बिलासपुर। 10 अक्टूबर।
कोल इंडिया चेयरमैन श्री बी. साईराम ने आज साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैचों का निरीक्षण किया तथा विभागीय एवं ठेका श्रमिकों से संवाद किया।
दौरे की शुरुआत में श्री साईराम ने व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन किया और माइन प्लान की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभागीय पैच का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पार्थ शॉवेल एवं 240 टन क्षमता वाले डंपर के ऑपरेटरों से बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन भारत की पहली टाटा हिटाची के 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक शॉवेल पर स्वयं चढ़े और ऑपरेटर केबिन का जायज़ा लिया। उन्होंने ऑपरेटर से बातचीत कर मशीन के सुरक्षा फ़ीचर्स तथा एर्गोनॉमिक्स की जानकारी ली। उन्होंने कृष्णा शॉवेल का भी अवलोकन किया।
इसके बाद उन्होंने केजेएसएल के कोल फेस का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत ठेका श्रमिकों से बातचीत की। देव माइनिंग पैच के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कर्मियों एवं ठेकेदार कंपनी के श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने पीएनसी एवं सैनिक माइनिंग पैच का भी निरीक्षण किया।
श्री साईराम ने गेवरा हाउस में दीपका एवं गेवरा टीमों के साथ बैठक कर उत्पादन-उत्पादकता एवं आगे की कार्ययोजना की समीक्षा की।
इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना श्री नृपेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।
Trending
- कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत
- महावीरपुर में जंगल किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
- वीसी और रजिस्ट्रार एक-दूसरे को बता रहे अयोग्य, कैसे संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा असाइनमेंट शुल्क में 400 से 500 रुपये तक की दी गई छात्रों को राहत, कुलपति ने लिया निर्णय
- पुलिस ने 800 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलवाया, मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
- Rihand Times 09-10-2026
- Rihand Times 08-10-2026
- आरोपियों को पकडने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाकर भागे थानेदार, आरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बनाकर पीटा

