Ambikapur Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/ Wed, 12 Aug 2026 15:03:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Ambikapur Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/ 32 32 टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/rice-mill-owner-dies-after-collapsing-while-watching-tv/ Wed, 12 Aug 2026 15:03:43 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29199 अंबिकापुर। 12 अगस्त। पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे राइस मिल संचालक अचानक बेहोश हो गए, आनन-फानन में परिजन उन्हें संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ रोड निवासी राइस मिल के संचालक [...]

The post टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 12 अगस्त।
पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे राइस मिल संचालक अचानक बेहोश हो गए, आनन-फानन में परिजन उन्हें संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ रोड निवासी राइस मिल के संचालक अनिल अग्रवाल (55 वर्ष) रोजाना की भांति मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद दूध पिए और पापकॉर्न खाते टीव्ही देख रहे थे। इसके पहले सबकुछ सामान्य था। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने काम में लगे थे। रात करीब 10 बजे वे खुद को असहज महसूस करने लगे। स्वजन कुछ समझ पाते, इसके पहले वे अचेत अवस्था में पहुंच गए थे। स्वजन उन्हें तत्काल शहर के संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे शोक की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, जिस पर मर्ग कायम करके पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

The post टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/congress-boycotts-the-meeting/ Tue, 11 Aug 2026 09:03:25 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29186 अम्बिकापुर। 11 अगस्त। नगर निगम अम्बिकापुर की सामान्य सभा की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान विपक्ष शुरू से ही सत्तापक्ष पर हमलावर रही। वायरल ऑडियो के संबंध में सत्तापक्ष से जवाब मांगा गया मगर जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाकर अंततः विपक्षी नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। ज्ञात हो [...]

The post वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 11 अगस्त।
नगर निगम अम्बिकापुर की सामान्य सभा की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान विपक्ष शुरू से ही सत्तापक्ष पर हमलावर रही। वायरल ऑडियो के संबंध में सत्तापक्ष से जवाब मांगा गया मगर जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाकर अंततः विपक्षी नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
ज्ञात हो कि बैठक शुरू होने से पूर्व महापौर द्वारा विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करने की बात कही गयी थी इसके लिये आज की बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया था मगर बैठक शुरू होते ही पिछले माह वायरल हुए ऑडियो को लेकर विपक्षी नेताओं ने जुबानी जंग तेज कर दी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कई बार जवाब मांगे जाने के बाद भी उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद विपक्षी खेमे ने सदन में बैठक का बहिष्कार कर दिया तथा सभी बाहर निकल आये। समाचार लिखे जाने तक एमआईसी सदस्य मनीष सिंह सहित अन्य पार्षदों द्वारा विपक्षी नेताओ को बैठक में शामिल होने के लिये मान-मनौव्वल किया जा रहा था।

The post वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/body-of-class-9-student-found-in-forest/ Sat, 25 Jul 2026 09:55:18 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29042 अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पत्थर से चेहरे को कुचल दिया गया है, जबकि पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. गुरुवार शाम से छात्र गायब था. अगली सुबह जब योग करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा. मामला उदयपुर थाना [...]

The post 9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पत्थर से चेहरे को कुचल दिया गया है, जबकि पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं. गुरुवार शाम से छात्र गायब था. अगली सुबह जब योग करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा. मामला उदयपुर थाना थाना क्षेत्र का है.

अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, पांच दिन में सड़क मरम्मत का आश्वासन
सूने मकान से 6 लाख के जेवर व सामानों की चोरी
रायपुर में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान झड़प, कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR, भूपेश ने कहा: हद में रहिये भाजपा वालों

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी (15 साल) वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम को घर से खेलने की बात कहकर निकला था. रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की. लेकिन काफी ढूंढने के बावजूद नाबालिग का पता नहीं चल सका.
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. निरीक्षण करने पर देखा कि शव पर चोट के निशान हैं. चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में सामने आया कि वह सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था. इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

The post 9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सरकारी चावल की कालाबाजारी पर अरुण ट्रेडर्स पर छापा, दुकान व गोदाम सील https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/arun-traders-raided-for-black-marketing-of-government-rice/ Fri, 17 Jul 2026 14:56:03 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=28936 अंबिकापुर। जिले में गरीबों के हक के सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने श्अरुण ट्रेडर्सश् के परिसर पर औचक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में शासकीय उचित [...]

The post सरकारी चावल की कालाबाजारी पर अरुण ट्रेडर्स पर छापा, दुकान व गोदाम सील appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर।
जिले में गरीबों के हक के सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने श्अरुण ट्रेडर्सश् के परिसर पर औचक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में शासकीय उचित मूल्य का चावल बरामद किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि अरुण ट्रेडर्स के कैंपस में सरकारी राशन की हेराफेरी और कालाबाजारी की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच शुरू की, तो कैंपस के भीतर खड़े एक ट्रक में 130 बोरी सरकारी चावल लोड पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेडर्स के बंद गोदाम के भीतर भी भारी मात्रा में सरकारी चावल डंप कर रखा गया है।
छापेमारी के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। प्रशासनिक अमले को देखते ही आरोपी कारोबारी अरुण बंसल ने फुर्ती दिखाई और गोदाम में ताला जड़कर मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही आरोपी भागने में सफल रहा और अधिकारी देखते रह गए।आरोपी के फरार होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अरुण ट्रेडर्स की दुकान और गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।

The post सरकारी चावल की कालाबाजारी पर अरुण ट्रेडर्स पर छापा, दुकान व गोदाम सील appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
विरोध केे बाद रोका गया डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/work-to-close-the-median-crossing-halted-following-protests/ Fri, 17 Jul 2026 14:48:14 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=28930 अम्बिकापुर। 17 जुलाई। शहर के रिंगरोड स्थित चोपड़ापारा में नगर निगम द्वारा खुले डिवाईडर पासिंग को बंद करने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया जिसके बाद डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम रोक दिया गया। ज्ञात हो कि रिंगरोड पर बने डिवाईडरों के सभी खुले स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को [...]

The post विरोध केे बाद रोका गया डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 17 जुलाई।
शहर के रिंगरोड स्थित चोपड़ापारा में नगर निगम द्वारा खुले डिवाईडर पासिंग को बंद करने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया जिसके बाद डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम रोक दिया गया।
ज्ञात हो कि रिंगरोड पर बने डिवाईडरों के सभी खुले स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें बंद करने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत रिंगरोड चोपड़ापारा में उड़िया काम्पलेक्स के पास नवापारा की ओर जाने वाले डिवाईडर पासिंग को बंद करने काम किया जा रहा था जिसपर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि नवापारा, फुन्दुरडिहारी व गांधीनगर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही उक्त मार्ग से होती है तथा सड़क के उस पार जाने के लिये लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में यदि डिवाईडर पासिंग बंद कर जायेगा तो सड़क के दूसरी ओर जाने के लिये लोगों को या मिशन चौक तक जाकर घूमना पड़ेगा या फिर काली मंदिर मोड़ तक जाना पड़ेगा। इस बीच लोगों ने वार्ड पार्षद को भी कई बार फोन लगाया मगर पार्षद ने फोन नहीं उठाया।
काफी समय तक स्थानीय लोगों व निगम अधिकारियों के बीच हुई बहसबाजी के बाद निगम अधिकारियों ने दो दिन के भीतर उचित समाधान निकालने की बात कही जिसके बाद वे काम समेटकर वहां से चले गये।

The post विरोध केे बाद रोका गया डिवाईडर पासिंग बंद करने का काम appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सरगुजा SP राजेश अग्रवाल के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग लोगों को भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/fake-facebook-id-created-in-the-name-of-sarguja-ssp/ Fri, 17 Jul 2026 10:34:35 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28923 अम्बिकापुर। 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी [...]

The post सरगुजा SP राजेश अग्रवाल के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग लोगों को भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अम्बिकापुर। 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भौगोलिकसंदर्भ

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : सीएम साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
कुदरगढ़ जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 13 घायल; 4 की हालत गंभीर
Video : कोतवाली के सामने महिला हुई चैन स्नैचिंग का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने नागरिकों से ऐसी किसी भी आईडी पर भरोसा न करने और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।
एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही फर्जी प्रोफाइल को हटाने के लिए मेटा (Meta) कंपनी को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फर्जी आईडी संचालित करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पहले भी कलेक्टरों के नाम से बना चुके हैं फर्जी आईडी
गौरतलब है कि इससे पहले भी सरगुजा और बलरामपुर के कलेक्टरों के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी के प्रयास किए जा चुके हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल की सत्यता जांचने और संदेह होने पर तत्काल पुलिस या साइबर सेल को सूचना देने की अपील की है।

The post सरगुजा SP राजेश अग्रवाल के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग लोगों को भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक हुए फरार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-13/ Wed, 15 Jul 2026 09:49:10 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28898 अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी [...]

The post बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक हुए फरार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मौत बनकर दौड़ा टैंकर : स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर
कलाकेन्द्र मैदान के तीनों ओर निगम बनवाएगा दुकानें, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय
निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों की मनमानी के आगे पंगु बना प्रशासन

पुराने दरवाजे को तोड़कर हुए फरार
जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। देर रात सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हों। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस समय पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी बालक आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
लगातार दूसरी बार हुई इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

The post बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक हुए फरार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कलाकेन्द्र मैदान के तीनों ओर निगम बनवाएगा दुकानें, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/municipal-corporation-will-construct-shops-on-three-sides-of-the-kalakendra-ground/ Tue, 14 Jul 2026 12:32:50 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28889 अंबिकापुर। 14 जुलाई। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल की बैठक निगम के नये कार्यालय में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में कुल 14 एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में खस्ताहाल निगम की आर्थिक सेहत को सुधारने के लिए कलाकेन्द्र मैदान के तीनों ओर दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा [...]

The post कलाकेन्द्र मैदान के तीनों ओर निगम बनवाएगा दुकानें, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 14 जुलाई। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल की बैठक निगम के नये कार्यालय में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में कुल 14 एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में खस्ताहाल निगम की आर्थिक सेहत को सुधारने के लिए कलाकेन्द्र मैदान के तीनों ओर दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें अन्य शहरों की तर्ज पर मैदान के तीन ओर दुकान का निर्माण कराकर बीच में मैदान को उपयोग के लिए रखने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे सर्व सम्मिति से पास कर दिया गया। इसके साथ ही पुराने बस स्टैंड व निगम के शहरी यातायात कार्यालय परिसर को मिलाकर काम्पलेक्स निर्माण करने का प्रस्ताव भी अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल कर उसे पास किया गया है इन प्रस्तावों को अब अनुमोदन के लिए सामान्य सभा में लाया जाएगा।
इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन नए चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का प्रस्ताव दिया गया। जिसमें रिंगरोड पर बस स्टैंड चौक भी शामिल है जहां दुर्घटना की संभावना काफी अधिक रहती है।
निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों के पुनर्वास हेतु कांजी हाउस लाए जाने वाले मवेशियों को तीन दिन के भीतर पशु मालिकों द्वारा नहीं ले जाए जाने पर पशुओं को आसपास के किसानों व अन्य लोगों को निशुल्क प्रदान करने पर भी सहमति बनी है।
आज की बैठक में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन, वॉल राइटिंग, विज्ञापन शुल्क निर्धारण और अहाता निर्माण का भी निर्णय लिया गए बैठक में कबीर वार्ड स्थित सामुदायिक भवन का नाम बिरसा मुंडा सामुदायिक भवन तथा रामानुज वार्ड स्थित सामुदायिक भवन का नाम महारानी अहिल्याबाई होल्कर सामुदायिक भवन रखने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
एमआईसी की बैठक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन एवं विधवा पेंशन तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के लंबित आवेदनों की स्वीकृति पर विचार किया गया,निगम की दुकानों के नामांतरण, दुकानों के ऊपर प्रथम तल पर निर्माण की अनुमति और नामांतरण शुल्क निर्धारण जैसे प्रस्ताव पर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया।

The post कलाकेन्द्र मैदान के तीनों ओर निगम बनवाएगा दुकानें, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
दुष्कर्म की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा – यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/this-brutal-crime-is-an-open-declaration-of-the-failure-of-this-government-ts-singhdev/ Sat, 04 Apr 2026 09:40:05 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28085 अंबिकापुर। अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है। हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की [...]

The post दुष्कर्म की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा – यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है। हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी – क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?

जूस सेंटर में बर्फ के अंदर मेंढक जमा मिला, बर्फ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बलरामपुर नगरपालिका में बवाल: CMO पर अभद्र भाषा का आरोप, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल—AI टेंपरिंग का दावा

सिंहदेव ने कहा, यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है। जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है? यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। न कानून का डर, न व्यवस्था की पकड़, अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही है।
उन्होंने कहा, हमारी अंबिकापुर की बेटी के साथ जो हुआ है, उस पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तय है कि इसे भुलाया नहीं जाएगा, इसे दबाया नहीं जाएगा। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक सुनवाई होकर ऐसी सख्त कनूनी सज़ा दी जाए, जो मिसाल बने। न्याय में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यह हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है।

The post दुष्कर्म की घटना पर टीएस सिंहदेव ने कहा – यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/ambikapur/agriculture-department-takes-major-action/ Thu, 19 Feb 2026 10:20:18 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27782 अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के [...]

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कृषि विभाग की टीम ने अवैध रूप से भंडारित बीजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण कर विभिन्न फसलों के बीज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और उप संचालक कृषि के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में अलग-अलग कंपनियों के मक्का, धान और सरसों के बीज अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिससे विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीजों को जब्त कर लिया। कृषि विभाग के बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत एवं उनकी टीम ने मंगलवार को कोल्ड स्टोरेज में विस्तृत जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि बड़ी मात्रा में बीज बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमति के भंडारित किए गए थे।

चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- ‘छोड़ दो एक्सपो’
नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त
पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट, AMCA प्रोटोटाइप का रास्ता आसान, DRDO की बड़ी पहल

अधिकारियों ने पाया कि भंडारित बीजों में कुछ बीज एक्सपायरी डेट के थे, जो किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक्सपायरी बीजों का वितरण होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। Also Read – कॉलेज छात्र गायों की लड़ाई की चपेट में आया, हालत नाजुक भारी भरकम कर्मचारियों से भरा पड़ा बीज विकास निगम राज्य सरकार के लिए सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है. ग़ौरतलब है कि विगत कुछ सालों से बीज विकास निगम जो छत्तीगढ़ के गऱीब और मूल निवासियों के लिए बीज वितरण हेतु गठित किया गया था लेकिन दुर्भाग्य की बात है बीज विकास निगम के पास किसी भी प्रकार का कोई भी किसी संबंधित कार्य नहीं के बराबर अधिकारी कर्मचारी निठल्ले बैठकर सरकारी धन तोड़ रहे हैं। ताज़ातरीन घटना 15 करोड़ रुपया की मक्के के बीजों का वितरण होना था जो बीज विकास निगम नहीं कर पाया और किसानों को DBT किया गया सरकार की मजबूरी थी लेकिन किसानों को दलालों के चंगुल से बचाएगा कौन DBT की रक़म किसान के खाते में डालना फिर उसका भी विड्रोल अधिकारी और दलालों के कारण संभव भी नहीं है। कमीशन के बिना किसान अपनी रक़म जो DBT मैं उसे मिली है निकाल भी नहीं सकता जब बीज विकास निगम प्रदेश में भारी भरकम विभागीय स्टॉफ के साथ कार्य कर रहा है तो फिर किस कारण से अलग अलग जि़लों में जैम पोर्टल के माध्यम से बीज की खऱीदी की गई ये एक सोचनीय बातें जैम पोर्टल में हर जि़ले में अलग अलग रेट में एक ही चीज़ को खऱीदा जाना ये भी जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ है। हर जि़ले में जैम पोर्टल में अलग अलग रेट में बीज खऱीदा गया जैम पोर्टल से खऱीदी होने के कारण सरकार को जनता को ठगा जा रहा है. स्पष्ट रूप से हर जि़ले में एक ही चीज़ अलग अलग रेट में सरकार को प्राप्त हो रही है वह भी भारी कमीशन के कारण गुणवत्ता और क्वालिटी बिलकुल बेकार है कृषि मंत्रालय के कृषि विस्तार अधिकारियों से बात करने पर किसी भी प्रकार का जि़ मेदारी वाला जवाब किसानों को भी और जनता को भी और पत्रकारों को भी नहीं मिलता अब सवाल ये उठता है के बीज विकास निगम का अस्तित्व क्यों बनाया हुआ है जब बीज विकास निगम के माध्यम से कुछ कुछ भी कि़स्म के बीजों का वितरण किसानों को नहीं करना या खऱीदी नहीं करना तो बीज विकास निगम का बनाए रखना क्या उचित है.

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/seed-development-corporation-of-agriculture-department-has-become-a-white-elephant-4592462

The post अवैध रूप से भंडारित बीजों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>