अम्बिकापुर। 19 जनवरी। रिहन्द टाइम्स
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता 2026 परीक्षा आयोजित की गई है। जिसके लिए प्रथम पाली में 366 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जहां प्रातः 9ः30 बजे से 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 656 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसके लिए दोपहर 3ः00 बजे से 5ः45 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली में 1 लाख 18 हजार 642 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली में 2 लाख 4 हजार 541 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 20 जिलों (अंबिकापुर, बैकुण्ठपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, कोण्डागांव, सूरजपुर) में आयोजित की जा रही है। जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
0 अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा अनिवार्य
व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कम से कम 02 घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए है। ताकि प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग समय पर किया जा सके। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे।
परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिये गये हैं। (काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़ा पहनना वर्जित होगा)। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत


