अम्बिकापुर। 07 मार्च। आज अम्बिकापुर प्रवास पर आए रेल्वे के जीएम से सरगुजा में रेल विस्तार की मांग करने जनप्रतिनिधियों व नेताओं द्वारा करने पर जीएम ने एक मांग को तत्काल स्वीकृत करते हुए अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण की घोषणा कर दी जिससे आने वाले दिनों में यहां दो प्लेटफार्म हो जाऐंगे।
विदित हो कि आज दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के जीएम तरूण प्रकाश का अम्बिकापुर प्रवास था जिसपर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित कांग्रेस नेता व भाजपा पार्षद आलोक दुबे, जेडआरसीयू के सदस्य मुकेश तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन उनसे मिलने गए थे।
जहां पर नेताओं ने सरगुजा में रेल विस्तार के संबंध में अपनी मांगे रखी जिसमें अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म की भी मांग शामिल थी जिसपर महाप्रबंधक द्वारा तत्काल एक अतिरिक्त प्लेटफार्म की स्वीकृति देते हुए इसकी घोषणा कर दी। इसपर सभी नेताओं ने उनका आभार जताया और सरगुजा में रेल सेवा के विस्तार की दिशा में इसे बड़ा कदम बताया।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
