अम्बिकापुर। 27 जनवरी।
सप्ताह में पांच दिन काम की मांग को लेकर आज देशभर के सरकारी बैंकों में हड़ताल रही। इसी के कारण आज जिले के भी सभी सरकारी बैंक बंद रहे जिससे लोगों के बैंकिंग संबंधी काम लगातार चौथे दिन भी नहीं हो पाए।
विदित हो कि सरकारी बैंेक कर्मचारी यूनियनों के द्वारा सप्ताह में शनिवार को काम बंद करने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी पूर्व में बैंक कर्मचारियों की मांग पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंको में अवकाश प्रारंभ किया गया था परन्तु बैंक कर्मचारी यूनियन आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी, शेयर मार्केट जैसे संस्थानों में शनिवार को अवकाश होता है।
5 दिन पूर्व में बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) और श्रम आयुक्त के बीच माह के प्रत्येक शनिवार को अवकाश को लेकर बैठक बेनतीजा रही थी जिसके बाद यूएफबीयू ने 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की थी। यूएफबीयू 9 बैंकिंग कर्मचारी संगठनो का संयुक्त संघ है जिसमें सरकारी बैंकों से जुड़े लगभग सभी कर्मचारी संगठन आते हैं इसके द्वारा हड़़ताल घोषित करने पर आज देशभर के सभी सरकारी बैंकों में ताला लटका रहा।
इस हड़ताल का निजी बैंकों पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन सरकारी बैंकों के खाताधारकों का बैंकिंग संबंधी काम लगातार चौथे दिन भी बंद रहा क्योंकि 24 जनवरी को महीने के चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद था, फिर रविवार व सोमवार को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश था। ऐसे में आज चौथे दिन लगातार बैंक बंद रहे। बैंकों की हड़ताल के कारण कई करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
इस संबंध में बैंकों के संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि बैंक कर्मी प्रत्येक शनिवार को अवकाश की मांग कर रहे हैं परन्तु साथ ही सप्ताह के बाकी 5 कार्य दिवस पर प्रत्येक दिन 40-40 मिनट का अतिरिक्त कार्य करने के लिए तैयार हैं जिससे बैंकिंग के कार्य का समय भी प्रभावित नहीं होगा परन्तु संगठन की मांग को लेकर सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिससे कि हड़ताल की स्थिति निर्मित हुई है।
आज हड़ताल के कारण बैंकों में ताले लटके रहे और जिन ग्राहकों को हड़ताल के बारे में पता नहीं था वे बैंक शाखाओं पर आकर वापस लौैट रहे थे। यूएफबीयू व सरकार के बीच इस मुद्दे को लेकर आगे फिर बातचीत होने की संभावना है अगर मामले को लेकर बात नहीं बनती है तो फिर सरकारी बैंकों में हड़ताल का यह क्रम आगे भी जारी रह सकता है।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत


