Author: News Desk

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री साय ने चित्रगुप्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के सदस्यों को प्राकट्य उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चित्रांश महोत्सव स्मारिका सहित बच्चों की सीख एवं ग़ज़ल-मुक्तक संग्रह पुस्तिका का विमोचन किया गया। कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्रों और विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण का शुभारम्भ 5 मई से होगा। इसको लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक जिले की 08 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण कुछ समाधान शिविरों में शामिल होंगे तथा आवेदकों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आज उन्होंने मिशन जल रक्षा एवं मोर गांव मोर पानी अभियान के अंतर्गत ग्राम बरगा, टप्पा और गिधवा में विभिन्न जल संरचनाओं एवं निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुसुरूचि सिंह भी साथ रहीं। ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल और बोरवेल रिचार्ज सॉफ्ट फिल्टर जैसे नवाचारों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने जिले में 1000 इंजेक्शन वेल निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-जल स्तर बढ़ाने…

Read More

रायपुर राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं हो पाया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत के ग्राम जीवलिया निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग रेमशन एक्का को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गई। एक्का ने सुशासन तिहार के दौरान व्हील चेयर की मांग की थी। उनकी दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराया। व्हील चेयर मिलने पर रेमशन एक्का के चेहरे पर अपार खुशी…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन द्वारा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से आमजन की आवाज को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 के निवासी श्री बोधन दास की एक महत्वपूर्ण समस्या का शीघ्र निराकरण किया गया, जिससे न केवल उन्हें राहत मिली, बल्कि अन्य नागरिकों को भी बेहतर सुविधा का लाभ मिला। श्री बोधन दास ने अपने वार्ड में लंबे समय से खराब या अनुपलब्ध स्ट्रीट लाइट की समस्या को देखते हुए ’सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के अंतर्गत…

Read More

कोरबा कोरबा में शनिवार दोपहर रेलवे की एक बड़ी चूक सामने आई। गेवरा रोड के लिए रवाना हुई मेमू लोकल ट्रेन, गंतव्य स्टेशन के बजाय कोयला लोडिंग प्वाइंट पर पहुंच गई। यात्रियों से भरी यह ट्रेन रेलवे के कमका साइडिंग (न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग प्वाइंट) में घुस गई, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन को कोयला साइडिंग में खड़ी देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, लाइन क्लीयरेंस में हुई किसी तकनीकी खामी के कारण यह घटना घटी। कोरबा और गेवरा स्टेशन के बीच स्थित न्यू कुसमुंडा…

Read More

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देर रात सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक माओवादी मारा गया। मृत माओवादी की पहचान साकेत उर्फ योगेश उर्फ आयतु के रूप में हुई है। ये डीबीसी (डिवीजन बॉडी काम्बैट) का सदस्य और शीर्ष माओवादी नेताओं का बॉडीगार्ड रह चुका था। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ ओडिशा की सीमा पर जिला बल सीआई-30 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए भेजी गई थी। शाम करीब छह बजे मोतीपानी जंगल में घात लगाए माओवादियों ने सुरक्षाबल पर फायरिंग…

Read More

मुंगेली शहर में निर्धारित बस स्टॉपेज को नजरअंदाज कर अन्यत्र बस रोकने वाले 11 बस संचालकों पर जिला परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई की गई. इस अभियान में कुल 8,700 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखने हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला परिवहन अधिकारी को बस स्टॉपेज चिन्हित करने के निर्देश दिए थे. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शहर में चार स्थानों मुंगेली-बिलासपुर मार्ग दाऊपारा चौक (सुखनंदन हॉस्पिटल के सामने), मुंगेली-पंडरिया मार्ग पड़ाव चौक (जिला ग्रंथालय के सामने), लोरमी तिराहा और लोरमी-बिलासपुर मार्ग (पड़ाव चौक) को बस…

Read More

बलरामपुर प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह आज सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जा रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे आने से विजय बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आस-पास तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी रघुनाथनगर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर…

Read More