अंबिकापुर। 20 अक्टूबर।
पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पुतला दहन के अंत में हो रही जोरदार आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी मुख्य स्टेज पहुंच गई सुरक्षा कर्मियों व अन्य लोगों की सक्रियता चिंगारी पर तत्काल काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ज्ञात हो कि आज पीजी कॉलेज मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस दौरान रावण मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के दहन उपरांत आतिशबाजी की जा रही थी, मगर अनियंत्रित गति से हो रही आतिशबाजी के रॉकेट इधर-उधर छिटकने लगे कुछ रॉकेट दर्शक दीर्घा में भी आकर फूट रहे थे, मगर इस बीच अधिकांश कुर्सियां खाली हो चुकी थी और जो लोग वहां उपस्थित थे उनके बीच डर का माहौल पैदा हो गया था। इस दौरान एक रॉकेट तेज गति से मंच की ओर जाकर फूट गया। मंच के छत पर चिंगारी आकर गिरने का एनाउंसमेंट होने के साथ ही वहां बैठे जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी अचानक से उठकर इधर उधर जाने लगे मगर मंच संचालक के आह्वान पर तत्काल फायर फाइटर की टीम आ गई और उन्होंने छोटी चिंगारी पर तत्काल काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पटाखा चलाने वालों की लापरवाही से आज एक बड़ा हादसा हो सकता था मगर तत्काल सक्रियता के कारण चिंगारी कोई विकराल रूप नहीं ले सका।
देखें वीडियो
Ravan dahan

