Author: Prasannjeet Kushwaha

प्रतापपुर। 04 मार्च। नगर में रिशु हत्याकांड से उपजा तनाव का माहौल अभी भी शांत नहीं हुआ है। हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से बरामद किये गये मासूम रिशु के क्षत-विक्षत अस्थियों को पुलिस द्वारा बालक के पिता को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया गया था मगर पिता ने आरोपियों का घर जमींदोज किये जाने तक अपने पुत्र का अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। पिता के इस बयान से जहां पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये हैं वहीं इनकी कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच एक बार फिर से आक्रोश पनपने लगा है। ज्ञात…

Read More

अंबिकापुर। 01 मार्च। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नशे में धुत्त ग्रामीण ने पत्नी से विवाद के बाद न सिर्फ स्वयं जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बल्कि तीन साल के मासूम बेटे के मुह में भी जहर डाल दिया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के पीपरसोत, बरकिमापारा निवासी सहन राम चेरवा बीते 28 फरवरी को शाम लगभग पांच बजे गांव से शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया और एक साल की बच्ची को गोद में लेकर बैठी पत्नी से विवाद करते हुए डंडा…

Read More

राजपुर। 01 मार्च। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर लिपलिपाडांड़ गागर नदी में 20 फरवरी को मछली मारने के दौरान गुफा में फंसे युवक का शव आज दोपहर पोकलेन मशीन की मदद से निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय सुड्डू पहाड़ी कोरवा 20 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे अपने परिजनों के साथ मछली पकड़ने के लिए गागर नदी में चट्टान के अंदर बने गुफा में गया था। मछली पकड़ने के बाद परिजन बाहर आ गए थे, जबकि सुड्डू पहाड़ी…

Read More

बलरामपुर/वाड्रफनगर। 23 फरवरी। पिछले कुछ समय से बलरामपुर जिले में हाथियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम पंचायत ककनेसा व आसपास के अन्य ग्रामों में स्थित 6 स्कूलों में पढ़ाई को स्थगित करते हुए उनका संचालन आंगनबाड़ी केन्द्रों से करवाना प्रारंभ कर दिया है। विदित हो कि बलरामपुर जिले में लम्बे समय से हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के कई गांवों में हाथियों ने ग्रामीणों की फसलों व घरों को जमकर नुकसान पहुंचाया है वर्तमान में हाथियों का दल विकासखंड के ग्राम ककनेशा के पास बागीबेहरा प्लांटेशन में डटा…

Read More

अंबिकापुर। 23 फरवरी। स्कूटी सवारों को कट मारकर निकले कार सवारों को स्कूटी सवारों द्वारा टोके जाने पर कार सवारों ने बैट और कड़ा से न सिर्फ स्कूटी सवारों से मारपीट की बल्कि चाकू निकालकर स्कूटी सवारों को भयभीत करने का भी प्रयास किया। रात में ही स्कूटी सवार कोतवाली थाना पहुंचे जहां पुलिस ने इनका डॉक्टरी मुलाहिजा तो कराया, लेकिन शुक्रवार को दोपहर बाद तक वे रिपोर्ट दर्ज कराने भटक रहे थे। जानकारी के मुताबिक नवापारा निवासी 31 वर्षीय भानु प्रताप सिंह पिता राजेंद्र प्रताप सिंह गुरूवार की रात लगभग नौ बजे अपने दोस्त रामेश्वर नागेश के साथ किसी…

Read More

अम्बिकापुर। 22 फरवरी। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा कल 21 फरवरी को विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 के फोरलेन के संबंध में प्रश्न उठाये जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव तथा वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिये गये बयान पर श्री अग्रवाल ने जवाब देते हुए बयानबाजी को कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक बताया है। विधायक श्री अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वर्तमान के नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सावित्री साहू ने केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी जी से बाईपास की मांग की थी तथा जिसका पत्र भी भेजा…

Read More

अम्बिकापुर। 22 फरवरी। नगर निगम की आज हुई सामान्य सभा की बैठक में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जहां कुछ मुद्दों पर सर्वसम्मिति दिखी वहीं विपक्षी पार्षदों ने विकास कार्यों के मामले में सत्तापक्ष पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगा दिया तथा निगम के सामान्य सभा की बैठक के औचित्य पर भी सवाल उठाते हुए विपक्षी पार्षदों ने बैठक में होने वाले निर्णयों का पालन ही नहीं होने की बात कही जिसपर सत्ता पक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कही। स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम के एक से 23वें पायदान पर…

Read More

अंबिकापुर। 22 फरवरी। सरगुजा पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चौंपियन जिला बलरामपुर टीम को घोषित किया गया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सरगुजा रेंज के आईजी, जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। समापन समारोह का प्रारंभ खेल परेड ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को सलामी देकर किया। खेल परेड का नेतृत्व दीपक दास ने किया। मधुर बैंड वादन के बीच परेड संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने कहा कि…

Read More

अंबिकापुर। 22 फरवरी। स्कूली छात्रा ने बीते मंगलवार की शाम को अज्ञात कार सवारों के द्वारा दिनदहाड़े अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, जिससे पुलिस की नींद उड़ गई। मामले की तहकीकात में पुलिस जब जुटी, तो पता चला सारे आरोप निराधार हैं। घटनाक्रम सामने आने के बाद घंटों हाथ-पांव मारी पुलिस के हाथ जब कुछ नहीं लगा। इधर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध अपराध भी दर्ज कर लिया था। मोबाइल युग में छात्रा के द्वारा गढ़ी गई कहानी अभिभावकों को सजग करने वाली है। पुलिस के विवेचना में सामने आया है…

Read More

अम्बिकापुर। 21 फरवरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 23 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जायेगा। विदित हो कि इस वर्ष 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ रोपाखार जलाशय के पास बने कार्यक्रम स्थल में 23 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी व वित्त एवं आवास तथा पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति…

Read More