मनेंद्रगढ़। जहां एक ओर शादी की खुशियां और रौनक थी, वहीं अचानक एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया। केल्हारी क्षेत्र के तिलोखन के पास आयोजित एक विवाह समारोह में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आमा खेरवा निवासी प्रवीण उर्फ छोटू पनिका उम्र 30वर्ष अपनी पत्नी खुशबू के साथ समारोह में शामिल होने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हुआ। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को एक कमरे में ले जाकर टांगी से उसके गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।
ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं था। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। हर कोई इस सवाल का जवाब तलाश रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने एक पति को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending
- Rihand Times 05-06-2026
- तिल्दा की बेटी का कमाल, 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक पास किए 19 एक्जाम
- Rihand Times 04-06-2026
- आ गई खुशखबरी, भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री
- बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा
- Rihand Times 03-06-2026
- इटली में पाकिस्तानियों को कार में बंद करके कौन जला रहा? 4 लोगों की मौत के बाद जांच जारी
- दिल्ली में नियम-कानून नहीं हैं क्या? होटल में जल गए 21 लोग, सोता रहा सिस्टम

