अंबिकापुर। १४ अक्टूबर।
रिहन्द टाइम्स।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-अंबिकापुर खंड में सड़क दुर्घटना के बाद राहत कार्य में देरी और निर्धारित परिचालन मानकों के अनुपालन में लापरवाही के मामले में संबंधित संचालन एवं रखरखाव एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह आनंद पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
12 अक्टूबर 2026 को तड़के लगभग 3 बजे चोटिया टोल प्लाजा के निकट दो ट्रक-ट्रेलरों के बीच टक्कर हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने में देरी के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।
घटना के दौरान सामने आई कमियों के अवलोकन में पाया गया कि एजेंसी का परियोजना प्रबंधक घटनास्थल पर उपस्थित नहीं था। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए आवश्यक क्रेन ऑपरेटर की अनुपलब्धता तथा रिकवरी उपकरणों में पर्याप्त ईंधन नहीं होने के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
इन कमियों को दुर्घटना प्रबंधन, राजमार्ग पेट्रोलिंग तथा आपातकालीन सहायता से संबंधित निर्धारित दायित्वों के अनुपालन में लापरवाही मानते हुए एनएचएआई ने संबंधित एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है।
एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा समयबद्ध सहायता को अनिवार्य मानता है। निर्धारित मानकों के अनुपालन में लापरवाही के मामलों में प्राधिकरण संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करता है।
Trending
- एनएच-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, एनएचएआई ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
- Rihand Times 14-10-2026
- महावीर हॉस्पिटल अम्बिकापुर का लायसेंस निलंबित
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व उनके निज सहायक का व्हाट्सअप हुआ हैक, परिचितों को मैसेज भेजकर मांगे जा रहे पैसे
- कांग्रेस दफ्तर में बवाल, समर्थक भिड़े- चले जूते-चप्पल
- जंतर मंतर पर अब से नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
- Rihand Times 12-10-2026
- संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण

