Manendragarh Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/ Mon, 02 Feb 2026 10:36:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Manendragarh Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/ 32 32 चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/administration-cracks-down-on-19-illegal-brick/ Mon, 02 Feb 2026 10:36:45 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27525 एमसीबी/ 02 फरवरी 2026 जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई [...]

The post चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
एमसीबी/ 02 फरवरी 2026
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर 29 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा व्यापक संयुक्त कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम शामिल रही। संयुक्त दल द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के इंदनागर, टिकरापारा एवं भण्डार देई क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्टों का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान कुल 19 ईंट भट्टे अवैध रूप से संचालित पाए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई। संबंधित ईंट भट्टा संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन, अवैध ईंट भट्ठों का संचालन एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की सघन एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाने की चेतावनी दी है।

The post चिरमिरी क्षेत्र में 19 अवैध ईंट भट्टों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
40.56 करोड़ की लागत से हो रहे चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/negligence-in-the-widening-work-being-carried/ Fri, 30 Jan 2026 09:37:58 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27483 चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना 17.40 किलोमीटर लंबी 40.56 करोड़ रुपए की लागत से साजापहाड़-चैनपुर सड़क में चल रहे चौड़ीकरण कार्य भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि चैनपुर से लेकर चिरमिरी के पंडित दीनदयाल चौक तक चल रहे सड़क और पुल निर्माण कार्य हो रहा है करीब [...]

The post 40.56 करोड़ की लागत से हो रहे चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना 17.40 किलोमीटर लंबी 40.56 करोड़ रुपए की लागत से साजापहाड़-चैनपुर सड़क में चल रहे चौड़ीकरण कार्य भारी लापरवाही का मामला सामने आया है।
ज्ञात हो कि चैनपुर से लेकर चिरमिरी के पंडित दीनदयाल चौक तक चल रहे सड़क और पुल निर्माण कार्य हो रहा है करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस मार्ग के निर्माणाधीन पुल में दरारें पड़ गई हैं। जून 2025 में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क पर कटिंग, गिट्टी-मिट्टी भराई और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है ठेकेदार कच्ची मिट्टी और पहाड़ी टीलों को मिट्टी को काटकर सीधे सड़क के निचले हिस्से में भर रहा है, जिससे सड़क का बेस कमजोर होगा और बारिश में यह सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी जबकि अभी सड़क निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और पुल में दरार आना भविष्य में बड़े हादसे की चेतावनी है। जिसमें इस सड़क की निर्माण एवं गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बिना मॉनिटरिग के चल रहा सड़क निर्माण
इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण में जो मेटेरियल डाला जा रहा है और रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य बेतरतीब एवं खराब गुणवत्ता से निर्माण किया जा रहा है। आवागमन करने में लोगों को धूल फांकने पर मजबूर होना पड़ रहा है ठेकेदार द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है और सम्बंधित विभाग द्वारा मानिटरिग भी नहीं किया जा रहा है जिसका सीधा फायदा ठेकेदार द्वारा उठाया जा रहा है।

The post 40.56 करोड़ की लागत से हो रहे चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नगरपालिका के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, तानाशाही के लगाये आरोप https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/congress-opens-front-against-municipality/ Thu, 29 Jan 2026 09:59:05 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27477 मनेंद्रगढ़/ मनेंद्रगढ़ नगरपालिका को लेकर लंबे समय से भीतर ही भीतर सुलग रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। प्रदर्शन की शुरुआत राजीव गांधी चौक से हुई, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन को वैचारिक आधार देने की कोशिश की। अशोक श्रीवास्तव ने कहा [...]

The post नगरपालिका के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, तानाशाही के लगाये आरोप appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मनेंद्रगढ़/ मनेंद्रगढ़ नगरपालिका को लेकर लंबे समय से भीतर ही भीतर सुलग रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है।
प्रदर्शन की शुरुआत राजीव गांधी चौक से हुई, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन को वैचारिक आधार देने की कोशिश की। अशोक श्रीवास्तव ने कहा आज एमसीबी जिला एक सिंडीकेट के इशारों पर चलाया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी भय के माहौल में काम कर रहे हैं। जो सवाल करता है, उसे डराया-धमकाया जाता है। यह लोकतंत्र नहीं, दबाव की राजनीति है। उन्होंने दावा किया कि नगरपालिका से लेकर जिला स्तर तक निर्णय जनता और जनप्रतिनिधियों की राय से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों की मर्जी से लिए जा रहे हैं। आगे कहा कि नगर पालिका में गाड़ियों में डीजल डलवाने के लिए 10 लाख का भुगतान किया गया और भूपेंद्र क्लब से मलवा हटाने के नाम पर लाखों रुपए भुगतान किया गया इसकी जांच होनी चाहिए।
जैसे-जैसे रैली नगरपालिका कार्यालय की ओर बढ़ी, माहौल और तीखा होता गया। कार्यालय परिसर के बाहर पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई और धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई।
इस दौरान कांग्रेस पार्षद अजय जायसवाल ने नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ पर सीधे-सीधे तानाशाही चलाने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि नगरपालिका में नियम नहीं, मनमानी चल रही है। अध्यक्ष पति का हर काम में दखल है। पार्षदों को कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा। उन्होनें कहा कि यदि 15 दिन के भीतर हालात नहीं बदले तो वे आमरण अनशन करेंगे।
प्रदर्शन में शामिल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने भी मौजूदा प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले नगरपालिका जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगरपालिका में विकास कार्यों का चयन निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहा। कई वार्ड बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में बार-बार काम स्वीकृत किए जा रहे हैं। पार्षदों की शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है और निर्णय एक सीमित दायरे में लिए जाते हैं।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, प्रभा पटेल, कृष्ण मुरारी तिवारी, अजय जायसवाल, अनिल प्रजापति, किरण कुजूर, स्वप्निल सिन्हा, मुकेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पूनम सिंह, इमरान खान, मोहम्मद सईद, रवि जैन, कासिम अंसारी, जगदीश मधुकर, गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रैली में शामिल रहे।

The post नगरपालिका के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, तानाशाही के लगाये आरोप appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
वन विभाग के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, डीएफओ को हटाने की मांग की https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/congress-protests-against-forest-department/ Wed, 10 Dec 2025 15:00:31 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23340 मनेंद्रगढ़। 10 दिसम्बर। जंगल कटाई, तस्करी और बैगा परिवारों पर अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वन अधिकारियों के विरूद्ध जमकर हल्ला बोला। डीएफओ के खिलाफ लामबंद होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, उग्र होती भीड़ को देखकर प्रशासन व पुलिस ने पहले से ही [...]

The post वन विभाग के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, डीएफओ को हटाने की मांग की appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मनेंद्रगढ़। 10 दिसम्बर।
जंगल कटाई, तस्करी और बैगा परिवारों पर अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वन अधिकारियों के विरूद्ध जमकर हल्ला बोला।
डीएफओ के खिलाफ लामबंद होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, उग्र होती भीड़ को देखकर प्रशासन व पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटा जा सके।
डीएफओ कार्यालय के समक्ष पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने से पहले वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर भीड़ को शांत किया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने अपने संबोधनों में वन विभाग, डीएफओ और भाजपा नेताओं पर तीखे प्रहार किए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि बैगा जनजाति के घर तोड़ने जैसी अमानवीय हरकत को वन विभाग ने जिस बेशर्मी से अंजाम दिया, वह न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि मानवता पर हमला है। वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि जिले के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और तस्करी जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लकड़ी माफियाओं को भाजपा नेताओं और मंत्री का संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए वन विभाग सिर्फ दिखावटी कार्रवाई करता है। असली खेल पर्दे के पीछे चलता है, उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि जिले का युवा वर्ग वन विभाग की लापरवाही से बेहद नाराज है। आबादी वाले इलाकों में भालुओं और अन्य वन्यजीवों का खुलेआम आना विभाग की निकम्मी कार्यशैली का परिणाम है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने डीएफओ को “निरंकुश तानाशाह” करार देते हुए कहा कि डीएफओ की मनमानी हद पार कर चुकी है। भाजपा नेता और मंत्री इस अधिकारी को बचाकर सीधे-सीधे जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं।
लगभग आधे घंटे से अधिक चले घेराबंदी के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा तथा कहा डीएफओ को हटाने की मांग की, साथ ही कहा कि बैगा परिवारों पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई और अवैध लकड़ी तस्करी पर रोक नहीं लगी, तो अगला घेराव कलेक्टर कार्यालय में होगा और यह भीड़ आज से कई गुना अधिक होगी।

The post वन विभाग के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, डीएफओ को हटाने की मांग की appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कबाड़ी के गोदाम पर आरपीएफ का छापा, रेलवे संपत्ति बरामद, पाँच गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/manendragarh/rpf-raids-scrap-dealers-warehouse-seizes-railway-property-arrests-five/ Thu, 18 Sep 2025 12:14:25 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=19639 मनेंद्रगढ़। 18 सितम्बर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट मनेंद्रगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चनवारीडांड स्थित चौहान ट्रेडर्स के कबाड़ी गोदाम में दबिश दी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर की गई इस छापेमारी में आरपीएफ ने रेलवे की चोरी की गई संपत्ति जब्त करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री की [...]

The post कबाड़ी के गोदाम पर आरपीएफ का छापा, रेलवे संपत्ति बरामद, पाँच गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मनेंद्रगढ़। 18 सितम्बर।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट मनेंद्रगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चनवारीडांड स्थित चौहान ट्रेडर्स के कबाड़ी गोदाम में दबिश दी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर की गई इस छापेमारी में आरपीएफ ने रेलवे की चोरी की गई संपत्ति जब्त करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री की कीमत लगभग 33,000 रुपए आँकी गई है, जबकि एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जी एम 1250को भी कब्जे में लिया गया।
आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चनवारीडांड क्षेत्र के कबाड़ी गोदाम में रेलवे लाइन का सामान अवैध रूप से संग्रहित किया गया है। इस पर आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर पिकअप वाहन की तलाशी ली। वाहन से रेलवे लाइन के टुकड़े, रोलर और प्लेट लोड बरामद हुए। इसके बाद जब गोदाम को चेक किया गया तो वहाँ भी विभिन्न प्रकार की रेलवे संपत्ति मिली।
गोदाम संचालक से जब वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह असमर्थ रहा। इसके बाद मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई और बरामद सामग्री तथा वाहन को आरपीएफ के कब्जे में लिया गया।
इस कार्रवाई में गोदाम के चौकीदार समेत पाँच लोगों आरोपी मनीष कुमार, रवि कुमार, अमन कुमार, आशीष कुमार और तनवीर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। सभी को आरपीएफ पोस्ट लाकर पूछताछ की गई और उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2025, धारा 3(अ) आर.पी.(यु.पी.) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपियों को विशेष रेलवे न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया, जहाँ आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगी।
0 दो आरोपी अब भी फरार
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो और आरोपी शकील अहमद उर्फ मसा और रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन के नाम सामने आए हैं। दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस घटना ने एक बार फिर रेलवे संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ट्रैक और उससे जुड़ी सामग्रियाँ न सिर्फ अत्यधिक मूल्यवान होती हैं, बल्कि उनकी चोरी या क्षति सीधे तौर पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। आरपीएफ का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और रेलवे संपत्ति की चोरी या अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

The post कबाड़ी के गोदाम पर आरपीएफ का छापा, रेलवे संपत्ति बरामद, पाँच गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>