अम्बिकापुर। 21 फरवरी। मौसम में आए एकाएक बदलाव के कारण अभी भले ही ठंड का असर कम हो गया है परन्तु मौसम में एक बार फिर से बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने जताई है तथा अगले सप्ताह 27 फरवरी को आंधी-बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टी होने का भी अनुमान जताया जा रहा है। विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से बादलों के प्रभाव के कारण ठंड का असर कुछ कम हो गया है जिससे अब दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है परन्तु मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उससे इस बदलाव को देखकर गर्म…
Author: Prasannjeet Kushwaha
अंबिकापुर। 21 फरवरी। शहर में संचालित एक निजी बैंक के खाताधारक के खाते से 2 लाख 30 हजार रूपये अज्ञात ने निकाल लिया। इसकी भनक खाताधारक को उस समय मिली, जब उसे बैंक से फोन पर सूचना मिली कि उसके खाते में बैलेंस नहीं है। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उसके बैंक खाता से 13 फरवरी 2023 से 30 मई 2023 के बीच दो लाख रूपये आहरण किया गया है। यही नहीं खाताधारक के द्वारा खाता खोलने के समय जिस मोबाइल नंबर से खाता को लिंक कराया गया था, वह भी बदला हुआ था। बैंक से किसी…
रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से असुविधा से बचाने नई वेबसाइट बनाई है। प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थी ज्यादा होने के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है। वेबसाइट क्रैश होने के कारण छात्र सर्वर डाउन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसी समस्या आमतौर पर आवेदन करने के अंतिम दिनों में ज्यादा होती है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम जारी होने के समय भी अभ्यर्थियों को परेशानी होती है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं की शिकायत अभ्यर्थी समय-समय व्यापमं में करते रहे हैं। इन्हीं परेशानियों से…
अम्बिकापुर। 17 फरवरी। शहर में पिछले कुछ दिनों से कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे नाबालिगों के गैंग पर अंततः पुलिस ने सख्ती दिखाई है तथा इस मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा भी है। विदित हो कि पिछले दो-तीन दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाबालिगों का गैंग बाईकों और चार पहिया वाहनों में घूम-घूम कर आतंक मचा रहा है थाने के सामने मारपीट करने वाले आरोपियों पर भी पुलिस उनके नाबलिग होने के कारण सख्ती नहीं कर पाई जिससे कि इनका मनोबल बढ़ता गया है अब…
अम्बिकापुर। 03 फरवरी। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान उनके स्वयं के आधार लिंक डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। सामाजिक सहायता…
बलरामपुर। 30 जनवरी। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 में भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर तथा उन्हें गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कल देर शाम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं तथा दो पुरूष हैं। सभी पड़ोसी राज्य झारखंड के बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 3 में सुरेश मिंज नामक व्यक्ति के यहां रहकर इन लोगों द्वारा भोले-भाले लोगों विशेषकर आदिवासियों को अपने निशाने पर लेकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की सूचना कल सोमवार को हिन्दू संगठन…
रायपुर। 07 दिसम्बर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र से सीजी पीएससी में नौकरी लगाने के नाम पर एक छात्रा से ठगी करने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक छात्रा से ठग ने महिला बाल विकास में पर्यवेक्षक की नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी की है। इसकी शिकायत छात्रा ने डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। आरोपी का नाम विकास ठाकुर है जो कि अम्बिकापुर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर, गोल चौक निवासी एक छात्रा की शिकायत के मुताबिक, वो अभी पढ़ाई कर रही है और साथ में…
अम्बिकापुर। 03 दिसम्बर। विधानसभा चुनाव में चल रही वोटों की गिनती में सरगुजा संभाग में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। हाईप्रोफाईल अम्बिकापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव को भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने 5140 वोटों से पीछे छोड़ दिया है वहीं सीतापुर विधानसभा की छठवें राउंड की गिनती समाप्त होने पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत भाजपा के रामकुमार टोप्पो से 6315 वोटों से पीछे चल रहे हैं। लुण्ड्रा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने कांग्रेस के प्रीतम राम को 20700 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा की पांचवें राउंड की गिनती समाप्त होने तक…
राजपुर। 01 दिसम्बर। शंकरगढ़ वनक्षेत्र के अंतर्गत पतराटोली में बीती रात हाथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हाथी के हमले की से महिला के शव दो टुकड़ो में बंट गया था, इस वीभत्स दृश्य को देख ग्रामीण सहमे हुए हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र से घुसा जंगली हाथियों का दल भैरोपुर के आसपास विचरण कर रहा है। इसी दल में शामिल एक दंतैल हाथी अलग हो गया है। वह अकेले ही विचरण कर रहा है। दल से बिछड़ा हाथी हरिगवां, हर्राटोली के आसपास विचरण करते हुए गुरुवार शाम को…
अम्बिकापुर/बलरामपुर। 04 नवम्बर। सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने आज सक्रिय राजनीति से दूर होने की घोषणा कर दी। बलरामपुर में पार्टी के घोषणा पत्र को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने के बाद बाहर आकर उन्होंने सक्रिय राजनीति को छोड़ने की बात कही। भाजपा में 48 वर्षों से सक्रिय रहे अनिल सिंह मेजर द्वारा ठीक चुनाव के समय ऐसा निर्णय लेने से पार्टी के पदाधिकारी भी हैरत में पड़ गए। श्री मेजर ने पदाधिकारियों को आश्वस किया है कि वे भाजपा के सदस्य व आम कार्यकर्ता बने रहेंगें तथा पार्टी नहीं छोड़ेंगें।