Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/ Fri, 04 Sep 2026 14:20:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/ 32 32 Rihand Times 04-09-2026 https://www.rihandtimes.in/e-paper/rihand-times-04-09-2026/ Fri, 04 Sep 2026 14:20:41 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29354 The post Rihand Times 04-09-2026 appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>

The post Rihand Times 04-09-2026 appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया https://www.rihandtimes.in/national/indigo-flight-crashes-into-a-pole-after/ Fri, 04 Sep 2026 10:11:43 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29349 श्रीनगर/ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। इससे IndiGo फ्लाइट पोल (VDGS पोल) से टकरा गया। इससे फ्लाइट का आगे वाला हिस्सा (नोज) पूरी तरह डैमेज हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। [...]

The post IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
श्रीनगर/ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। इससे IndiGo फ्लाइट पोल (VDGS पोल) से टकरा गया। इससे फ्लाइट का आगे वाला हिस्सा (नोज) पूरी तरह डैमेज हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी को चोटें नहीं आई।
इंडिगो के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि यह मुंबई से श्रीनगर आई इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी एक मामूली घटना थी। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घटना की वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार करेंगे।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 ने सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। इंडिगो की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, विमान वीटी-एनओजी को श्रीनगर एयरपोर्ट के बे नंबर 06 पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया और डीजीएस यानी विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल के टकरा गया। हादसे में फ्लाइट का नोज पूरी तरह डैमेज हो गया। घटना के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर उतारा गया।

The post IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/tiger-sighting-on-chhattisgarh-maharashtra-border/ Thu, 03 Sep 2026 09:57:41 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29346 मोहला-मानपुर। महाराष्ट्र और बस्तर की सीमा से लगे औंधी क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले करीब एक सप्ताह से गट्टेपायली, घोटियाकन्हार और गट्टेपायली इलाके में अलग-अलग समय पर ग्रामीणों ने बाघ को देखने की बात कही है। गट्टेपायली गांव के पास मुख्य सड़क किनारे बाघ के पगमार्क [...]

The post छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मोहला-मानपुर। महाराष्ट्र और बस्तर की सीमा से लगे औंधी क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले करीब एक सप्ताह से गट्टेपायली, घोटियाकन्हार और गट्टेपायली इलाके में अलग-अलग समय पर ग्रामीणों ने बाघ को देखने की बात कही है। गट्टेपायली गांव के पास मुख्य सड़क किनारे बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ संभावित विचरण क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

बता दें कि मौजुदा स्थिति को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण देहारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम दिन और रात लगातार गश्त कर रही है। टीम गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें सावधानी बरतने की समझाइश भी दे रही है।
बाघ की दहशत के बीच ग्रामीणों की स्थिति और वन विभाग के सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत जानने लल्लूराम डॉट कॉम की टीम भी वन विभाग के गश्त अभियान का हिस्सा बनी। टीम दिन के साथ देर रात तक महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में पहुंची। इस दौरान गट्टेपायली, घोटियाकन्हार, गट्टेपायली, नवागांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों से मुलाकात कर बाघ की मौजूदगी के बाद बने हालात की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि बाघ के डर के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में जाना हो या गांव से बाहर निकलना, हर समय बाघ के सामने आने की आशंका बनी रहती है। बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। कई बच्चे डर के कारण स्कूल नहीं जा रहे हैं।

The post छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
Rihand Times 02-09-2026 https://www.rihandtimes.in/e-paper/rihand-times-02-09-2026/ Wed, 02 Sep 2026 13:32:58 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29344 The post Rihand Times 02-09-2026 appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>

The post Rihand Times 02-09-2026 appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
Rihand Times 01-09-2026 https://www.rihandtimes.in/e-paper/rihand-times-01-09-2026/ Wed, 02 Sep 2026 13:30:58 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29342 The post Rihand Times 01-09-2026 appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>

The post Rihand Times 01-09-2026 appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता https://www.rihandtimes.in/national/accident-during-special-forces-training-at-hathnikund-barrage/ Wed, 02 Sep 2026 10:36:34 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29339 यमुनानगर: हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर से यमुना में उतरने के बाद जवान जिस मोटर बोट में सवार थे, वह अचानक बंद हो गई। तेज बहाव के कारण बोट बहने लगी और जवान पानी में गिर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक [...]

The post हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
यमुनानगर: हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर से यमुना में उतरने के बाद जवान जिस मोटर बोट में सवार थे, वह अचानक बंद हो गई। तेज बहाव के कारण बोट बहने लगी और जवान पानी में गिर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो जवान अब भी लापता हैं। लापता जवानों की तलाश में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज
दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी

जानकारी के मुताबिक स्पेशल फोर्स की यह ट्रेनिंग 30 अगस्त से चल रही थी और मंगलवार को इसका अंतिम दिन था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे यमुना की अपस्ट्रीम में अभ्यास कराया जा रहा था। इस दौरान जवान हेलिकॉप्टर से एक-एक कर यमुना में खड़ी मोटर बोट में उतर रहे थे। जवानों के बोट में पहुंचने के बाद मोटर बोट अचानक स्टार्ट नहीं हो सकी। इसी दौरान तेज बहाव के कारण बोट बहने लगी और जवान यमुना में गिर गए।
600 मीटर तक तैरकर निकले तीन जवान
हादसे के बाद तीन जवानों ने पश्चिमी यमुना नहर की दिशा में तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की। उस समय नहर में करीब 14,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। तेज बहाव के बावजूद तीनों जवान करीब 600 मीटर तक तैरकर नहर के खुले गेट से बाहर निकलने में कामयाब रहे। वहीं, दो जवानों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आर्मी का रेस्क्यू जारी
दो जवानों के लापता होने के बाद सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कर्नल योगेंद्र के नेतृत्व में सेना की टीम नदी और नहर के संभावित हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना के जवान रस्सियों और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लापता जवानों की तलाश में जुटे हैं।

The post हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी https://www.rihandtimes.in/national/ed-takes-major-action-in-nhai-toll-scam/ Wed, 02 Sep 2026 10:01:39 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29335 नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई [...]

The post एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की।

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज
दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी
2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी

दरअसल, आरोपियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के समानांतर एक फर्जी सॉफ्टवेयर तैयार कर टोल वसूली में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी की। इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने किया था। जांच में सामने आया कि टोल से होने वाली कुल वसूली का महज पांच प्रतिशत हिस्सा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता था, जबकि करीब 95 प्रतिशत राशि कथित तौर पर सरकारी हिसाब-किताब से बाहर रखी जा रही थी।
मामले में दर्ज दो पुलिस एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए टोल रसीदें तैयार कर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई। टोल प्लाजा से प्राप्त रकम को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम में दर्ज करने के बजाय बाहर डायवर्ट किया जाता था।
ईडी की जांच में फोरेंसिक जांच और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के रिकॉर्ड के आधार पर फर्जी सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। एजेंसी की ताजा छापेमारी का मुख्य उद्देश्य फर्जीवाड़े से जुड़े डिजिटल और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाना, इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करना तथा अपराध से अर्जित रकम और उसके लेनदेन का पता लगाना है।

The post एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/covid-19-resurfaces-in-chhattisgarh/ Wed, 02 Sep 2026 09:34:31 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29332 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इतिहासकिताबें खोजें दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग [...]

The post छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इतिहासकिताबें खोजें

दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी
2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग

जानकारी के अनुसार, रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि राजनांदगांव में चिन्हित मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों मामलों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।
संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

The post छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी https://www.rihandtimes.in/international/the-trio-of-pm-modi-putin-and-jinping/ Tue, 01 Sep 2026 10:25:05 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29328 किर्गिस्तान/ बिश्केक के 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की बैठक इसलिए खास होती है क्योंकि यहां पर चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होते हैं. ये वो तिकड़ी है, जो सुपरपावर अमेरिका को भी बेचैन कर देती है. एक बार फिर से जब ये तीनों नेता आमने-सामने मिले, तो वो [...]

The post दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
किर्गिस्तान/ बिश्केक के 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की बैठक इसलिए खास होती है क्योंकि यहां पर चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होते हैं. ये वो तिकड़ी है, जो सुपरपावर अमेरिका को भी बेचैन कर देती है. एक बार फिर से जब ये तीनों नेता आमने-सामने मिले, तो वो वायरल पल बन गया, तो ग्लोबल मीडिया में कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहेगा.

2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा

जब किर्गिस्तान में एक बार फिर तीनों देशों की टॉप लीडरशिप एक साथ एक छत के नीचे आई, तो वो तस्वीर सामने आ गई, जिसका इंतजार सभी कर रहे थे. एक तरफ से आ रहे थे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तो वहीं सामने खड़े थे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. जैसे ही वे आमने-सामने आए, पुराने दोस्तों की तरह मुस्कुराए और हंसते हुए मिले. इस दौरान पीएम ने पुतिन और जिनपिंग का हाथ थाम लिया, मानो वो तीनों दुनिया को संदेश दे रहे हों कि ये ऐसा ध्रुव है, जो भविष्य का लीडर है.
BRICS से पहले हुई मुलाकात
पिछले साल शंघाई में ये शिखर सम्मेलन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी वहां पहुंचे थे. उस दौरान जो तस्वीरें खींची गई थीं, वो खूब वायरल हुई थीं. ये चीन-भारत-रूस के टॉप लीडरशिप की लगातार दूसरी मुलाकात है और जल्द ही वे ब्रिक्स के सम्मेलन में भी मिलने वाले हैं. इस बात इसकी मेजबानी भारत कर रहा है. इसमें रूसी राष्ट्रपति तो आ ही रहे हैं, चीनी राष्ट्रपति के भी पहुंचने की उम्मीद है.

The post दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/cannabis-worth-%e2%82%b92-23-crore-seized/ Tue, 01 Sep 2026 09:41:34 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29325 कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है। [...]

The post 2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा मिला, जिसे ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर में खाकी टेप से लपेटकर पैकेटों में छिपाया गया था।

पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग
कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा

पंजाब का एक आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा के साथ 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एएनटीएफ टीम द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच भी जारी है। कार्रवाई के लिए आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

The post 2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>