा. गिरौदपुरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की.

इस दौरान उन्होंने गिरौदपुरी मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद भी खिलाया. मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में होली पर्व को लेकर ड्राई डे के सवाल पर स्पष्ट कहा कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा. अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा. गिरौदपुरी मेले में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया.

The post मुख्यमंत्री साय का गुरु घासीदास की जन्मस्थली से ऐलान, ‘होली में निरस्त नहीं होगा ड्राई डे’ appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/agriculture-department-takes-major-action/ Thu, 19 Feb 2026 10:20:18 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27782 अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के [...]

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में अलग-अलग कंपनियों के मक्का, धान और सरसों के बीज अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिससे विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजों को जब्त कर लिया। कृषि विभाग के बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत एवं उनकी टीम ने मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज में विस्तृत जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि बड़ी मात्रा में बीज बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमति के भंडारित किए गए थे।

चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’
नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल

अधिकारियों ने पाया कि भंडारित बीजों में कुछ बीज एक्सपायरी डेट के थे, जो किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक्सपायरी बीजों का वितरण होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। Also Read – कॉलेज छात्र गायों की लड़ाई की चपेट में आया, हालत नाजुक भारी भरकम कर्मचारियों से भरा पड़ा बीज विकास निगम राज्य सरकार के लिए सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है. ग़ौरतलब है कि विगत कुछ सालों से बीज विकास निगम जो छत्तीगढ़ के गऱीब और मूल निवासियों के लिए बीज वितरण हेतु गठित किया गया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है बीज विकास निगम के पास किसी भी प्रकार का कोई भी किसी संबंधित कार्य नहीं के बराबर अधिकारी कर्मचारी निठल्ले बैठकर सरकारी धन तोड़ रहे हैं। ताज़ातरीन घटना 15 करोड़ रुपया की मक्के के बीजों का वितरण होना था जो बीज विकास निगम नहीं कर पाया और किसानों को DBT किया गया सरकार की मजबूरी थी लेकिन किसानों को दलालों के चंगुल से बचाएगा कौन DBT की रक़म किसान के खाते में डालना फिर उसका भी विड्रोल अधिकारी और दलालों के कारण संभव भी नहीं है। कमीशन के बिना किसान अपनी रक़म जो DBT मैं उसे मिली है निकाल भी नहीं सकता जब बीज विकास निगम प्रदेश में भारी भरकम विभागीय स्टॉफ के साथ कार्य कर रहा है तो फिर किस कारण से अलग अलग जि़लों में जैम पोर्टल के माध्यम से बीज की खऱीदी की गई ये एक सोचनीय बातें जैम पोर्टल में हर जि़ले में अलग अलग रेट में एक ही चीज़ को खऱीदा जाना ये भी जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ है। हर जि़ले में जैम पोर्टल में अलग अलग रेट में बीज खऱीदा गया जैम पोर्टल से खऱीदी होने के कारण सरकार को जनता को ठगा जा रहा है. स्पष्ट रूप से हर जि़ले में एक ही चीज़ अलग अलग रेट में सरकार को प्राप्त हो रही है वह भी भारी कमीशन के कारण गुणवत्ता और क्वालिटी बिलकुल बेकार है कृषि मंत्रालय के कृषि विस्तार अधिकारियों से बात करने पर किसी भी प्रकार का जि़ मेदारी वाला जवाब किसानों को भी और जनता को भी और पत्रकारों को भी नहीं मिलता अब सवाल ये उठता है के बीज विकास निगम का अस्तित्व क्यों बनाया हुआ है जब बीज विकास निगम के माध्यम से कुछ कुछ भी कि़स्म के बीजों का वितरण किसानों को नहीं करना या खऱीदी नहीं करना तो बीज विकास निगम का बनाए रखना क्या उचित है.

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/seed-development-corporation-of-agriculture-department-has-become-a-white-elephant-4592462

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/vehicle-owner-fined-rs-37000-mg-hector-seized/ Tue, 17 Feb 2026 10:48:01 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27769 अंबिकापुर। 17 फरवरी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नावापारा मुख्य मार्ग पर एमजी हैक्टर वाहन से स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर प्रकरण को न्यायालय में पेश किया जहां वाहन मालिक पर 37 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। पुलिस द्वारा मालिक के [...]

The post नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 17 फरवरी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नावापारा मुख्य मार्ग पर एमजी हैक्टर वाहन से स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर प्रकरण को न्यायालय में पेश किया जहां वाहन मालिक पर 37 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। पुलिस द्वारा मालिक के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया जारी है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक एमजी हैक्टर वाहन में सवार होकर मुख्य सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। वाहन चालक अपने साथियों को कार की खिड़की से बाहर बैठाकर तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिससे आम लोगों में भय व आक्रोश का माहौल बन गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा के डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश कर उसे कब्जे में लिया।

कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल

जांच में पाया गया कि वाहन नाबालिग चला रहा था तथा उसके साथ दो अन्य नाबालिग भी बैठे थे। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाया। वाहन स्वामी को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 133 के तहत नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गया। इसके बाद एमजी हैक्टर (क्रमांक सीजी 15 ईई 5665) को जब्त कर लिया गया।


नाबालिग चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 व 184 तथा वाहन स्वामी द्वारा नाबालिग को वाहन उपलब्ध कराने पर धारा 199(ए) व 5ध्180 के तहत अपराध दर्ज किया गया। प्रतिकर राशि मौके पर जमा नहीं करने पर वाहन मालिक जितेंद्र सोनी (32), निवासी एमजी रोड पटपरिया, के विरुद्ध इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने वाहन मालिक को 37,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस द्वारा वाहन स्वामी का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, एएसआई सुभाष कुमार ठाकुर तथा आरक्षक रमन मंडल और घनश्याम देवांगन की सक्रिय भूमिका रही।

The post नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/four-people-including-kusmi-sdm-have-been-booked-for-murder/ Mon, 16 Feb 2026 13:55:43 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27758 बॉक्साईट के अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर एसडीएम व अन्य लोगों ने तीन ग्रामीणों से की थी मारपीट बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम हंसपुर में बॉक्साईट की अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर बीती रात एसडीएम करूण डहरिया सहित अन्य लोगों द्वारा तीन ग्रामीणों से जमकर मारपीट की गयी। इस घटना में एक [...]

The post कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बॉक्साईट के अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर एसडीएम व अन्य लोगों ने तीन ग्रामीणों से की थी मारपीट

बलरामपुर।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम हंसपुर में बॉक्साईट की अवैध माईनिंग का आरोप लगाकर बीती रात एसडीएम करूण डहरिया सहित अन्य लोगों द्वारा तीन ग्रामीणों से जमकर मारपीट की गयी। इस घटना में एक ग्रामीण की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि दो का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस द्वारा एसडीएम करूण डहरिया समेत चार लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी रविवार की रात एसडीएम करूण डहरिया और अन्य लोग दो वाहन में सवार होकर हंसपुर गांव में पहुंचे। रास्ते में ही उन्हें 50 वर्षीय रामनरेश राम पिता रेघा उरांव, 60 वर्षीय अजीत पिता लालचंद उरांव तथा 20 वर्षीय आकाश पिता रूपसाय अगरिया मिले आरोप है कि अधिकारियों द्वारा रास्ते में ही ग्रामीणों को रोका गया तथा उनसे मारपीट शुरू कर दी गयी। इस मारपीट में तीनों ग्रामीण घायल हो गये जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया वहीं अजीत और आकाश का उपचार जारी है।
इस घटना की जानकारी फैलते ही आज स्थानीय लोगों व कांग्रेस पदाधिकारियों सहित सर्व आदिवासी समाज द्वारा कुसमी-राजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित शिव चौक पर चक्काजाम कर दिया गया। मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी दिलाने के साथ ही आंदोलनकारियों द्वारा दोषी अधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही थी। देर शाम तक चले चक्काजाम के बाद अंततः कोरंधा पुलिस द्वारा एसडीएम करूण डहरिया सहित विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव, सुदीप यादव पर बीएनएस की धारा 103(1), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

The post कुसमी एसडीएम सहित चार पर हत्या का अपराध दर्ज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/mainpat-mahotsav-2026-concludes/ Mon, 16 Feb 2026 10:00:22 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27755 अंबिकापुर : जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। कनिका कपूर [...]

The post बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर : जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।
कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकार राकेश शर्मा ने भक्ति, सूफी एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भिवाड़ी अग्निकांड: फैक्ट्री बनी आग का गोला, 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत

कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रंगारंग संध्या
महोत्सव की अंतिम शाम गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सराबोर रही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रस्तुत शिव भजन एवं शिव ताण्डव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया।
स्थानीय कलाकारों में राहुल मण्डल, मानवी भगत, जय किशन विश्वास, शिवम सिन्हा सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। अन्य जिलों से आए कलाकारों में कोरिया जिले के सचिन्द्र कुमार एवं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। बिलासपुर की नृत्यांगना ज्योति श्री वैष्णव ने कत्थक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को मंच पर साकार किया।आनंद कुमार गुप्ता मदारी आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन, संगीत एवं लोकनृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विविध सांस्कृतिक विधाओं का समावेश महोत्सव को बहुरंगी और बहुआयामी स्वरूप प्रदान करता रहा।

The post बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>