National Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/national/ Fri, 04 Sep 2026 10:11:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg National Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/national/ 32 32 IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया https://www.rihandtimes.in/national/indigo-flight-crashes-into-a-pole-after/ Fri, 04 Sep 2026 10:11:43 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29349 श्रीनगर/ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। इससे IndiGo फ्लाइट पोल (VDGS पोल) से टकरा गया। इससे फ्लाइट का आगे वाला हिस्सा (नोज) पूरी तरह डैमेज हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। [...]

The post IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
श्रीनगर/ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही इंडिगो फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया। इससे IndiGo फ्लाइट पोल (VDGS पोल) से टकरा गया। इससे फ्लाइट का आगे वाला हिस्सा (नोज) पूरी तरह डैमेज हो गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी को चोटें नहीं आई।
इंडिगो के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि यह मुंबई से श्रीनगर आई इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी एक मामूली घटना थी। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घटना की वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार करेंगे।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 ने सुबह नवी मुंबई से उड़ान भरी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। इंडिगो की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, विमान वीटी-एनओजी को श्रीनगर एयरपोर्ट के बे नंबर 06 पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया और डीजीएस यानी विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के पोल के टकरा गया। हादसे में फ्लाइट का नोज पूरी तरह डैमेज हो गया। घटना के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर उतारा गया।

The post IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता https://www.rihandtimes.in/national/accident-during-special-forces-training-at-hathnikund-barrage/ Wed, 02 Sep 2026 10:36:34 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29339 यमुनानगर: हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर से यमुना में उतरने के बाद जवान जिस मोटर बोट में सवार थे, वह अचानक बंद हो गई। तेज बहाव के कारण बोट बहने लगी और जवान पानी में गिर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक [...]

The post हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
यमुनानगर: हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स के जवानों की ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर से यमुना में उतरने के बाद जवान जिस मोटर बोट में सवार थे, वह अचानक बंद हो गई। तेज बहाव के कारण बोट बहने लगी और जवान पानी में गिर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो जवान अब भी लापता हैं। लापता जवानों की तलाश में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज
दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी

जानकारी के मुताबिक स्पेशल फोर्स की यह ट्रेनिंग 30 अगस्त से चल रही थी और मंगलवार को इसका अंतिम दिन था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे यमुना की अपस्ट्रीम में अभ्यास कराया जा रहा था। इस दौरान जवान हेलिकॉप्टर से एक-एक कर यमुना में खड़ी मोटर बोट में उतर रहे थे। जवानों के बोट में पहुंचने के बाद मोटर बोट अचानक स्टार्ट नहीं हो सकी। इसी दौरान तेज बहाव के कारण बोट बहने लगी और जवान यमुना में गिर गए।
600 मीटर तक तैरकर निकले तीन जवान
हादसे के बाद तीन जवानों ने पश्चिमी यमुना नहर की दिशा में तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की। उस समय नहर में करीब 14,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। तेज बहाव के बावजूद तीनों जवान करीब 600 मीटर तक तैरकर नहर के खुले गेट से बाहर निकलने में कामयाब रहे। वहीं, दो जवानों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आर्मी का रेस्क्यू जारी
दो जवानों के लापता होने के बाद सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कर्नल योगेंद्र के नेतृत्व में सेना की टीम नदी और नहर के संभावित हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना के जवान रस्सियों और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लापता जवानों की तलाश में जुटे हैं।

The post हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी https://www.rihandtimes.in/national/ed-takes-major-action-in-nhai-toll-scam/ Wed, 02 Sep 2026 10:01:39 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29335 नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई [...]

The post एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की।

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज
दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी
2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी

दरअसल, आरोपियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के समानांतर एक फर्जी सॉफ्टवेयर तैयार कर टोल वसूली में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी की। इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने किया था। जांच में सामने आया कि टोल से होने वाली कुल वसूली का महज पांच प्रतिशत हिस्सा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता था, जबकि करीब 95 प्रतिशत राशि कथित तौर पर सरकारी हिसाब-किताब से बाहर रखी जा रही थी।
मामले में दर्ज दो पुलिस एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए टोल रसीदें तैयार कर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई। टोल प्लाजा से प्राप्त रकम को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम में दर्ज करने के बजाय बाहर डायवर्ट किया जाता था।
ईडी की जांच में फोरेंसिक जांच और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के रिकॉर्ड के आधार पर फर्जी सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। एजेंसी की ताजा छापेमारी का मुख्य उद्देश्य फर्जीवाड़े से जुड़े डिजिटल और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाना, इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करना तथा अपराध से अर्जित रकम और उसके लेनदेन का पता लगाना है।

The post एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी https://www.rihandtimes.in/international/the-trio-of-pm-modi-putin-and-jinping/ Tue, 01 Sep 2026 10:25:05 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29328 किर्गिस्तान/ बिश्केक के 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की बैठक इसलिए खास होती है क्योंकि यहां पर चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होते हैं. ये वो तिकड़ी है, जो सुपरपावर अमेरिका को भी बेचैन कर देती है. एक बार फिर से जब ये तीनों नेता आमने-सामने मिले, तो वो [...]

The post दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
किर्गिस्तान/ बिश्केक के 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की बैठक इसलिए खास होती है क्योंकि यहां पर चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होते हैं. ये वो तिकड़ी है, जो सुपरपावर अमेरिका को भी बेचैन कर देती है. एक बार फिर से जब ये तीनों नेता आमने-सामने मिले, तो वो वायरल पल बन गया, तो ग्लोबल मीडिया में कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहेगा.

2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा

जब किर्गिस्तान में एक बार फिर तीनों देशों की टॉप लीडरशिप एक साथ एक छत के नीचे आई, तो वो तस्वीर सामने आ गई, जिसका इंतजार सभी कर रहे थे. एक तरफ से आ रहे थे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तो वहीं सामने खड़े थे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. जैसे ही वे आमने-सामने आए, पुराने दोस्तों की तरह मुस्कुराए और हंसते हुए मिले. इस दौरान पीएम ने पुतिन और जिनपिंग का हाथ थाम लिया, मानो वो तीनों दुनिया को संदेश दे रहे हों कि ये ऐसा ध्रुव है, जो भविष्य का लीडर है.
BRICS से पहले हुई मुलाकात
पिछले साल शंघाई में ये शिखर सम्मेलन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी वहां पहुंचे थे. उस दौरान जो तस्वीरें खींची गई थीं, वो खूब वायरल हुई थीं. ये चीन-भारत-रूस के टॉप लीडरशिप की लगातार दूसरी मुलाकात है और जल्द ही वे ब्रिक्स के सम्मेलन में भी मिलने वाले हैं. इस बात इसकी मेजबानी भारत कर रहा है. इसमें रूसी राष्ट्रपति तो आ ही रहे हैं, चीनी राष्ट्रपति के भी पहुंचने की उम्मीद है.

The post दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग https://www.rihandtimes.in/national/punjabi-influencer-manjit-kaur-tied/ Sat, 29 Aug 2026 11:14:15 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29319 चंडीगढ़: पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका की मां कांता देवी के बयान पर सेक्टर-34 थाने में एफआईआर दर्ज की गई। परिवार का आरोप है कि मंजीत कौर को दो जानकारों ने सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के पास बुलाया [...]

The post पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
चंडीगढ़: पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका की मां कांता देवी के बयान पर सेक्टर-34 थाने में एफआईआर दर्ज की गई। परिवार का आरोप है कि मंजीत कौर को दो जानकारों ने सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के पास बुलाया और वहां से अगवा कर मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में ले गए। आरोप है कि दोनों ने उसे पेड़ से बांधकर आग लगा दी। घटना 3 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसी मंजीत कौर को पहले मोरिंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। इसके बाद उसका मोहाली के मैक्स अस्पताल में भी इलाज चला। 9 जुलाई को उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। करीब एक महीने बाद 5 अगस्त को उसे होश आया।

कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार
कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंगा बैराज के पास क्रैश; दोनों पायलटों की मौत
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा

होश में आने पर भी दर्ज नहीं किए बयान
मामले में पंजाब पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि मंजीत ने पीजीआई में इलाज के दौरान अपने बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। पीजीआई चौकी ने खरड़ सदर थाना पुलिस को भी सूचना दी थी कि वह बयान देने की स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी को फोन पर सूचना दिए जाने के बावजूद वह अस्पताल नहीं पहुंचे। पीजीआई चौकी में इस संबंध में डीडीआर दर्ज होने की बात भी बात कही। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 3 जुलाई की घटना के बाद करीब दो महीने तक पंजाब पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला क्यों दर्ज नहीं किया।

The post पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंगा बैराज के पास क्रैश; दोनों पायलटों की मौत https://www.rihandtimes.in/national/trainer-aircraft-crashes-in-kanpur-near-ganga-barrage/ Thu, 27 Aug 2026 11:06:32 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29311 कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग उड़ान के दौरान चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच [...]

The post कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंगा बैराज के पास क्रैश; दोनों पायलटों की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग उड़ान के दौरान चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके को घेरकर राहत-बचाव और जांच की कार्रवाई शुरू कराई।

पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा
नेपाल में बाढ़ से तबाही, सात लोगों की मौत; चीन सीमा के पास तैनात 9 जवान भी लापता
लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला

कानपुर कैंट से भरी थी उड़ान
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। चार सीटर विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह नत्था पुरवा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान के जमीन पर गिरने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
कर्नाटक और गुजरात के रहने वाले थे दोनों पायलट
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी, निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंगा बैराज के पास क्रैश; दोनों पायलटों की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बाघिन के हमले से युवक की मौत https://www.rihandtimes.in/national/youth-dies-in-tigress-attack/ Tue, 25 Aug 2026 09:52:18 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29292 मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अगस्त [...]

The post बाघिन के हमले से युवक की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अगस्त की है। ग्राम बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे (23) अपने साथी भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में पिहरी (मशरूम) निकालने गया था। ये सभी युवक जोगीपुर परिसर के पाड़ाडोंगरी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दो शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने इन पर हमला बोल दिया।

गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल
जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल
20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मौके पर हुई मौत
इस दौरान धर्मजीत धृतलहरे बाघिन की चपेट में आ गया। बाघिन ने युवक की गर्दन पर सीधा वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ गए दोस्तों ने धर्मजीत को बचाने और जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
घटनास्थल के आसपास मौजूद है बाघिन
ATR के एसडीओ समीर जोनाथन ने बताया कि “बाघिन के हमले से युवक की मौत की प्रारंभिक पुष्टि हुई है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। उच्च अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का अवलोकन करेंगे। चूंकि बाघिन अभी अपने शावकों के साथ घटनास्थल के आसपास ही है, इसलिए आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की कड़ी समझाइश दी गई है।
वन विभाग ने की अपील
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 जून से 31 अक्टूबर तक मानसून अवधि के दौरान टाइगर रिजर्व के कोर और प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहता है। स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) और पैदल गार्ड लगातार ग्रामीणों को जंगल न जाने की समझाइश दे रहे हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से यह बड़ा हादसा हुआ। वन विभाग ने पुनः अपील की है कि मानसून अवधि में कोई भी अनावश्य रूप से जंगल में प्रवेश न करे।

The post बाघिन के हमले से युवक की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अमरावती में अस्‍पताल के चाइल्‍ड वॉर्ड में आग लगने से 3 नवजात की मौत https://www.rihandtimes.in/national/three-newborns-die-in-a-fire-at-a-hospitals/ Mon, 24 Aug 2026 09:30:13 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29276 अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में लगी आग में झुलसने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई. सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (एनआईसीयू) में अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई. हालांकि, कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को [...]

The post अमरावती में अस्‍पताल के चाइल्‍ड वॉर्ड में आग लगने से 3 नवजात की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष में लगी आग में झुलसने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई. सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (एनआईसीयू) में अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने से आग लग गई. हालांकि, कई नवजात बच्चों की जान बचाने में अस्पतालकर्मियों को सफलता मिली है.
अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में सुबह करीब 3:30 बजे अचानक वेंटिलेटर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई. इस कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था. आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने बच्चों को वेंटिलेटर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
करीब एक साल पहले ही नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (SNCU) की शुरुआत की गई थी. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है. आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम आखिर सक्रिय क्यों नहीं हुआ? इस सवाल का जवाब अस्पताल प्रशासन से मांगा जा रहा है.

भारी बारिश से कचरे का पहाड़ धंसा, 30 लोगों की मौत, मलबे में दबीं कई झोपड़ियां
पहाड़ी के किनारे खड़े बेटे को बचाने पहुंचा पिता, हाथ पकड़ते ही दोनों गिर गए नीचे, मां ने भी कूदकर दी जान
पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि कक्ष में लगे वेंटिलेटर में किस वजह से विस्फोट हुआ और आग कैसे भड़की, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है. घटना के बाद आसपास के कक्षों में भर्ती अन्य नवजातों को भी सुरक्षा के मद्देनजर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया.
इस हादसे ने अस्पताल की आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आग लगने के दौरान SNCU में तैनात कर्मचारी कहां थे और समय रहते आग पर काबू पाने के लिए जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए गए, इसकी भी जांच की मांग उठ रही है. अब सबकी नजर अस्पताल प्रशासन की जांच और सफाई पर है. साथ ही यह सवाल भी अहम है कि लापरवाही सामने आने पर सरकार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करेगी. इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की जान जाने से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

The post अमरावती में अस्‍पताल के चाइल्‍ड वॉर्ड में आग लगने से 3 नवजात की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पहाड़ी के किनारे खड़े बेटे को बचाने पहुंचा पिता, हाथ पकड़ते ही दोनों गिर गए नीचे, मां ने भी कूदकर दी जान https://www.rihandtimes.in/national/a-father-rushed-to-save-his-son-standing-at-the-edge-of-a-cliff/ Sat, 22 Aug 2026 09:53:24 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29266 छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सोलापुर-धुले महामार्ग पर तिसगांव के आगे खवड्या डोंगर इलाके में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक व्यक्ति आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। करीब तीन घंटे तक वह पहाड़ी के किनारे खड़ा रहा [...]

The post पहाड़ी के किनारे खड़े बेटे को बचाने पहुंचा पिता, हाथ पकड़ते ही दोनों गिर गए नीचे, मां ने भी कूदकर दी जान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सोलापुर-धुले महामार्ग पर तिसगांव के आगे खवड्या डोंगर इलाके में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक व्यक्ति आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। करीब तीन घंटे तक वह पहाड़ी के किनारे खड़ा रहा और लोग उसे मनाने की कोशिश करते रहे। आखिर में युवक का पिता उसके पास पहुंचता है, लेकिन बेटा खाई में गिर जाता है और हाथ पकड़ने की वजह से पिता भी खाई में गिर गया। इसके थोड़ी ही देर बाद वहां मौजूद युवक की मां भी खाई में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर
समुद्री डाकुओं का आतंक ! दो जहाजों से 22 भारतीय अगवा
छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख

तीन घंटे तक किनारे पर रहा युवक
दरअसल, दमकल विभाग को 11 बजकर 33 मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति खाई में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। यह भी बताया गया कि यह घटना सोलापुर-धुले महामार्ग पर तिसगांव के आगे खवड्या डोंगर इलाके की है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पदमपुरा अग्निशमन केंद्र की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि उसे बताया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए उसके माता-पिता भी खाई में उतर गए थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है।
मोबाइल की मांग कर रहा था बेटा
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे कुणाल नए मोबाइल फोन की मांग को लेकर माता-पिता से बहस के बाद परेशान होकर पहाड़ी पर चढ़ गया। उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित मुरलीधर और संगीता उसे समझाने और घर वापस लाने के लिए पहाड़ी की चोटी पर उसके पीछे गए। हालात को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण, पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर जमा हो गए। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल बिछाने की कोशिश की, लेकिन कुणाल चट्टान के किनारे अपनी जगह बदलता रहा, जिससे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post पहाड़ी के किनारे खड़े बेटे को बचाने पहुंचा पिता, हाथ पकड़ते ही दोनों गिर गए नीचे, मां ने भी कूदकर दी जान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बीरभूम होटल अग्निकांड में दो बच्चों समेत 9 की मौत, बेटे के साथ मालिक गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/national/9-dead-including-two-children-in-birbhum-hotel-fire/ Wed, 19 Aug 2026 10:16:24 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29250 कोलकाता: बीरभूम जिले के तारापीठ के एक पांच मंजिला होटल में सोमवार सुबह लगी आग में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने के बाद कुछ लोग जान बचाने के लिए होटल के बगल के तालाब में कूद गए। गोताखोरों की [...]

The post बीरभूम होटल अग्निकांड में दो बच्चों समेत 9 की मौत, बेटे के साथ मालिक गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कोलकाता: बीरभूम जिले के तारापीठ के एक पांच मंजिला होटल में सोमवार सुबह लगी आग में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग अभी भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने के बाद कुछ लोग जान बचाने के लिए होटल के बगल के तालाब में कूद गए। गोताखोरों की टीम तालाब में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने होटल के मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज रामपुरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घर में मिले युवक और महिला के शव, पति पर हत्या का शक
महामाया मंदिर परिसर में गिरा विशाल बरगद का वृक्ष
ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के चांदी पर चोरोें ने हाथ किया साफ

दो बच्चे समेत 9 लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह जब होटल में आग लगी, तब उसमें करीब 43 लोग मौजूद थे। इस हादसे में दो बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच एक परिवार के सदस्य थे, जो मेघालय के रहने वाले थे। इसके अलावा अलीपुरद्वार से आए तीन श्रद्धालु भी हादसे का शिकार बन गए। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, मारे गए सभी लोग होटल के टॉप फ्लोर पर थे, जिन्हें बचाया नहीं जा सका। फायर ब्रिगेड और तारापीठ-रामपुरहाट थाने की पुलिस ने 22 लोगों को रेस्क्यू करके हॉस्पिटल भेजा, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

The post बीरभूम होटल अग्निकांड में दो बच्चों समेत 9 की मौत, बेटे के साथ मालिक गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>