अम्बिकापुर। 24 जुलाई।
निगम के पुराने प्रशासनिक भवन कार्यालय के सामने स्थित संतोष अनाज भंडार गली में एक सूने मकान से चोरों ने करीब 6 लाख के आभूषणों सहित जेवरात की चोरी कर ली। सीसीटीवी में तीन नाबालिग घर में चोरी करते नजर आए जिसके आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों को पूछताछ के लिए पकड़ा और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को दबोचा है पुलिस द्वारा अभी मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार केदारपुर में संतोष अनाज भंडार गली में रहने वाले विनोद सिन्हा घर में गाय पालन व मशरूम का व्यवसाय करते हैं वहीं उनकी पत्नी सरिता सिन्हा शहर के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके बच्चे रायपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं तथा घर पर पति-पत्नी ही रहते हैं। 22 जुलाई को विनोद सिन्हा केदारपुर के ही त्रिकोण चौक के पास स्थित अपने पुराने घर पर गए हुए तथा उनकी पत्नी विद्यालय गई हुई थी।
दोपहर को तीन बजे जब सरिता सिन्हा वापस घर आई तो घर का ताला सामने से बंद था अंदर जाने पर कमरों में सारा सामान फैला हुआ था तथा सोने व चांदी के आभूषण तथा नगदी रकम गायब थी उन्होंने तत्काल फोन कर अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम भी घर पर पहुंची थी।
घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसमें तीन नाबालिग घर के पास नजर आए और उनके द्वारा ही चोरी की वारदात को अंजाम देने का संदेह हुआ। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये नाबालिगोें को पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा गया था इस कारण से नाबालिगों सेे पुलिस ने पूछताछ शुरू की। सूत्रों के अनुसार नाबालिगों ने चोरी करना स्वीकार किया है और पूछताछ में बताया कि एक कबाड़ी इमरान को उन्होंने सामान को बेचा था।
पुलिस ने जब कबाड़ी इमरान को पकड़ा तो उसके द्वारा पुलिस को गोलमोल जवाब दिया जाने लगा जिसके बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ थाने ले गई है और उससे चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- महामाया पहाड़ में मिला मानव कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
- जेल से रिहाई के 2 घंटे बाद चली गई कैदी की जान, पिता को लेने आई बेटी शव लेकर लौटी
- Rihand Times 25-07-2026
- 9वीं कक्षा के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमले के निशान
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : संदेश में लिखा – मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा
- अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, पांच दिन में सड़क मरम्मत का आश्वासन
- सूने मकान से 6 लाख के जेवर व सामानों की चोरी
- दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की अपहरण कर हत्या


