सूरजपुर। सरगुजा रेंज के सूरजपुर जिला मुख्यालय के थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की हत्या कर शव को घर से तीन किलोमीटर दूर फेंक दिया गया था। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ पुलिस टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर रिंगरोड में किराये के मकान में पत्नी व बेटी के साथ रहते हैं कल रात को पेट्रोलिंग के लिए निकले हुए थे उनके घर में उनकी पत्नी व 16 वर्षीय बेटी थी रात में…
Author: Lav Kushwaha
अम्बिकापुर। आज दोपहर को दरिमा एयर पोर्ट पर अलांयस एयर के 72 सीटर विमान की सफल ट्रायल लेंडिंग हुई। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर विमान दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर उतरा था तथा 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहने के बाद विमान ने 3 बजकर 10 मिनट पर पुनः यहां से टेकऑफ किया। इस सफल लैंडिंग के बाद अम्बिकापुर से रायपुर-वाराणसी-दिल्ली रूट की कनेक्टीविटी होने की संभावना बताई जा रही है रूट के फायनल होते ही यहां टिकट काउंटर प्रारंभ कर दिये जाऐंगे। वीडियो
अम्बिकापुर। 23 जून। शिक्षा विभाग काउंसलिंग के माध्यम से स्थानांतरण व पदस्थापना को लेकर किये गए खेल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी जांच प्रारंभ करा दी है। इसके लिए संभागायुक्त द्वारा डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है जिसने कार्यालय में छापामार कार्यवाही करते हुए शिकायत से संबंधित दस्तावेजों को जप्त किया है। विदित हो कि सरगुजा संभाग में शिक्षकों व सहायक शिक्षकों के पदोन्नति के उपरांत उनकी पदस्थापना के लिए सरकार द्वारा काउंसलिंग का नियम बनाया गया था जिसमें जिन स्कूलों में पद रिक्त हो रहे थे उनकी सूची देकर पदोन्नत शिक्षकों…
अम्बिकापुर। 17 जून। ट्रेनों की लेट लतीफी को दूर करने की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के तहत कई स्टेशनों तक रेललाईनों के दोहरी व तीहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है इसी के तहत अब रेल्वे ने बैकुंठपुर से सूरजपुर स्टेशन तक भी रेल लाईन के दोहरीकरण को मंजूरी देते हुए इसके लिए निविदा जारी कर दी है। विदित हो कि गर्मी के समय विद्युत की खपत बढ़ने से विद्युत की मांग को पूरा करने के लिए ताप विद्युत परियोजनाओं को पर्याप्त कोयला आपूर्ति करने हेतु लगातार कोयले की ढुलाई होने से कई ट्रेनों के परिचालन…
अम्बिकापुर। 13 जून। सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर में आज हुए कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी बड़े कांग्रेस नेता पहुंचे थे इस सम्मेलन में मंच से स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एक बार फिर से ढाई-ढाई साल की बात का उल्लेख किया और अपने व मुख्यमंत्री के बीच किसी भी प्रकार के मनमुटाव से इंकार किया। विदित हो कि छ.ग. कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे यहां सभी ने प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात…
