Koriya Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/koriya/ Fri, 07 Aug 2026 09:55:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Koriya Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/koriya/ 32 32 अवैध संबंध में पति की हत्या: पड़ोसन के घर में देखकर बौखलाई पत्नी, विवाद के दौरान दिया धक्का https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/husband-murdered-over-illicit-affair/ Fri, 07 Aug 2026 09:55:53 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29159 बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। भौगोलिकसंदर्भ 64 [...]

The post अवैध संबंध में पति की हत्या: पड़ोसन के घर में देखकर बौखलाई पत्नी, विवाद के दौरान दिया धक्का appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। भौगोलिकसंदर्भ

64 वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति की जमीन को फर्जी तरीके से बेचा, मां-बेटी सहित पांच पर अपराध दर्ज
पहली बारिश में बहा लाखों का रपटा, महीनों बाद भी न जांच न कार्रवाई
तकिया से दम घोंटकर सचिव पत्नी की ली थी जान, हत्यारे पति को आजीवन कारावास

यह पूरा मामला चरचा थाना अंतर्गत ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला बबली को शक था कि उसके पति जयवीर का अवैध संबंध पड़ोस की विधवा महिला के साथ चल रहा है। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था।
इस तरह हुई मौत
6 अगस्त को बबली राशन दुकान से घर लौट रही थी, तभी उसको शक हुआ कि उसका पति विधवा महिला के साथ है और उसने महिला के घर में घुसकर तलाशी ली। इस दौरान जयवीर अंदर छिपा मिला। इसके बाद बबली आग बबूला हो गई और दोनों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बबली ने जयवीर को धक्का दे दिया। मुंह के बल पत्थर पर गिरने से वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे पड़ोसियों की मदद से घर ले जाया गया और फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बबली को हिरासत में लिया और चरचा थाने में मामला दर्ज किया गया। मौत चोंट लगने से हुई या फिर कोई और वजह थी इसका खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

The post अवैध संबंध में पति की हत्या: पड़ोसन के घर में देखकर बौखलाई पत्नी, विवाद के दौरान दिया धक्का appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई की टीम https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/cbi-team-arrives-at-the-crime-scene-to-investigate-the-naugai-triple-murder-case/ Mon, 13 Jul 2026 15:00:39 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=28871 बैकुण्ठपुर। 13 जुलाई। कोरिया जिले के नौगई में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सोमवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम बैकुंठपुर पहुंची और चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रूकने के बाद टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वहां निरीक्षण शुरू किया। टीम मामले से जुड़े [...]

The post नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई की टीम appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बैकुण्ठपुर। 13 जुलाई।
कोरिया जिले के नौगई में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुरू कर दी है। सोमवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम बैकुंठपुर पहुंची और चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में रूकने के बाद टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वहां निरीक्षण शुरू किया। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
विदित हो कि यह मामला 16 जून को कोरिया जिले के नौगई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड से जुड़ा है। नौगई में रेत के ठेके को लेकर हुए वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह व उनके दो साथियों वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी आरोप है कि पुराने विवाद के निपटारे के बहाने उन्हें बुलाया गया था इस मामले में हमले के बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल कई आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
शासन द्वारा मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद आज पहुंचे सीबीआई के अधिकारी घटनास्थल से जुड़े भौतिक साक्ष्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ पुलिस जांच के दस्तावेज, केस डायरी और अन्य रिकॉर्ड का भी परीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा जांच से जुड़े अधिकारियों और संबंधित पक्षों से पूछताछ का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
सीबीआई के द्वारा अब तक की गई पुलिस जांच की भी समीक्षा की जाएगी। पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश को वारदात की मुख्य वजह माना गया है। अब द्वारा मामले की जांच से इस मामले में कुछ और भी नये तथ्यों के सामने आने की संभावना है।

The post नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई की टीम appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
युवाओं का अद्भुत संकल्प, 22 दिन में 2200 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे तिरुपति बालाजी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/they-will-reach-tirupati-balaji-by-cycling-2200-km-in-22-days/ Wed, 08 Jul 2026 13:43:20 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=28812 मनेंद्रगढ़। 08 जुलाई। धार्मिक आस्था, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश लेकर मनेंद्रगढ़ के दो युवा दुर्गेश गिरि एवं रामनारायण केवट तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन के लिए लगभग 2200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर रवाना हुए हैं। दोनों युवाओं का लक्ष्य इस लंबी यात्रा को लगभग 22 दिनों में पूरा कर भगवान [...]

The post युवाओं का अद्भुत संकल्प, 22 दिन में 2200 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे तिरुपति बालाजी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मनेंद्रगढ़। 08 जुलाई।
धार्मिक आस्था, दृढ़ संकल्प और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश लेकर मनेंद्रगढ़ के दो युवा दुर्गेश गिरि एवं रामनारायण केवट तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन के लिए लगभग 2200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर रवाना हुए हैं। दोनों युवाओं का लक्ष्य इस लंबी यात्रा को लगभग 22 दिनों में पूरा कर भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन करना है।
यात्रा का शुभारंभ मनेंद्रगढ़ स्थित श्री राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों युवाओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय सफर की शुभकामनाएं दीं।
यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी अपने साथ लेकर चल रही है। दोनों युवा मार्ग में लोगों को साइकिल चलाने के लाभ, प्लास्टिक मुक्त जीवन, वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि साइकिल यात्रा से ईंधन की बचत होती है, पर्यावरण प्रदूषण कम होता है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
यात्रा के शुभारंभ के दौरान पार्षद अजय जायसवाल, रवि जैन, एल्डरमैन हीरालाल रजक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, अमित पुरी, समाजसेवी विमलेश अग्रवाल, हरीश गुप्ता, अमित कक्कड़, संजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों युवाओं के साहस और संकल्प की सराहना करते हुए उनके सफल दर्शन एवं सकुशल वापसी की कामना की।

The post युवाओं का अद्भुत संकल्प, 22 दिन में 2200 किमी साइकिल चलाकर पहुंचेंगे तिरुपति बालाजी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/koriya/acb-sub-inspector-and-manager-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-25000/ Tue, 24 Feb 2026 11:17:01 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27831 बैकुंठपुर। 24 फरवरी 2026। कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी [...]

The post सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बैकुंठपुर। 24 फरवरी 2026। कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी चौकी अंतर्गत रहने वाले निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मर्ग कायम हुआ था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को इसी मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी दी और बचाने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ही रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने चौकी परिसर में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

The post सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>