Chhattisgarh Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/ Thu, 03 Sep 2026 09:57:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Chhattisgarh Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/ 32 32 छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/tiger-sighting-on-chhattisgarh-maharashtra-border/ Thu, 03 Sep 2026 09:57:41 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29346 मोहला-मानपुर। महाराष्ट्र और बस्तर की सीमा से लगे औंधी क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले करीब एक सप्ताह से गट्टेपायली, घोटियाकन्हार और गट्टेपायली इलाके में अलग-अलग समय पर ग्रामीणों ने बाघ को देखने की बात कही है। गट्टेपायली गांव के पास मुख्य सड़क किनारे बाघ के पगमार्क [...]

The post छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
मोहला-मानपुर। महाराष्ट्र और बस्तर की सीमा से लगे औंधी क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले करीब एक सप्ताह से गट्टेपायली, घोटियाकन्हार और गट्टेपायली इलाके में अलग-अलग समय पर ग्रामीणों ने बाघ को देखने की बात कही है। गट्टेपायली गांव के पास मुख्य सड़क किनारे बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ संभावित विचरण क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

बता दें कि मौजुदा स्थिति को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण देहारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम दिन और रात लगातार गश्त कर रही है। टीम गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें सावधानी बरतने की समझाइश भी दे रही है।
बाघ की दहशत के बीच ग्रामीणों की स्थिति और वन विभाग के सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत जानने लल्लूराम डॉट कॉम की टीम भी वन विभाग के गश्त अभियान का हिस्सा बनी। टीम दिन के साथ देर रात तक महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में पहुंची। इस दौरान गट्टेपायली, घोटियाकन्हार, गट्टेपायली, नवागांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों से मुलाकात कर बाघ की मौजूदगी के बाद बने हालात की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि बाघ के डर के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में जाना हो या गांव से बाहर निकलना, हर समय बाघ के सामने आने की आशंका बनी रहती है। बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। कई बच्चे डर के कारण स्कूल नहीं जा रहे हैं।

The post छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/covid-19-resurfaces-in-chhattisgarh/ Wed, 02 Sep 2026 09:34:31 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29332 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इतिहासकिताबें खोजें दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग [...]

The post छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इतिहासकिताबें खोजें

दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी
2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी
पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग

जानकारी के अनुसार, रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि राजनांदगांव में चिन्हित मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों मामलों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।
संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

The post छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/cannabis-worth-%e2%82%b92-23-crore-seized/ Tue, 01 Sep 2026 09:41:34 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29325 कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है। [...]

The post 2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा मिला, जिसे ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर में खाकी टेप से लपेटकर पैकेटों में छिपाया गया था।

पंजाबी इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर लगाई आग
कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा

पंजाब का एक आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा के साथ 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एएनटीएफ टीम द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच भी जारी है। कार्रवाई के लिए आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

The post 2.23 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/truck-on-a-deadly-rampage/ Sat, 29 Aug 2026 10:16:55 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29316 तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छेड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह हादसा जुनापारा चौकी क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि [...]

The post कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छेड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह हादसा जुनापारा चौकी क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंगा बैराज के पास क्रैश; दोनों पायलटों की मौत
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा
नेपाल में बाढ़ से तबाही, सात लोगों की मौत; चीन सीमा के पास तैनात 9 जवान भी लापता

घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चालक की तलाश जारी
वहीं, हादसे के बाद फरार होने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तीनों युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

The post कहर बनकर दौड़ा ट्रक: तीन बाइक सवारों की ले ली जान, चालक फरार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/patwari-attacked-with-a-rod/ Thu, 27 Aug 2026 10:32:42 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29308 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के ​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां कार्यालय के अंदर घुसकर एक युवक ने पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी [...]

The post पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के ​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां कार्यालय के अंदर घुसकर एक युवक ने पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भौगोलिकसंदर्भ
जानकारी के अनुसार, दानिकुंडी के हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्दू राम कोल अपने कार्यालय में शासकीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान आरोपी प्रकाश गोंड वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी ने पास में रखी लोहे की रॉड से पटवारी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

नेपाल में बाढ़ से तबाही, सात लोगों की मौत; चीन सीमा के पास तैनात 9 जवान भी लापता
लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश

पैसे लेकर काम नहीं करने का आरोप
​सामने आए वीडियो में आरोपी प्रकाश गोंड यह कहते नजर आ रहे हैं कि पटवारी पिछले तीन साल से न तो उनका काम कर रहा है और न ही काम के एवज में लिया गया पैसा लौटा रहा है। वहीं, दफ्तर में मौजूद अन्य लोग भी मामले में बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
​अचानक हुए इस हमले में पटवारी शुद्दू राम कोल लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल पटवारी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

The post पटवारी पर रॉड से हमला: पैसे लेने के साल भर बाद भी काम नहीं करने पर फूटा युवक का गुस्सा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/blood-soaked-body-of-live-in-partner-found-girlfriend-also-slit-her-throat/ Wed, 26 Aug 2026 07:31:27 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29300 अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं, उसके [...]

The post लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं, उसके साथ रह रही युवती ने भी अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पैकरा और युवती की पहचान महिमा सिदार के रूप में हुई है। दोनों पिछले 10 वर्षों से शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए का मकान लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
घटना के संबंध में प्रेमिका महिमा सिदार का कहना है कि रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि मोहन पैकरा ने धारदार हथियार से खुद अपना गला काट लिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी को खून से लथपथ देख महिमा ने भी खौफनाक कदम उठाते हुए अपना गला काट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल में भर्ती युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह का खुलासा हो सके।

The post लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/young-couple-commits-suicide/ Tue, 25 Aug 2026 11:03:11 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=29295 सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर [...]

The post प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बाघिन के हमले से युवक की मौत
गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल
20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाश कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

The post प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/who-has-their-eye-on-348-quintals-of-grain-meant-for-the-poor/ Mon, 24 Aug 2026 15:35:58 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29288 सूरजपुर। 24 अगस्त। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोला की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की कथित गड़बड़ी ने अब प्रशासन के साथ-साथ सियासत में भी हलचल मचा दी है। जांच में 348 क्विंटल चावल के साथ चना और शक्कर के स्टॉक में कथित भारी कमी और गबन का मामला सामने आने के [...]

The post गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
सूरजपुर। 24 अगस्त।
विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोला की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की कथित गड़बड़ी ने अब प्रशासन के साथ-साथ सियासत में भी हलचल मचा दी है। जांच में 348 क्विंटल चावल के साथ चना और शक्कर के स्टॉक में कथित भारी कमी और गबन का मामला सामने आने के बाद संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दुकान संचालन करने वाली समिति/समूह को निलंबित कर राशन वितरण की व्यवस्था फिलहाल धोन्धा की शासकीय उचित मूल्य दुकान से संबद्ध कर दी गई है।
लेकिन मामला केवल राशन दुकान की अनियमितता तक सीमित नहीं रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंदपुर का नाम सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित समिति के संचालन में उनकी भूमिका रही है और विवाद या शिकायत की स्थिति में वे समिति का बचाव करते रहे हैं। ऐसे में प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्तें के विधानसभा क्षेत्र में उनकी ही पार्टी से जुड़े मंडल अध्यक्ष का नाम इस मामले में सामने आने से राजनीतिक संरक्षण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि जांच किसी एक समिति या कर्मचारी तक सीमित न रहे, बल्कि राशन दुकान के संचालन और पूरे मामले से जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। हालांकि, यह भी स्पष्ट है कि किसी व्यक्ति का नाम सामने आने मात्र से उसे दोषी नहीं माना जा सकता। भाजपा मंडल अध्यक्ष अथवा किसी अन्य व्यक्ति की वास्तविक भूमिका और जिम्मेदारी विभागीय जांच, दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जुलाई और अगस्त माह का राशन कई पात्र हितग्राहियों को नहीं दिया गया। इसके साथ ही फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने जैसी गंभीर शिकायतें भी जांच अधिकारियों के समक्ष रखी गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब और आदिवासी परिवारों के हिस्से के राशन के साथ कथित तौर पर खेल किया गया। उनका आरोप है कि जब गरीब परिवार अपने हिस्से के चावल, चना और शक्कर के लिए भटक रहे थे, तब आखिर रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच इतना बड़ा अंतर कैसे पैदा हुआ?
शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। अधिकारियों के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर शशि जायसवाल मौके पर पहुंचीं और दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक, वितरण पंजी तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान 348 क्विंटल चावल के साथ अन्य खाद्यान्न सामग्री में कथित कमी और अनियमितता के तथ्य सामने आने के बाद संबंधित समिति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
मामले को लेकर नरोला सहित आसपास के गांवों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन गरीब परिवारों का अधिकार है, कोई ऐसा माल नहीं जिसे कथित रूप से गायब कर दिया जाए और जरूरतमंदों को खाली हाथ लौटा दिया जाए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, राशन उठाव और वितरण के रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में फूड इंस्पेक्टर शशि जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित समिति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। जांच अभी जारी है और स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब लिया जाएगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं जिम्मेदारी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मांग साफ है, जांच निष्पक्ष हो, पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

गरीबों का निवाला छीनने वाले और राशन की हेराफेरी करने वालों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित समिति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रथम नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विस्तृत जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी लोग संयुक्त रूप से जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-रेना जमील, कलेक्टर सूरजपुर

The post गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/light-of-the-home-extinguished-two-days-before-his-birthday/ Mon, 24 Aug 2026 15:23:42 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29285 अंबिकापुर। 24 अगस्त। सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने की एक मासूम सी ख्वाहिश अधूरी रह गई। 25 अगस्त को बालक का जन्मदिन था, केक कटना था, लेकिन दो दिन पहले ही घर का चिराग बुझ गया। जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा का 15 वर्षीय राहुल सिदार पिता [...]

The post जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंबिकापुर। 24 अगस्त।
सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ को जल चढ़ाने की एक मासूम सी ख्वाहिश अधूरी रह गई। 25 अगस्त को बालक का जन्मदिन था, केक कटना था, लेकिन दो दिन पहले ही घर का चिराग बुझ गया।
जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा का 15 वर्षीय राहुल सिदार पिता सुरेन्द्र सिदार 23 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे अपने साथी सुनील, भोलेशंकर, वीरेन्द्र, जयपाल के साथ दो अलग-अलग मोटरसायकलों में सवार होकर कैलाश गुफा जाने के लिए निकले थे। मन में भक्ति थी, सावन के अंतिम सोमवार को गुफा में विराजे शिवलिंग पर जल चढ़ाना था। एक मोटरसायकल को राहुल चला रहा था, साथ में सुनील सवार था। बतौली-बगीचा रोड में केनापारा के पास शाम करीब 6 बजे सामने से आ रही वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 0588 के चालक ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को डॉयल 112 की टीम ने बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, यहां से गंभीर हालत में इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। साथी सुनील का उपचार चल रहा है। मार्मिक बात यह है कि 25 अगस्त को राहुल का 16वां जन्मदिन था। कैलाश गुफा से बच्चे की वापसी के बाद स्वजन जन्मदिन मनाने की तैयारियां करते, लेकिन घटना से चीख-पुकार मच गई। किशोर की सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान को जल चढ़ाने की तमन्ना भी पूरी नहीं हो पाई।

The post जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/murdered-by-a-hammer/ Mon, 24 Aug 2026 15:19:14 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29282 प्रतापपुर। 24 अगस्त। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 46 वर्षीय आरोपी रामचंद्र पैंकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान युवक के सिर पर हथौड़े से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी [...]

The post 20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
प्रतापपुर। 24 अगस्त।
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 46 वर्षीय आरोपी रामचंद्र पैंकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान युवक के सिर पर हथौड़े से गंभीर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।
ज्ञात हो कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब प्रतापपुर मिशन चौक के पास स्थित एक घर से लगातार तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों को जब किसी अनहोनी की आशंका हुई तो घर का दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। घर के भीतर शोभा राम का शव पड़ा था, जो कई दिनों से घर में रहने के कारण सड़-गल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घटनास्थल पर खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस जांच के मुताबिक हत्या 16 अगस्त को किए जाने की बात सामने आई है। करीब पांच दिन बाद 21 अगस्त को घर से बदबू आने पर लोगों को घटना की जानकारी मिली। इस वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जांच के दौरान पुलिस को मृतक और आरोपी के बीच पुराने विवाद की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि मृतक करीब 20 वर्षों से आरोपी के घर में बिना किराया दिए रह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।
पुलिस के अनुसार, इसी विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने कथित तौर पर हथौड़े से मृतक के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली।
पुलिस ने संदेह के आधार पर रामचंद्र पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

The post 20 साल से नहीं दिया था किराया इसलिये सिर पर हथौड़ा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>