प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर के माध्यमिक शाला माझापारा बैकोना में गुरूवार को दोपहर 2.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षाओं के दौरान स्कूल पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में चार छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे विद्यालय में चीख-पुकार मच गई और शिक्षक तत्काल बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए।
8 लोगों की संदिग्ध मौत: तंत्र विद्या की आशंका, कांग्रेस विधायक ने गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा – प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों की होगी जांच
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री
जानकारी के अनुसार कल स्कूल में शैक्षणिक कार्य चल रहा था इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही तेज गर्जना के साथ स्कूल परिसर में वज्रपात हो गया जिसकी चपेट में आकर चार छात्राएं मनशीला (13 वर्ष), नेहा (14 वर्ष), रीना पैकरा (14 वर्ष) और राधिका (13 वर्ष) घायल हो गईं। इनमें नेहा और राधिका के कपड़े तक झुलस गए, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही डायल-112 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया गया।
जहां आहत छात्राओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य है और उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

