Business Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/business/ Sat, 14 Feb 2026 11:17:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Business Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/business/ 32 32 सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और पांच लाख टन चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी https://www.rihandtimes.in/business/the-government-has-given-the-green-signal/ Sat, 14 Feb 2026 11:17:58 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27738 नई दिल्ली/ खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, गेहूं के अलावा 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की भी अनुमति दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब निजी और सरकारी, दोनों ही स्तरों पर देश में अनाज का भंडार आरामदायक स्थिति में है। गेहूं: गोदाम फुल, निर्यात का [...]

The post सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और पांच लाख टन चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली/ खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, गेहूं के अलावा 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात की भी अनुमति दी गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब निजी और सरकारी, दोनों ही स्तरों पर देश में अनाज का भंडार आरामदायक स्थिति में है।
गेहूं: गोदाम फुल, निर्यात का रास्ता खुला
निजी क्षेत्र के पास स्टॉक: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निजी कंपनियों और व्यापारियों के पास लगभग 75 लाख टन गेहूं का स्टॉक मौजूद है। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 32 लाख टन ज्यादा है।

पांच जिगरी दोस्तों की मौत: खुशियों के आंगन में मातम की दस्तक से रुक गया डीजे
रूस से 288 S-400 मिसाइल खरीद को भारत की हरी झंडी

एफसीआई की स्थिति: भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास 1 अप्रैल, 2026 तक केंद्रीय पूल में लगभग 182 लाख टन गेहूं उपलब्ध होने का अनुमान है। यह आंकड़ा यह सुनिश्चित करने के लिए काफी है कि निर्यात की अनुमति देने से देश की खाद्य सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आएगी।
बुवाई में बढ़ोतरी: रबी सीजन 2026 में गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़कर 334.17 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल 328.04 लाख हेक्टेयर था। यह दर्शाता है कि किसानों ने एमएसपी और सरकारी खरीद पर भरोसा जताते हुए जमकर बुवाई की है और इस बार भी बंपर पैदावार की उम्मीद है।
चीनी मिलों को नई राहत
गेहूं के साथ-साथ सरकार ने चीनी उद्योग को भी राहत दी है। चीनी सत्र 2025-26 के लिए ‘इच्छुक’ चीनी मिलों को अतिरिक्त 5 लाख टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी गई है।
पिछला ट्रैक रिकॉर्ड: इससे पहले 14 नवंबर, 2025 को सरकार ने 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी। हालांकि, मिलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी, 2026 तक केवल 1.97 लाख टन चीनी का ही निर्यात हो पाया है, जबकि लगभग 2.72 लाख टन के सौदे अनुबंधित हो चुके हैं।
कड़ी शर्तें: अतिरिक्त पांच लाख टन का कोटा केवल उन मिलों को दिया जाएगा जो इसके लिए इच्छा जताएंगे। शर्त यह है कि आवंटित कोटे का कम से कम 70% हिस्सा 30 जून, 2026 तक निर्यात करना अनिवार्य होगा। आवंटन प्रो-राटा (अनुपातिक) आधार पर होगा और मिलों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपनी सहमति देनी होगी। सबसे अहम बात यह है कि इस निर्यात कोटे को किसी दूसरी मिल के साथ बदला नहीं जा सकेगा।
सरकार का यह कदम बाजार में लिक्विडिटी (तरलता) सुधारने और पीक सीजन में ‘डिस्ट्रेस सेल’ (औने-पौने दाम पर बिक्री) को रोकने के लिए उठाया गया है। निर्यात खुलने से घरेलू बाजार में कीमतों को सपोर्ट मिलेगा, जिससे किसानों की आय सुरक्षित रहेगी।

The post सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और पांच लाख टन चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला https://www.rihandtimes.in/business/stock-market-surges-after-trade-deal/ Tue, 03 Feb 2026 10:44:29 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27528 नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने और व्यापार समझौते पर सहमति के एलान का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही बड़ी तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3200 से अधिक अंक तक [...]

The post ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने और व्यापार समझौते पर सहमति के एलान का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही बड़ी तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3200 से अधिक अंक तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी 1200 अंक से ज्यादा उछला है।
भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स ने 3200 तो तो निफ्टी ने 1200 अंकों की बड़ी छलांग लगाई। दोपहर 2 बजे तक सेंसेक्स 2209.14 अंक चढ़कर 83,875.60 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी भी 682 अंक बढ़कर 25,770.40 अंक पर आ गया।
अमेरिका के साथ समझौते के बाद बाजार में बंपर उछाल
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,656.74 अंक बढ़कर 85,323.20 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1,219.65 अंक बढ़कर 26,308.05 पर पहुंच गया। कारोबार शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद 11 बजे भी बाजार में तेजी बनी हुई है।

कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध
मनरेगा संशोधन के विरोध में 12 फरवरी को रायपुर में होगी युवा महापंचायत, युवक कांग्रेस ने किया युवाओं से जुड़ने का आह्वान
चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

बाद में, दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी बढ़त को और आगे बढ़ाया। बीएसई बेंचमार्क 4,205.27 अंक या 5.14 प्रतिशत बढ़कर 85,871.73 पर पहुंच गया। निफ्टी 1,252.8 अंक या 4.99 प्रतिशत बढ़कर 26,341.20 पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर में तेजी बरकरार है।
रिलायंस-अदाणी समेत इन शेयरों में आई तेजी
18 फीसदी टैरिफ घटने और व्यापार समझौते पर सहमति का असर शेयर बाजार में दिन की शुरुआत से ही देखने को मिला। रिलायंस-अदाणी समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। जानकारी के मुताबिक अडानी पोर्ट का शेयर 6.91 प्रतिशत तक उछल। दिग्गज कंपनी रिलायंस का शेयर भी 4 फीसदी की तेजी के साथ नजर आया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स सूची में शामिल कंपनियों में अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एटर्नल, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7.2-3.7 प्रतिशत की तेज बढ़त देखी गई। ब्लू-चिप कंपनियों के समूह में एकमात्र पिछड़ने वाली कंपनी के रूप में आईटीसी उभरी।
एशियाई बाजारों में दिखी तेजी
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 5 प्रतिशत बढ़कर फिर से मजबूत हुआ। जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 65.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 65.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,832.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,446.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत बढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ। निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत चढ़कर 25,088.40 पर समाप्त हुआ।

The post ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
औंधे मुंह गिरी चांदी, 80 हजार रूपये तक कम हुए दाम, सोना भी आया नीचे https://www.rihandtimes.in/business/silver-prices-fell-sharply-falling-by-up-to-rs-80000-while-gold-also-declined/ Fri, 30 Jan 2026 14:02:56 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27489 मुम्बई। 30 जनवरी। एजेंसी। सोने-चांदी की तूफानी रफ्तार पर आखिर ब्रेक लग ही गया। जिस तेजी ने निवेशकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, उसी बाजार ने शुक्रवार, 30 जनवरी को तगड़ा झटका दे दिया। एमसीएक्स पर फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 9 प्रतिशत तक टूट गया और अपने ऑलटाइम हाई से सीधा 15000 [...]

The post औंधे मुंह गिरी चांदी, 80 हजार रूपये तक कम हुए दाम, सोना भी आया नीचे appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मुम्बई। 30 जनवरी। एजेंसी।
सोने-चांदी की तूफानी रफ्तार पर आखिर ब्रेक लग ही गया। जिस तेजी ने निवेशकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, उसी बाजार ने शुक्रवार, 30 जनवरी को तगड़ा झटका दे दिया।
एमसीएक्स पर फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 9 प्रतिशत तक टूट गया और अपने ऑलटाइम हाई से सीधा 15000 रुपए सस्ता हो गया। इसकी कीमत पिछले सत्र के 1,83,962 रुपए से फिसलकर 1,54,157 रुपए के लेवल पर पहुंच गई।
चांदी का हाल तो और भी खराब रहा। जो कीमतें आसमान छू रही थीं, वे औंधे मुंह गिरीं। इसमें 15 फीसदी की भारी गिरावट आई और अपने ऑलटाइम हाई 4,20,000 रुपए से लुढ़ककर 3,39,910 रुपए पर आ गई। यानी एक ही झटके में 80,000 रुपए की भारी गिरावट। तेजी के नशे में बैठे निवेशकों के लिए ये गिरावट कड़वी हकीकत बनकर सामने आई है।

40.56 करोड़ की लागत से हो रहे चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही

ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल का कहना है कि अगर ग्लोबल हालात सुधरे, टैरिफ तनाव कम हुआ या डॉलर फिर मजबूत हुआ, तो सोना 60-70 प्रतिशत तक गिर भी सकता है। इतिहास में 1980 और 2012 जैसे उदाहरण हैं, जब सोना लंबी तेजी के बाद भारी टूटा।

The post औंधे मुंह गिरी चांदी, 80 हजार रूपये तक कम हुए दाम, सोना भी आया नीचे appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>