Author: Lav Kushwaha
अम्बिकापुर, 24 अप्रैल। राम मंदिर के पास मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने नगर में संचालित फटाका गोदामों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि नगर अम्बिकापुर के सभी फटाका दुकानों के भण्डारण-गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने मुकेश फटाका व प्लास्टिक दुकान में लगी आग की जांच के लिए संयुक्त दल का भी गठन किया है जो 7 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। कलेक्टर द्वारा एसडीएम को जारी निर्देश में नगर अम्बिकापुर में कुल…
अंबिकापुर। 23 अप्रैल। आज दोपहर को शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही इसका धुंआ शहर में दिखाई दे रहा था आग के कारण पटाखों में लगातार हो रहे विस्फोट से लोगों में दहशत फैली हुई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा एक दर्जन से अधिक बार यहां पानी लाकर डाला जा चुका है परन्तु प्लास्टिक व पटाखा का दुकान होने के कारण आग तेजी से फैल रही है जिसपर काबू पाने में फायर ब्रिगेड अभी तक नाकाम है। विदित हो कि शहर…
रायपुर: अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरगुजा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विधेयक का विरोध करने वाले दलों की तुलना ‘महिषासुर’ से करते हुए चेतावनी दी है कि देश की महिलाएं जल्द ही ‘मां काली’ का रूप धारण कर ऐसे तत्वों का राजनीतिक संहार करेंगी। नंद कुमार साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से देश की आधी आबादी को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रयत्नशील थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना…
अम्बिकापुर। 18 अप्रैल। चार वर्ष के बालक द्वारा सरगुजिहा बोलने के कारण उसे विद्यालय में प्रवेश नहीं देने के मामले में अंततः शिक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चोपड़ापारा स्थित स्वरंग स्कूल का संचालन स्थगित कर दिया गया है तथा स्कूल पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा चार सदस्यीय जांच टीम से मामले की जांच कराई गई थी। जांच में स्कूल के पास शिक्षा विभाग से मान्यता भी नहीं पाई गई। इस मामले में विद्यालय प्रबंधन ने कलेक्टर को पत्र देकर अपनी गलती मानी थी शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल का संचालन स्थगित…

