Surguja Division Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ Wed, 26 Aug 2026 07:31:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Surguja Division Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ 32 32 लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/blood-soaked-body-of-live-in-partner-found-girlfriend-also-slit-her-throat/ Wed, 26 Aug 2026 07:31:27 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29300 अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं, उसके [...]

The post लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं, उसके साथ रह रही युवती ने भी अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पैकरा और युवती की पहचान महिमा सिदार के रूप में हुई है। दोनों पिछले 10 वर्षों से शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए का मकान लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
घटना के संबंध में प्रेमिका महिमा सिदार का कहना है कि रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि मोहन पैकरा ने धारदार हथियार से खुद अपना गला काट लिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी को खून से लथपथ देख महिमा ने भी खौफनाक कदम उठाते हुए अपना गला काट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल में भर्ती युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह का खुलासा हो सके।

The post लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/young-couple-commits-suicide/ Tue, 25 Aug 2026 11:03:11 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29295 सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर [...]

The post प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बाघिन के हमले से युवक की मौत
गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल
20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाश कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

The post प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/who-has-their-eye-on-348-quintals-of-grain-meant-for-the-poor/ Mon, 24 Aug 2026 15:35:58 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29288 सूरजपुर। 24 अगस्त। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोला की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की कथित गड़बड़ी ने अब प्रशासन के साथ-साथ सियासत में भी हलचल मचा दी है। जांच में 348 क्विंटल चावल के साथ चना और शक्कर के स्टॉक में कथित भारी कमी और गबन का मामला सामने आने के [...]

The post गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सूरजपुर। 24 अगस्त।
विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोला की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की कथित गड़बड़ी ने अब प्रशासन के साथ-साथ सियासत में भी हलचल मचा दी है। जांच में 348 क्विंटल चावल के साथ चना और शक्कर के स्टॉक में कथित भारी कमी और गबन का मामला सामने आने के बाद संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुकान संचालन करने वाली समिति/समूह को निलंबित कर राशन वितरण की व्यवस्था फिलहाल धोन्धा की शासकीय उचित मूल्य दुकान से संबद्ध कर दी गई है।
लेकिन मामला केवल राशन दुकान की अनियमितता तक सीमित नहीं रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंदपुर का नाम सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित समिति के संचालन में उनकी भूमिका रही है और विवाद या शिकायत की स्थिति में वे समिति का बचाव करते रहे हैं। ऐसे में प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्तें के विधानसभा क्षेत्र में उनकी ही पार्टी से जुड़े मंडल अध्यक्ष का नाम इस मामले में सामने आने से राजनीतिक संरक्षण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि जांच किसी एक समिति या कर्मचारी तक सीमित न रहे, बल्कि राशन दुकान के संचालन और पूरे मामले से जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि किसी व्यक्ति का नाम सामने आने मात्र से उसे दोषी नहीं माना जा सकता। भाजपा मंडल अध्यक्ष अथवा किसी अन्य व्यक्ति की वास्तविक भूमिका और जिम्मेदारी विभागीय जांच, दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जुलाई और अगस्त माह का राशन कई पात्र हितग्राहियों को नहीं दिया गया। इसके साथ ही फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने जैसी गंभीर शिकायतें भी जांच अधिकारियों के समक्ष रखी गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब और आदिवासी परिवारों के हिस्से के राशन के साथ कथित तौर पर खेल किया गया। उनका आरोप है कि जब गरीब परिवार अपने हिस्से के चावल, चना और शक्कर के लिए भटक रहे थे, तब आखिर रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच इतना बड़ा अंतर कैसे पैदा हुआ?
शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। अधिकारियों के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर शशि जायसवाल मौके पर पहुंचीं और दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक, वितरण पंजी तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान 348 क्विंटल चावल के साथ अन्य खाद्यान्न सामग्री में कथित कमी और अनियमितता के तथ्य सामने आने के बाद संबंधित समिति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
मामले को लेकर नरोला सहित आसपास के गांवों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन गरीब परिवारों का अधिकार है, कोई ऐसा माल नहीं जिसे कथित रूप से गायब कर दिया जाए और जरूरतमंदों को खाली हाथ लौटा दिया जाए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, राशन उठाव और वितरण के रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में फूड इंस्पेक्टर शशि जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित समिति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। जांच अभी जारी है और स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब लिया जाएगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं जिम्मेदारी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मांग साफ है, जांच निष्पक्ष हो, पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

गरीबों का निवाला छीनने वाले और राशन की हेराफेरी करने वालों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रथम नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विस्तृत जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी लोग संयुक्त रूप से जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-रेना जमील, कलेक्टर सूरजपुर

The post गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/light-of-the-home-extinguished-two-days-before-his-birthday/ Mon, 24 Aug 2026 15:23:42 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29285 अंबिकापुर। 24 अगस्त। सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने की एक मासूम सी ख्वाहिश अधूरी रह गई। 25 अगस्त को बालक का जन्मदिन था, केक कटना था, लेकिन दो दिन पहले ही घर का चिराग बुझ गया। जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा का 15 वर्षीय राहुल सिदार पिता [...]

The post जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 24 अगस्त।
सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने की एक मासूम सी ख्वाहिश अधूरी रह गई। 25 अगस्त को बालक का जन्मदिन था, केक कटना था, लेकिन दो दिन पहले ही घर का चिराग बुझ गया।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा का 15 वर्षीय राहुल सिदार पिता सुरेन्द्र सिदार 23 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे अपने साथी सुनील, भोलेशंकर, वीरेन्द्र, जयपाल के साथ दो अलग-अलग मोटरसायकलों में सवार होकर कैलाश गुफा जाने के लिए निकले थे। मन में भक्ति थी, सावन के अंतिम सोमवार को गुफा में विराजे शिवलिंग पर जल चढ़ाना था। एक मोटरसायकल को राहुल चला रहा था, साथ में सुनील सवार था। बतौली-बगीचा रोड में केनापारा के पास शाम करीब 6 बजे सामने से आ रही वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 0588 के चालक ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को डॉयल 112 की टीम ने बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, यहां से गंभीर हालत में इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। साथी सुनील का उपचार चल रहा है। मार्मिक बात यह है कि 25 अगस्त को राहुल का 16वां जन्मदिन था। कैलाश गुफा से बच्चे की वापसी के बाद स्वजन जन्मदिन मनाने की तैयारियां करते, लेकिन घटना से चीख-पुकार मच गई। किशोर की सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान को जल चढ़ाने की तमन्ना भी पूरी नहीं हो पाई।

The post जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/murdered-by-a-hammer/ Mon, 24 Aug 2026 15:19:14 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29282 प्रतापपुर। 24 अगस्त। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 46 वर्षीय आरोपी रामचंद्र पैंकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान युवक के सिर पर हथौड़े से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी [...]

The post 20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
प्रतापपुर। 24 अगस्त।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 46 वर्षीय आरोपी रामचंद्र पैंकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान युवक के सिर पर हथौड़े से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।
ज्ञात हो कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब प्रतापपुर मिशन चौक के पास स्थित एक घर से लगातार तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों को जब किसी अनहोनी की आशंका हुई तो घर का दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। घर के भीतर शोभा राम का शव पड़ा था, जो कई दिनों से घर में रहने के कारण सड़-गल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घटनास्थल पर खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस जांच के मुताबिक हत्या 16 अगस्त को किए जाने की बात सामने आई है। करीब पांच दिन बाद 21 अगस्त को घर से बदबू आने पर लोगों को घटना की जानकारी मिली। इस वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जांच के दौरान पुलिस को मृतक और आरोपी के बीच पुराने विवाद की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि मृतक करीब 20 वर्षों से आरोपी के घर में बिना किराया दिए रह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।
पुलिस के अनुसार, इसी विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने कथित तौर पर हथौड़े से मृतक के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली।
पुलिस ने संदेह के आधार पर रामचंद्र पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

The post 20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/violent-collision-between-pickup-and-truck/ Sat, 22 Aug 2026 09:43:35 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29263 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया [...]

The post पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतिहास

समुद्री डाकुओं का आतंक ! दो जहाजों से 22 भारतीय अगवा
छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख
बीरभूम होटल अग्निकांड में दो बच्चों समेत 9 की मौत, बेटे के साथ मालिक गिरफ्तार

यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार रात 2 बजे के आसपास सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई।
3 की मौत, 7 गंभीर
घटना इतना जबरदस्त था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

The post पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
महामाया मंदिर परिसर में गिरा विशाल बरगद का वृक्ष https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/massive-banyan-tree-falls-in-mahamaya-temple-complex/ Wed, 19 Aug 2026 08:45:30 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29237 अम्बिकापुर। 19 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के बीच आज सुबह अम्बिकापुर शहर के पवित्र दार्शनिक स्थल महामाया मंदिर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन के भांति आज भी मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालु आए हुए थे लगातार हो रही बारिश के [...]

The post महामाया मंदिर परिसर में गिरा विशाल बरगद का वृक्ष appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 19 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के बीच आज सुबह अम्बिकापुर शहर के पवित्र दार्शनिक स्थल महामाया मंदिर में स्थित करीब 100 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गिर गया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिदिन के भांति आज भी मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालु आए हुए थे लगातार हो रही बारिश के बीच लोग बरदग पेड़ के नीचे भी खड़े थे इसी दौरान पेड़ से पहले एक सूखा डंगाल गिर गया जिसपर लोग डर के मारे पेड़ के नीचे से हट गए इसके बाद देखते ही देखते पेड़ भी धीरे-धीरे नीचे गिर गया। लोगों के पहले ही हट जाने और पेड़ के धीरे-धीरे गिरने के कारण यहां कोई हानि नहीं हुई। लोग इसे दैविय चमत्कार मान रहे हैं।

The post महामाया मंदिर परिसर में गिरा विशाल बरगद का वृक्ष appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/rice-mill-owner-dies-after-collapsing-while-watching-tv/ Wed, 12 Aug 2026 15:03:43 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29199 अंबिकापुर। 12 अगस्त। पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे राइस मिल संचालक अचानक बेहोश हो गए, आनन-फानन में परिजन उन्हें संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ रोड निवासी राइस मिल के संचालक [...]

The post टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 12 अगस्त।
पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे राइस मिल संचालक अचानक बेहोश हो गए, आनन-फानन में परिजन उन्हें संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ रोड निवासी राइस मिल के संचालक अनिल अग्रवाल (55 वर्ष) रोजाना की भांति मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद दूध पिए और पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे थे। इसके पहले सबकुछ सामान्य था। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने काम में लगे थे। रात करीब 10 बजे वे खुद को असहज महसूस करने लगे। स्वजन कुछ समझ पाते, इसके पहले वे अचेत अवस्था में पहुंच गए थे। स्वजन उन्हें तत्काल शहर के संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे शोक की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, जिस पर मर्ग कायम करके पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

The post टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सीजीपीएससी की तैयारी करने अम्बिकापुर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/a-female-student-who-had-come-to-ambikapur-to-prepare-for-the-cgpsc-exam-died-by-hanging-herself/ Wed, 12 Aug 2026 14:40:43 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29196 अंबिकापुर। 12 अगस्त। जशपुर जिले से अम्बिकापुर में सीजीपीएससी की तैयारी के लिये कुछ दिन पूर्व आयी 28 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया। इस संबंध में मिली जानकारी [...]

The post सीजीपीएससी की तैयारी करने अम्बिकापुर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 12 अगस्त।
जशपुर जिले से अम्बिकापुर में सीजीपीएससी की तैयारी के लिये कुछ दिन पूर्व आयी 28 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी तनुजा पैकरा पिता बालसाय पैकरा (28 वर्ष) कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीजीपीएससी की तैयारी के उद्देश्य से गत 25 जुलाई को अंबिकापुर आई थी। वह शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर के गांधी चौक के पास स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वहीं दूसरे कमरे में अन्य छात्राएं भी रहती हैं।
इसी बीच बुधवार की सुबह एक छात्रा ने उसे फंदे से लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। इस पर मकान मालिक व एक पड़ोसी ने उसे कमरे में फंदे पर छटपटाते देख पैर पकड़ लिया। फिर जैसे-तैसे उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है। संदेह पर पुलिस ने एसएफएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने युवती की आत्महत्या की सूचना उसके परिजन को मोबाइल से दी। यह बात सुनकर परिजन बदहवास जशपुर से अंबिकापुर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया थां। पीएम उपरांत पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post सीजीपीएससी की तैयारी करने अम्बिकापुर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/congress-boycotts-the-meeting/ Tue, 11 Aug 2026 09:03:25 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29186 अम्बिकापुर। 11 अगस्त। नगर निगम अम्बिकापुर की सामान्य सभा की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान विपक्ष शुरू से ही सत्तापक्ष पर हमलावर रही। वायरल ऑडियो के संबंध में सत्तापक्ष से जवाब मांगा गया मगर जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाकर अंततः विपक्षी नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। ज्ञात हो [...]

The post वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 11 अगस्त।
नगर निगम अम्बिकापुर की सामान्य सभा की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान विपक्ष शुरू से ही सत्तापक्ष पर हमलावर रही। वायरल ऑडियो के संबंध में सत्तापक्ष से जवाब मांगा गया मगर जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाकर अंततः विपक्षी नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
ज्ञात हो कि बैठक शुरू होने से पूर्व महापौर द्वारा विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करने की बात कही गयी थी इसके लिये आज की बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया था मगर बैठक शुरू होते ही पिछले माह वायरल हुए ऑडियो को लेकर विपक्षी नेताओं ने जुबानी जंग तेज कर दी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कई बार जवाब मांगे जाने के बाद भी उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद विपक्षी खेमे ने सदन में बैठक का बहिष्कार कर दिया तथा सभी बाहर निकल आये। समाचार लिखे जाने तक एमआईसी सदस्य मनीष सिंह सहित अन्य पार्षदों द्वारा विपक्षी नेताओ को बैठक में शामिल होने के लिये मान-मनौव्वल किया जा रहा था।

The post वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>