कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग उड़ान के दौरान चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके को घेरकर राहत-बचाव और जांच की कार्रवाई शुरू कराई। पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर…
Author: Prasannjeet Kushwaha
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां कार्यालय के अंदर घुसकर एक युवक ने पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भौगोलिकसंदर्भ जानकारी के अनुसार, दानिकुंडी के हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्दू राम कोल अपने कार्यालय में शासकीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान आरोपी प्रकाश गोंड वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही…
काठमांडू। नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और चीन सीमा के पास 9 जवान तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि रसुवा के पहाड़ी जिले में स्याप्रु बेसी और तिमुरे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। साथ ही उन्होंने भोटे कोशी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ज्यादा सावधानी बरतने…
अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं, उसके साथ रह रही युवती ने भी अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पैकरा और युवती की पहचान महिमा सिदार के रूप में हुई…
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बाघिन के हमले से युवक की मौत गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल 20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी…
मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अगस्त की है। ग्राम बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे (23) अपने साथी भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में पिहरी (मशरूम) निकालने गया था। ये सभी युवक जोगीपुर परिसर के पाड़ाडोंगरी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दो शावकों के…
सूरजपुर। 24 अगस्त। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोला की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की कथित गड़बड़ी ने अब प्रशासन के साथ-साथ सियासत में भी हलचल मचा दी है। जांच में 348 क्विंटल चावल के साथ चना और शक्कर के स्टॉक में कथित भारी कमी और गबन का मामला सामने आने के बाद संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुकान संचालन करने वाली समिति/समूह को निलंबित कर राशन वितरण की व्यवस्था फिलहाल धोन्धा की शासकीय उचित मूल्य दुकान से संबद्ध कर दी गई है। लेकिन मामला केवल राशन दुकान की अनियमितता तक सीमित नहीं रहा।…
अंबिकापुर। 24 अगस्त। सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने की एक मासूम सी ख्वाहिश अधूरी रह गई। 25 अगस्त को बालक का जन्मदिन था, केक कटना था, लेकिन दो दिन पहले ही घर का चिराग बुझ गया। जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा का 15 वर्षीय राहुल सिदार पिता सुरेन्द्र सिदार 23 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे अपने साथी सुनील, भोलेशंकर, वीरेन्द्र, जयपाल के साथ दो अलग-अलग मोटरसायकलों में सवार होकर कैलाश गुफा जाने के लिए निकले थे। मन में भक्ति थी, सावन के अंतिम सोमवार को गुफा में विराजे शिवलिंग पर जल…
प्रतापपुर। 24 अगस्त। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 46 वर्षीय आरोपी रामचंद्र पैंकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान युवक के सिर पर हथौड़े से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। ज्ञात हो कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब प्रतापपुर मिशन चौक के पास स्थित एक घर से लगातार तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों को जब किसी अनहोनी की आशंका हुई तो…
अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में लगी आग में झुलसने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई. सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (एनआईसीयू) में अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई. हालांकि, कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को सफलता मिली है. अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में सुबह करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई. इस कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था. आग लगते ही…

