मुंगेली। 19 जनवरी।
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी टीआई नंदलाल पैकरा की राजस्थान के भरतपुर जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से न सिर्फ मुंगेली बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीआई पैकरा निजी यात्रा पर राजस्थान और दिल्ली गए हुए थे। भरतपुर में सड़क किनारे एक ढाबे पर भोजन पैक कराते समय उनके हाथ में रखी रोटी पर आवारा कुत्तों ने झपट्टा मार दिया। अचानक हुई इस घटना से घबराकर वे सड़क की ओर हटे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि टीआई नंदलाल पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भरतपुर पुलिस से समन्वय कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि टीआई नंदलाल पैकरा की पत्नी तखतपुर में शिक्षिका हैं। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनका असमय निधन पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, जिससे हर कोई स्तब्ध और दुखी है।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत


