Author: Prasannjeet Kushwaha

मध्य प्रदेश/ मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी डैम में गुरुवार शाम एक पर्यटक क्रूज़ के डूबने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, और कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं. सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया, ” हादसा अचानक ख़राब हुए मौसम और तेज आंधी तूफ़ान के बीच हुआ.”उन्होंने कहा, ”एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की एक टीम और प्रशासन के सभी लोग यहां मौजूद हैं और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.” यह हादसा खमरिया टापू के पास 30 अप्रैल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया. आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया. मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है. खाते से पैसे निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई मुख्यमंत्री…

Read More

ओडिशा/ सोमवार दोपहर ओडिशा के क्योंझर ज़िले के एक बैंक के कर्मचारी और वहां मौजूद ग्राहक स्तब्ध थे. दरअसल 52 वर्षीय जीतू मुंडा कंधे पर कंकाल लेकर बैंक में दाख़िल हुए थे. ये ओडिशा ग्रामीण बैंक की पाटना ब्लॉक के मल्लीपोशी गांव की ब्रांच थी. जीतू मुंडा पाटना ब्लॉक के दियानाली गांव के रहने वाले हैं. वह अपनी बहन के ग्रामीण बैंक खाते से 19,300 रुपये निकालना चाहते थे. कलरा मुंडा और सुकरु मुंडा का एक बेटा था. लेकिन पति और बेटे की मौत के बाद वह अपने मायके दियानाली लौट आई थीं और दिहाड़ी मज़दूर के रूप में काम…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा आमजन तक प्रभावशाली, पारदर्शी और डिजिटल नागरिक सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से डिजिटल नागरिक सेवाएं और अधिक सशक्त और प्रभावी होंगी। वर्ष 2003 में प्रारंभ हुए…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो अब भय और असुरक्षा की छाया से निकलकर विकास, अवसर और आत्मविश्वास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहल बस्तर के युवाओं को नई दिशा देंगी…

Read More

मिर्जापुर/ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज में स्थित घाटी पर अक्सर हादसे होते है. राष्ट्रीय राजमार्ग 135 में इस घाटी को खूनी घाटी कहा जाता है. एक-दो दिन में यहां कोई न कोई हादसा होता है. घाटी को बनाते समय एनएचआई के द्वारा सुरक्षित मॉडल नहीं बनाया गया. यही वजह है कि घाटी से उतरते वक्त ट्रकों का ब्रेक फेल होता है और सीधे सामने वाले वाहन को टक्कर मारती है. हाईवे बनने के बाद अबतक यहां करीब 100 लोगों की जान जा चुकी होगी, लेकिन व्यवस्था के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है और सुरक्षा के नाम…

Read More

कुमारगंज: पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंद सरकार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अचानक हमला कर दिया। टीएमसी कार्यकर्ता पहले उनके साथ बहस करते हुए नजर आए। बाद में उन्होंने अचानक उनपर हमला कर दिया। इस दौरान सरकार के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थी। उसने सरकार को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें दौड़ा-दौड़ा कप पीटते रहे। अपनी जान बचाने के लिए शुभेंदु सरकार भी भागते हुए नजर आए। सरकार को इस हमले में चोटें आई हैं। पटाखा और प्लास्टिक के…

Read More

दिल्ली / दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, दोनों आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एजेंट और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के गुर्गे बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सीधे विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे और उन्हें एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए निर्देश मिल रहे थे। जांच में सामने आया है कि इनमें से एक आरोपी दिल्ली के एक नामी होटल को निशाना बनाने की फिराक में था। सूत्रों के मुताबिक, साजिश का तरीका कुछ हद…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। घर में आराम फरमा रहा था तेंदुआ, जान बचाकर भागे ग्रामीण जशपुर में क्रैश हुआ प्राइवेट विमान मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read More

मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ के जनकपुर वन परिक्षेत्र के खिरकी में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव के एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया. तेंदुआ बड़े शान से बैठे हुआ था, जिसे देखते ही घरवालों में दहशत फैल गई और इधर-उधार जान बचाने के लिए भागने लगे. जैसे ही यह खबर अन्य लोगों को पता चली तो वह भी घर छोड़कर बाहर निकल आए. जशपुर में क्रैश हुआ प्राइवेट विमान तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 23 मजदूरों की मौत, कई घायल मुख्यमंत्री की पहल से…

Read More