ओड़गी। 17 जुलाई। कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप शुक्रवार को ओड़गी विकासखंड के बांक ग्राम पंचायत के घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा कुदरगढ़ धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले हुआ। दुर्घटना में 13 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में जारी है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के भुईमान क्षेत्र से करीब 40 श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए निकले थे। बांक घाट के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शीयो के दवारा बताया कि पिकअप तेज रफ्तार में थी। घाट के मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
Trending
- दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी
- 2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी
- Rihand Times 31-08-2026
- पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग
- कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार
- Rihand Times 27-08-2026
- कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंगा बैराज के पास क्रैश; दोनों पायलटों की मौत
- पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा


