मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटना हुई है। जिसके चलते कई घर मलबे में दब गए। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है। महापौर ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को चार-चार लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता और प्रत्येक घायल व्यक्ति के इलाज के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की।
वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
Rihand Times 10-08-2026
माैत के बाद जिंदा हुईं शीला देवी, नाै दिन बाद फिर दोबारा से हार गईं जिंदगी
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
यह हादसा घाटकोपर-कुर्ला रोड के पास अशोक नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 3:48 बजे हुआ। बताया जाता है कि गौसिया चॉल के कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। जिससे कई लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
मलबे से 6 शव निकाले गए
मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है, और बचावकर्मी मलबे के नीचे फंसे लोगों को ढूंढने और निकालने में लगे हैं। अभी तक 7 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं मलबे में फंसे हुए लोगों की संख्या के बारे में शुरुआती अंदाज़े अलग-अलग रहे। कुछ अधिकारियों ने कहा कि लगभग तीन से चार लोगों के फंसे होने का शक है, लेकिन बाद में BMC ने कहा कि छह से आठ लोगों के फंसे होने की संभावना है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (ईस्ट सबर्ब्स) डॉ. अविनाश ढाकने घाटकोपर में लैंडस्लाइड साइट पर मौजूद हैं।

