Surajpur Archives - Evening daily Rihand Times http://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/surajpur/ Sun, 23 Nov 2025 11:36:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Surajpur Archives - Evening daily Rihand Times http://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/surajpur/ 32 32 गुम हुई गाय को खोजने जंगल गये व्यक्ति को हाथी ने कुचला https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/surajpur/an-elephant-trampled-a-man-who-went-to-the-forest-to-search-for-a-lost-cow/ Sun, 23 Nov 2025 11:36:37 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23183 प्रतापपुर। 23 नवम्बर। एजेंसी। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में हाथियों और मनुष्यों के बीच बढ़ता संघर्ष अब विकराल रूप ले चुका है। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब जंगली हाथियों ने ग्राम रमकोला पण्डोपारा निवासी सरफुद्दीन पिता मोहम्मद हबीब (उम्र लगभग 55 वर्ष) को कुचलकर मौत [...]

The post गुम हुई गाय को खोजने जंगल गये व्यक्ति को हाथी ने कुचला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
प्रतापपुर। 23 नवम्बर। एजेंसी।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में हाथियों और मनुष्यों के बीच बढ़ता संघर्ष अब विकराल रूप ले चुका है। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब जंगली हाथियों ने ग्राम रमकोला पण्डोपारा निवासी सरफुद्दीन पिता मोहम्मद हबीब (उम्र लगभग 55 वर्ष) को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वर्षों से लगातार जारी हाथी-मानव संघर्ष के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस जमीनी पहल न किया जाना ग्रामीणों के आक्रोश और भय दोनों को बढ़ा रहा है। दस्तावेजों में योजनाएं अवश्य मौजूद हैं, लेकिन जंगलों में हाथियों की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की हालत बेहद कमजोर है।
बताया जा रहा है कि सरफुद्दीन अपने साथियों सद्दाम, लालबाबू पण्डो, रतन पण्डो और अजमेर अली के साथ गुम हुई गाय और जड़ी-बूटी की तलाश में कक्ष क्रमांक आर ओ की ओर गया हुआ था। रास्ते में विभाग के सुरक्षाकर्मियों एवं वनरक्षकों ने फोन कर स्पष्ट चेतावनी दी थी कि जंगल के भीतर हाथियों का दल सक्रिय है और आगे बढ़ रहा है। साथियों ने भी लौटने की सलाह दी, मगर सरफुद्दीन ने कहा “गाय गुम हो गई है, पता लगाकर तुरंत लौट आते हैं।”
गाय मिल जाने के बाद लौटते समय कोदवारी के पास अचानक उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। सभी साथी अपनी-अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले, लेकिन सरफुद्दीन झाड़ियों में छिप गया। साथियों द्वारा बार-बार आवाज लगाने के बाद भी सरफुद्दीन झाड़ियों से बाहर नहीं निकला और अंततः हाथी ने उसे कुचल दिया।
सूचना पर गेम रेंजर अजय सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाकी साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देर शाम तलाश के बाद सरफुद्दीन का शव कोदवारी के पास बरामद हुआ। इसके बाद थाना रमकोला पुलिस को सूचना दी गई। वन विभाग, पुलिस, ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि की मौजूदगी में रात करीब 11रू30 बजे शव को जंगल से निकालकर परिजनों को सौंपा गया। घटना के बाद वन विभाग ने मानवीय आधार पर मृतक की पत्नी जमीरन बीबी को 25,000 की तत्कालीन सहायता राशि प्रदान की। यह सहायता तमोर पिंगला अभ्यारण्य के अधीक्षक विजय भूषण केरकेट्टा, सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गेम रेंज ऑफिसर पिंगला अजय कुमार सोनी द्वारा सौंपी गई।
रेंजर सोनी ने बताया कि यह प्राथमिक राहत है। आगे नियमानुसार संपूर्ण मुआवजा प्रकरण उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। परिजनों ने इस आर्थिक सहायता के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्रवासियों ने हाथीदृमानव संघर्ष पर स्थायी समाधान की मांग एक बार फिर जोरदार ढंग से उठाई।

The post गुम हुई गाय को खोजने जंगल गये व्यक्ति को हाथी ने कुचला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
निजी अनुमति पर काटे जंगल के पेड़, ग्रामीणों ने रोका परिवहन https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/surajpur/forest-trees-were-cut-on-private-permission/ Sat, 22 Nov 2025 13:39:42 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23176 प्रतापपुर। 22 नवम्बर। एजेंसी। प्रतापपुर तहसील अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुई के रमकोला गांव में निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई की अनुमति का दुरुपयोग कर जंगल के साल वृक्ष काटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत और विरोध के बाद न सिर्फ कटाई रोकी गई बल्कि लकड़ी के परिवहन पर भी [...]

The post निजी अनुमति पर काटे जंगल के पेड़, ग्रामीणों ने रोका परिवहन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
प्रतापपुर। 22 नवम्बर। एजेंसी।
प्रतापपुर तहसील अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुई के रमकोला गांव में निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई की अनुमति का दुरुपयोग कर जंगल के साल वृक्ष काटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत और विरोध के बाद न सिर्फ कटाई रोकी गई बल्कि लकड़ी के परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार रमकोला निवासी ननकू पिता रामदास ने अपनी निजी भूमि खसरा नंबर 549 और 683 पर लगे 9 साल वृक्षों की कटाई के लिए जून में अनुमति प्राप्त की थी। राजस्व विभाग प्रतापपुर ने यह अनुमति जारी की थी लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अनुमति केवल निजी भूमि के लिए थी, जबकि कटाई नदी तट क्षेत्र की वनभूमि पर की गई। मौके पर कई बड़े साल वृक्ष पहले ही काट दिए गए थे और लकड़ी खरीददारों के साथ मशीनें लगी थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ 9 पेड़ों की कटाई के लिए पांच महीने इंतजार करने का कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों को संदेह है कि अनुमति को आधार बनाकर जंगल के पेड़ काटे गए और कटाई पूरी तरह अवैध थी।
0 शिकायत के बाद सबूत मिटाने पहुंची जेसीबी, ग्रामीणों ने रोका
घटना ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब शिकायत की जानकारी मिलते ही ठेकेदार जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार का उद्देश्य कटे हुए ठूंठ उखाड़कर सबूतों को मिटाना था, ताकि अवैध कटाई का कोई निशान न बचे लेकिन जैसे ही जनपद सदस्य धनसाय मरावी और ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, वे आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए। बढ़ते विरोध को देखते हुए जेसीबी चालक मशीन लेकर वहां से भागा और उसे वन विभाग कार्यालय में ले जाकर खड़ा कर दिया।

ग्रामीणों ने कटाई को तस्करों की मिलीभगत करार देते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद जेसीबी, क्रेन, ट्रक और अन्य मशीनरी को जब्त करने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अनुमति के नाम पर वर्षों से जंगलों की लूट हो रही है और संबंधित अधिकारी इसकी निगरानी नहीं करते।
शिकायत के बाद तमोर पिंगला गेम रेंजर अजय सोनी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने निरीक्षण कर जांच पूरी होने तक लकड़ी के परिवहन पर रोक लगा दी है। विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

The post निजी अनुमति पर काटे जंगल के पेड़, ग्रामीणों ने रोका परिवहन appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>