अम्बिकापुर।11 अक्टूबर। रिहन्द टाइम्स। अम्बिकापुर नगर निगम में बहुप्रतीक्षित तीन करोड़ के 52 कामों की निविदा को अंतत: 9 अक्टूबर को खोल दिया गया जिसमें ठेकेदारों को 23 प्रतिशत कम दर तक पर कामों की स्वीकृति मिली है वहीं कुछ काम ऐसे भी हैं जिनमें ठेकेदारों ने आपसी सहमति से बंटवारा कर एसओआर से अधिक दर पर काम पाया है परन्तु एक ही प्रकृति के कामों को एक ही स्थान पर इतने अधिक अंतर पर कराने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर भी यहां सवाल उठ रहे हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में टेंडर (निविदा) जारी होने और फिर कार्य के स्वीकृत होने का सामान्य सा जो काम दिखाई दे रहा है असल में वह निगम में चल रहे भारी भ्रष्टाचार का एक जीवंत उदाहरण है। टेंडर की इस प्रक्रिया में नाली निर्माण व सीसी रोड के कई कार्य ऐसे हैं जिसकी वास्तविकता में कोई आवश्यकता ही नहीं थी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण चौपाटी के पास बन रही नाली का कार्य है जिसकी निविदा कुछ समय पूर्व हो चुकी है और यहां पहले से ही सीसी ढलाई वाली नाली बनी हुई थी जिसे जेसीबी की मदद से उखाड़कर फिर से सीसी नाली ही बनाई जा रही है।

चौपाटी के पास से ठेला हटाने की जो कार्यवाही हुई है जिसे निगम द्वारा आम लोगों को राहत देने वाली कार्यवाही बताकर वाहवाही लूटी जा रही थी उसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आम लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए की गई कार्यवाही है असल में यहां पूर्व में बनी सीसी नाली को तोडऩे के कार्य में यह सब ठेला-गुमटी बाधक बन रहे थे इसलिए यहां से ठेला गुमटी को हटाकर नाली निर्माण का काम को आनन-फानन में पूरा कराने के लिए ठेलों को हटाया गया है ना कि आम लोगों को यातायात की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए। इसे यहां से गुजरते हुए देखा भी जा सकता है स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस नाली को तोड़ा गया है वह काफी अच्छी हालत में थी और उसे दुबारा बनाने की कोई आवश्यकता भी नहीं थी इसके बाद भी यहां सरकारी धन को नाली में बहाने और अपनी जेबों को गर्म करने के लिए बनाया जा रहा है। बस यही हाल इस बार के निविदा में स्वीकृत कार्यो का भी है इसमें भी अच्छी भली नालियों को तोडऩे और उसे फिर से बनाने और पैसा डकारने का पूरा खेल शामिल है।
Trending
- Rihand Times 03-03-2026
- Rihand Times 02-03-2026
- बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या
- Rihand Times 01-03-2026
- विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल
- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि
- Rihand Times 28-02-2026
- बोलिविया में सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत; दुर्घटना के बाद नोटों से पटी दिखी सड़क

