अम्बिकापुर। 12 मार्च। ईरान व अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध के कारण गैस आपुर्ति में आ रही समस्या को देखते हुए अब जिले में अवैध गैस सिलेंडर के भंडारण पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में आज सरगुजा जिले में खाद्य विभाग द्वारा अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र में की गई जांच के दौरान तुलसी छत्तीसगढ़ गैस एजेंसी उदयपुर से 115 नग, गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग, नमनाकला से 3 नग तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप, दर्रीपारा से 6 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल 124 नग गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सभी एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक: कलेक्टर
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण पर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही राज्य स्तर पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं दैनिक आवश्यकता की सतत निगरानी रखने तथा अवैध भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

