रायपुर,16 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी और यहां बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है। उनका बस्तर आगमन प्रदेशवासियों के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इससे पहले बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान भी राष्ट्रपति से बस्तर आने का आग्रह किया गया था। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद उनके प्रवास की तैयारियां की जा रही हैं। बस्तर दशहरा क्षेत्र की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं और आदिवासी विरासत का प्रमुख पर्व है। ऐसे में राष्ट्रपति का मुरिया दरबार में शामिल होना इस आयोजन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हिंसा से प्रभावित और अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। सहायक उपकरणों के वितरण से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
Trending
- 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति पहुंचेंगी जगदलपुर, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल
- Rihand Times 16-10-2026
- बिजली विभाग की महिला अधिकारी ने ठेकेदार को लगाई 16 लाख की चपत
- Rihand Times 15-10-2026
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद और डॉक्टर- नर्स गायब, अस्पताल के सामने प्रसव से नवजात की मौत
- शिक्षक को डरा धमकाकर पैसे मांगने वाले यूट्यूबर सहित तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
- एनएच-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, एनएचएआई ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
- Rihand Times 14-10-2026

