Bilaspur Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/bilaspur/ Wed, 05 Aug 2026 14:13:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Bilaspur Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/bilaspur/ 32 32 तकिया से दम घोंटकर सचिव पत्नी की ली थी जान, हत्यारे पति को आजीवन कारावास https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/bilaspur/the-murderer-who-had-suffocated-his-secretary-wife-with-a-pillow/ Wed, 05 Aug 2026 14:13:40 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=29148 कोरबा 05 अगस्त (आरएनएस)। फिल्म देखने के लिए जाने की बात को लेकर तत्कालीन सचिव पत्नी की हत्या उसके तत्कालीन सचिव पति के द्वारा कर दी गई। तकिया से दम घोंटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए इसे घटना का रूप देने कमरे में आग लगा दी गई। विचाराधीन इस प्रकरण में एक [...]

The post तकिया से दम घोंटकर सचिव पत्नी की ली थी जान, हत्यारे पति को आजीवन कारावास appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कोरबा 05 अगस्त (आरएनएस)। फिल्म देखने के लिए जाने की बात को लेकर तत्कालीन सचिव पत्नी की हत्या उसके तत्कालीन सचिव पति के द्वारा कर दी गई। तकिया से दम घोंटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए इसे घटना का रूप देने कमरे में आग लगा दी गई। विचाराधीन इस प्रकरण में एक साल बाद फैसला आया है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे ने दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी पति अभिनेक लदेर को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया है। मामले में शासन की तरफ से अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने मजबूत पैरवी कर दोषी को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेक कुमार के द्वारा 22 जुलाई 2025 को पत्नी सुषमा खुसरो के अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु के संबंध में थाना सिविल लाईन रामपुर के एएसआई विमलेश उरांव को यह सूचना दी गयी थी। अभिनेक ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान-पहचान सन 2023 में सुषमा खुसरो से हुई थी। सुषमा खुसरो एवं उसका प्रेम संबंध होने से दोनों अपनी मर्जी से दिनांक 05.05.2024 को आर्य समाज, बिलासपुर में जाकर शादी कर लिये। शादी के बाद दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गोकुल नगर, कोरबा में किराये का मकान लेकर पति-पत्नी के रुप में एक साथ रहकर दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। घटना दिनांक 22 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 9-10 बजे सुषमा खुसरो उसे निहारिका टॉकिज पिक्चर देखने जाने के लिये बोली, उसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हुआ। अभिनेक सुबह लगभग 11 बजे काम से केनरा बैंक ट्रांसपोर्ट नगर चला गया। बैंक से काम करने के बाद 3 बजे वापस अपने घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वह अपनी पत्नी सुषमा खुसरो को आवाज दिया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर अनहोनी की आशंका पर खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर से धुंआ निकल रहा था। उसके बाद वह बगल से सीढ़ी लगाकर बालकनी से घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी आग से पूरी तरह जल चुकी थी, मौत हो चुकी थी, धुंआ निकल रहा था।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की लेकिन अभिनेक के द्वारा बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को संदेह हुआ। तकनीकी आधार पर उसके विरुद्ध संदेह की पुष्टि हुई और हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। 24 जुलाई को एफआईआर के बाद 26 जुलाई को गिरफ्तारी करते हुए जेल दाखिल कराया गया। विवेचना के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण विचारण हेतु न्यायालय में पेश किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 का आरोप था कि उसने 22 जुलाई 2025 के दोपहर लगभग 1 बजे से 3 बजे के मध्य सुषमा खुसरो की मृत्यु कारित करने के आशय से उसके मुंह-नाक को तकिये से दबाकर यह ज्ञान एवं विश्वास रखते हुये कि तकिये से मुंह-नाक को दबाने से उसकी मृत्यु होना सम्भावित है, उसकी मृत्यु कारित कर हत्या किया। फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को पेपर और कपड़ा इत्यादि इक_ा कर जला दिया।
दोषी सिद्ध अभिनेक कुमार लदेर को धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के अधीन दण्डनीय अपराध के आरोप में आजीवन कारावास एवं 100 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड जमा न करने की दशा में 01 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा पृथक से भुगतायी जायेगी। धारा 238 में 3 वर्ष के कारावास एवं 100 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड जमा न करने की दशा में 1 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा पृथक से भुगतायी जायेगी । अभियुक्त को दी गयी दोनों सजाएँ साथ-साथ चलेंगी।

The post तकिया से दम घोंटकर सचिव पत्नी की ली थी जान, हत्यारे पति को आजीवन कारावास appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/mother-and-two-sons-die-after-being-electrocuted-while/ Sat, 04 Jul 2026 10:12:45 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28758 तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों [...]

The post खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, प्रति यूनिट दरें बढ़ीं
खेत में खुद के लगाए बिजली के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की हुई मौके पर मौत…
किडनी, लीवर, फेफड़ा सब गायब… वेनेजुएला से युवक का खोखला शव पहुंचा भारत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भाड़म निवासी दसन बाई सिंगरौल शुक्रवार सुबह अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से GI तार एवं नायलॉन रस्सी के माध्यम से खेत की घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ उनके दो पुत्र विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) और सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) भी मौजूद थे। इसी दौरान तीनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतका के पति सीताराम सिंगरौल पेशे से चालक हैं, शाम को घर लौटे तो पत्नी और दोनों पुत्र घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए और तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए।
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण करंट लगना सामने आया है। हालांकि, खेत की घेराबंदी के दौरान करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

The post खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
युवकों को मालवाहक से कुचलने की कोशिश, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/attempt-made-to-run-over-youths-with-a-goods-vehicle/ Mon, 29 Jun 2026 09:50:57 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=28730 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवकों को पहले मालवाहक से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद पाइप और डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती [...]

The post युवकों को मालवाहक से कुचलने की कोशिश, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवकों को पहले मालवाहक से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद पाइप और डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है।

कबीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, कहा- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव
असम के तिनसुकिया में बड़ी साजिश नाकाम, ULFA(I) के दो आतंकी गिरफ्तार
स्कूल पर गिरी आकाशीय बिजली, 4 छात्राएं हुई घायल

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है, जब लिंगियाडीह के रहने वाले आदित्य महंत और रवि गंधर्व अपोलो चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान चिंगराजपारा की ओर से तेज रफ्तार में आए एक छोटा हाथी मालवाहक ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन से उतरे बांड्या और बऊवा नामक युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके तुरंत बाद अमन नायडू भी वहां अपनी कार से पहुंच गया।
मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल
इन तीनों आरोपियों ने मिलकर आदित्य और रवि पर डंडे-धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे आदित्य के सिर, कान और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि की आंख और पैरों में गंभीर चोटें पहुंची हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों द्वारा घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। निखिल ध्रुव की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घायलों से पूछताछ कर आरोपी सन्नी उर्फ बउवा अहिरवार, संजय उर्फ संजू विश्वकर्मा, मुकेश उर्फ मुक्की यादव, राहुल उर्फ छोटू यादव और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी लिंगियाडीह के रहने वाले हैं। आरोपियों से तलवार भी ज़ब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 331(2) BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

The post युवकों को मालवाहक से कुचलने की कोशिश, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>