जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वाहन से एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसे आम के ट्रे के बीच में छिपाकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। इसी के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला कांसाबेल थाना अंतर्गत दोकड़ा चौकी क्षेत्र का है।
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा: संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश
बंदूक की नोक पर ऑटो चालक से लूट, ऑल्टो सवार एक परिवार को भी लूटने का प्रयास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
विशेष अभियान ऑपरेशन आघात जारी
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दोकड़ा चौकी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से दो क्विंटल से ज्यादा गांजा सहित एक आरोपी को पकड़ा है।
कब और कैसे हुई कार्रवाई ?
दरअसल, 12 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग के पिकअप वाहन में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद एक्शन में आई टीम ने देवरी गांव के पास नाकेबंदी की। इस दौरान तस्कर पुलिस की नाकेबंदी देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे बगिया दोकड़ा मुख्य मार्ग के पास पकड़ लिया।

